डॉ. दीपक को अफ्रीकन विकिडेटा डिग्री, दो विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए

0
52

कोटा। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय कोटा के संभागीय पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव को अफ्रीकन लाइब्रेरी एंड इन्फोर्मेशन एसोसियेशन एंड इंस्टीट्यूट (अफ़्लिया) विकिडेटा एवं विकीमीडिया द्वारा आयोजित वर्चुअल ग्रेज्युएशन सेरेमनी में अफ्लिया विकिडेटा ऑनलाइन कोर्स की डिग्री प्रदान की गयी।

डॉ. दीपक ने 77.50 प्रतिशत के साथ अफ्रीकन विकिडेटा ऑनलाइन कोर्स की डिग्री हासिल की। इस कोर्स मे प्रवेश पाने वाले डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव पहले भारतीय हैं, जिन्होंने यह डिग्री हांसिल की है | इस डिग्री में 6 मोडयुल असाईनमेंट हैं, जिसमें मोडयुल क्रमांक 5 अफ्रीकन डेटा सफारी एवं मोडयुल क्रमांक 6 डेटा रिप्रजेंटेशन में 100 में से 100 अंक हासिल किये हैं |