ताइवानी कंपनी भारत में उतारेगी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Gogoro GX250

0
79

देगी 112km की रेंज और कीमत होगी लगभग ₹60,000

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनियां अब सस्ते और छोटे बैटरी मॉडल पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में अपनी धाक जमाने वाली ओला और एथर जैसी कंपनियों ने भी हाल में कुछ ऐसा ही किया है। इस क्रम में ताइवान की ईवी ब्रांड गोगोरो भी सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

गोगोरो कंपनी भारत के देसी स्कूटरों को टक्कर देने के लिए बहुत जल्द GX250 (Gogoro GX250) नाम का एक ईवी लॉन्च करने वाली है, जिसके स्वैपेबल बैटरी ऑप्शन के साथ आने की संभावना है। यह एक बार चार्ज करने पर 112 किमी. की रेंज ऑफर कर सकती है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

क्या सस्ता होगा स्कूटर: अब तक गोगोरो के भारतीय पोर्टफोलियो में स्मार्ट वाहनों के तहत दो एडवरटाइज्ड व्हीकल सुपरस्पोर्ट और 2 सीरीज़ शामिल हैं। हालांकि, व्हीकल्स की लिस्ट में गोगोरो डिलाइट, सुपरस्पोर्ट, वीवा और S1 वाहन भी दिखाए गए हैं। इस साल की शुरुआत में गोगोरो 2 प्लस को भी शोकेस किया गया था। ये सभी 7kW+ पावर वाले पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं और बाकी स्पेक्स भी काफी हाई-एंड हैं। गोगोरो एक न्यू व्हीकल पर काम कर रही है, जो संभावित रूप से कंपनी के लाइनअप में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर हो सकता है।

फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन: इसका नाम गोगोरो GX250 रखा गया है। इसमें लो लेवल के स्पेसिफिकेशन हैं और इसकी कीमत दूसरों की तुलना में बहुत कम होने की संभावना है। इस नए वाहन के लिए कंपनी ने हाल ही में ट्रेडमार्क कराया है। इसके डॉक्यूमेंट्स से कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आई हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं। शुरुआत के लिए गोगोरो GX250 एक L1 कैटेगिरी वाहन है और साथ ही बैटरी से चलने वाला भी है। वाहन वेबसाइट के अनुसार, L1 कैटेगिरी का वाहन एक मोटरसाइकिल है, जिसकी अधिकतम गति 45 किमी/घंटा से कम हो सकती है। वहीं, इसमें 0.5kW से ज्यादा पावर का मोटर नहीं मिलेगा।

112 किमी की रेंज:बैटरी की बात करें तो इसमें 37.2 Ah की Li-ion बैटरी मिल सकती है, जिसकी कुल क्षमता 1.6126 kWh है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 112 किमी की रेंज देखने को मिल सकती है।

अधिकतम गति: बैटरी का वजन कुल 10.3 किलोग्राम है। गोगोरो GX250 का व्हीलबेस 1425mm लंबा, 650mm चौड़ा, 1980mm लंबा और 1165mm ऊंचा हो सकता है। इसमें कुल 2 व्यक्ति बैठ सकते हैं। गोगोरो GX250 एक कम गति वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होने की संभावना है, जिसकी अधिकतम गति 25 किमी/घंटा हो सकती है। यह सिटी यूज के लिए बेस्ट रह सकता है।

कीमत और लॉन्चिंग: इसके कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये (एक्स–शोरूम) हो सकती है। वहीं, इसकी लॉन्चिंग संभवतः 2024 में किसी समय हो सकती है।