भारतीय ज्ञान परंपराओं को हम आगे बढ़ाएं: रवि कुमार

0
56

विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र का विशेष प्रधानाचार्य दक्षता वर्ग सम्पन्न

कोटा। विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र का महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहा विशेष प्रधानाचार्य दक्षता वर्ग शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में विद्या भारती के जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री रवि कुमार ने संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान का स्रोत भारत का समृद्ध साहित्य वेद, पुराण, उपनिषद् जैसे ग्रंथ रहे हैं। अंग्रेजों ने भारतीय साहित्य के बारे में भ्रम पैदा करते हुए मिथक बनाने का प्रयत्न किया। जिसके फलस्वरूप आज भी अपने समृद्ध ज्ञान एवं साहित्य को इतिहास एवं प्रमाणित संदर्भ पुस्तकों के रुप में स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

“विद्या भारती” भारतीय ज्ञान परंपराओं को अपनी शिक्षा व्यवस्था के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है। नवीन कुमार झा ने परिचय कराया। वर्ग पालक प्रमिला शर्मा तथा विद्याभारती राजस्थान क्षेत्र के अध्यक्ष भरतराम कुम्हार भी उपस्थित रहे।

डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि 28 दिसंबर से चल रहे विशेष वर्ग में प्रदेश भर से प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर मूलचंद जिला सचिव बीकानेर, देवराज जिला सचिव भीलवाड़ा उपस्थित रहे।