विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा एवं कांग्रेस में कौन-कौन हैं टिकट के दावेदार, जानिए

0
172

टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस में घमासान

-चंद्रप्रकाश शर्मा ‘चंदू’-
कोटा। Rajasthan Vidhan sabha Election 2023: भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, दोनों ही दलो में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस वार्डों में बैठकें आयोजित कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

वहीं भाजपा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने व राज्य सरकार की विफलता को लेकर संगठन के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। कोटा उत्तर में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मतदाताओं के घर-घर दस्तक दे रहे हैं। साथ में मंत्री पुत्र अमित धारीवाल को भी मतदाताओं का आशीर्वाद दिलवा रहे हैं।

कोटा उत्तर से शांति धारीवाल या अमित धारीवाल को टिकट मिलना तय माना जा रहा है। कोटा उत्तर से भाजपा के पूर्व विधायक रहे प्रहलाद गुंजल, पूर्व सांसद इज्यराज सिंह लाडपुरा, विधायक कल्पना देवी, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, सत्यप्रकाश शर्मा सत्तू बालिता, पूर्व अध्यक्ष हेमंत विजय व कोटा उत्तर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा का नाम टिकट के लिए चर्चा में है। पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत भी लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से दावेदार हैं।

कोटा दक्षिण में विधानसभा टिकट के लिए भाजपा व कांग्रेस नेताओ में घमासान चल रहा है। कोटा दक्षिण मे कांग्रेस से टिकट के दावेदार नेता राखी गौतम, रविंद्र त्यागी व शिवकांत नंदवाना तीनों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। कोटा दक्षिण में कांग्रेस की ओर से राखी गौतम, रविंद्र त्यागी व शिवकांत नंदवाना को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। राखी गौतम लगातार पिछले 5 वर्षों से दक्षिण विधानसभा में सक्रिय है।

इस दौरान राखी गौतम ने संगठन को मजबूत करने के साथ बुजुर्गों एवं महिलाओं के सम्मान के अलावा समाज सेवा गहलोत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार प्रसार समेत विभिन्न कार्य किए हैं। श्रीमती गौतम को कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने लगातार केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन जन आंदोलन करने में अहम भूमिका निभाई है। वे हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच रहते हैं। त्यागी कोटा दक्षिण के वार्डो में लगातार कार्यकर्ताओं की धुआंधार बैठके लेकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल द्वारा कोटा में कराए गए अभूतपूर्व विकास को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश सचिव शिवकांत नंदवाना भी मेरा बूथ- सबसे मजबूत कार्यक्रम को लेकर लगातार वार्डों में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल द्वारा कोटा में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।

कोटा दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधायक संदीप शर्मा, अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा, भाजपा नेता विकास शर्मा व राकेश जैन मढ़िया को टिकट के लिए प्रबल प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

सरल स्वभाव के धनी विधायक संदीप शर्मा चुनाव जीतने के बाद से लगातार आमजन के बीच में सक्रिय हैं। संदीप शर्मा ने कोटा दक्षिण की विभिन्न समस्याओं को विधानसभा में भी उठाया है। हाल ही में संदीप शर्मा द्वारा वार्डों में चुनावी तैयारी के लिए बैठकें आयोजित की जा रही हैं। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

स्वामी विवेकानंद यूथ फ्रट के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता विकास शर्मा भी लगातार कांग्रेस के खिलाफ जन आंदोलन व समाज सेवा के माध्यम से जनता के बीच में सक्रिय बने हुए हैं। ब्राह्मण चेहरा विशाल शर्मा भी समाज सेवा के माध्यम से लगातार कोटा दक्षिण से भाजपा की राजनीति में सक्रिय हैं। विशाल शर्मा सभी समाजों की सेवा के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।

विशाल शर्मा कोटा दक्षिण के अलावा दिल्ली जयपुर की राजनीति में भी जबरदस्त रूप से सक्रिय रहते हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष राकेश जैन भी संगठन व्यापारिक व समाज सेवा के माध्यम से कोटा दक्षिण की राजनीति में लगातार सक्रिय बने हुए हैं। चारों नेता भाजपा में नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लगातार जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं वही राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर धरने प्रदर्शन जन आंदोलन जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहे हैं।