फ्री कोचिंग, सुसाइड कंट्रोल, ढ़ाई लाख नौकरी का वादा, भाजपा का संकल्प पत्र जारी

0
64

जयपुर। Rajasthan Election: राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना चुनावी मैनिफेस्टो संकल्प पत्र जारी किया है। सूबे में सत्ता की राह देख रही भाजपा ने इस बार वादों की झड़ी लगा दी है। महिला, किसान, शासन, स्कीम, भ्रष्टाचार समेत हर मुद्दे पर सियासी बिसात बिछाने की कोशिश की है। सूबे में रोजगार और युवाओं के लिए भी भाजपा ने ऐलान किए हैं।

भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं के लिए किए गए वादे

  1. जोधपुर में फूड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी की स्थापना।
  2. प्रदेश का पहला एविएशन विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।
  3. IIT की तर्ज पर राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हर संभाग में बनाया जाएगा।
  4. राजस्थान खेल आधुनिकीकरण मिशन की शुरुआत।
  5. नई खेल नीति बनाई जाएगी।
  6. वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया जाएगा।
  7. प्रत्येक ग्राम पंचायत में ओपन जिम बनाया जाएगा। 8. अगले 5 साल में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों का वादा। 9. हर संभाग में रोजगार मेले का आयोजन।
  8. हर जिले में आई स्टार्ट इन्क्यूबेशन सेंटर शुरुआत।
  9. नशा मुक्त राजस्थान अभियान की शुरुआत।
    12.स्टूडेंट सुसाइड रोकने के लिए जिला स्तर पर युवक साथी केंद्र।
  10. कम्पटीशन परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग।

जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज संकल्प पत्र का विमोचन किया। सूबे में सभी 200 सीटों पर एक चरण में 25 नवंबर को वोटिंग होगी। 3 दिसंबर को वोटों को गिनती की जाएगी। सूबे में मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी पारा हाई है और दोनों परियों में वार-पलटवार का दौर जारी है। भाजपा ने चुनाव से ऐन पहले चुनावी घोषणा पत्र जारी कर बड़ा दांव चला है।