गीता जयंती तक 18 श्लोकी सवा करोड़ गीता पाठ अभियान की हुई शुरुआत

0
83

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का 29 अक्टूबर को कोटा में गीता पर होगा व्याख्यान

कोटा। Geeta Path Abhiyan: जीओ गीता परिवार कोटा संभाग की कार्यकारिणी की बैठक सीएडी सर्किल कोटा पर आयोजित की गई। जीओ गीता परिवार के संभागीय अध्यक्ष किशन पाठक ने बताया बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जीओ गीता परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल रहे। बैठक में आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

जीओ गीता परिवार के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि भगवत गीता हमारी प्रेरणा है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का घर-घर गीता पहुंचाने का आह्वान है। इसी क्रम में 23 जुलाई से 23 दिसंबर गीता जयंती के दिन तक संपूर्ण देश भर में 18 श्लोकी सवा करोड़ गीता पाठ अभियान चलाया जा रहा है।

18 श्लोकी गीता पाठ 18 श्लोक तक सीमित रखने हेतु नहीं अपितु, इस माध्यम से संपूर्ण गीता को समझने, समझाने की प्रारंभिक पहल है। बच्चों में सुसंस्कार, युवाओं में सकारात्मक, रचनात्मक नई ऊर्जा का संचार, समूचा विश्व एक परिवार के साथ सर्वज्ञ सुख, समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि एवं राष्ट्र गौरव वृद्धि को समर्पित है। उन्होंने इस अभियान में अधिकाधिक गीता पाठ करवाने का आग्रह किया है।

संभागीय अध्यक्ष किशन पाठक ने बताया कि 29 अक्टूबर रविवार को कोटा में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा गीता विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शीघ्र ही बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया की जीओ गीता परिवार कोटा संभाग द्वारा आने वाले समय में प्रत्येक रविवार को गीता हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही सेवा प्रकल्पो के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जीओ गीता परिवार के संभागीय महामंत्री डॉ, वेद प्रकाश गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संभागीय कोषाध्यक्ष दिनेश जोशी, संयुक्त सचिव चिराग भोला, संभागीय युवा अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सदस्य चंद्रकांत खंडेलवाल, सुनील जैन, पवन गोयल, रोहित गुप्ता, ऋषि कुशवाहा, राजेंद्र गुप्ता, राजेश मित्तल, रमेश बिड़ला, नरेश अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, उत्सव लाल, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।