राजस्थान में अशोक गहलोत का जादू नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर लोगों ने जताया भरोसा

0
64

जयपुर। Rajasthan Election Results 2023 : राजस्थान में अशोक गहलोत का जादू नहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटियों पर लोगो ने भरोसा जताया है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। जैसे-जैसे रझान आ रहे हैं कांग्रेस पिछड़ रही है।

5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का इंतजार आज शाम को खत्म होने जा रहा है। करीब 74.13 फीसदी पड़े वोटों की गिनती यह तय कर देगी कि 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में सरकार किसकी बनेगी। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और यह शाम को करीब 5 बजे के आसपास खत्म होगी। गिनती खत्म होने के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

हालांकि, चुनावी नतीजों से तीन दिन पहले ही एग्जिट पोल्स ने कई अनुमान जताए हैं। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 102, कांग्रेस को 86 और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। लेकिन, आज आ रहे नतीजों से ये साफ हो जाएगा कि राज्य में अशोक गहलोत का जादू चला या मोदी मैजिक का असर दिखा।