भाजपा के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी, जानिए किसको क्या मिला पद

0
67

नड्डा की नई टीम में वसुधंरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। इसमें अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई समीकरणों का ध्यान रखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का एलान किया गया है। हालांकि, नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), शिवप्रकाश (लखनऊ) को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल (उत्तराखंड) को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए

नामप्रदेश
डॉ. रमन सिंह, विधायकछत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे, विधायकराजस्थान
रघुबर दासझारखंड
सौदान सिंहमध्य प्रदेश
बैजयंत पांडाओडिशा
सरोज पांडे, सांसदछत्तीसगढ़
रेखा वर्मा, सांसदउत्तर प्रदेश
डीके अरुणतेलंगाना
एम. चौबा एओनगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टीकेरल
लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसदउत्तर प्रदेश
लता उसेंडीछत्तीसगढ़
तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्यउत्तर प्रदेश

आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम का एलान

नामप्रदेश
अरुण सिंह, सांसदउत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतमदिल्ली
तरुण चुगपंजाब
विनोद तावड़ेमहाराष्ट्र
सुनील बंसलराजस्थान
संजय बंदी, सांसदतेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल, सांसदउत्तर प्रदेश

13 राष्ट्रीय सचिवों के नाम भी घोषित

नामप्रदेश
विजया राहटकरमहाराष्ट्र
सत्या कुमारआंध्र प्रदेश
अरविंद मेननदिल्ली
पंकजा मुंडेमहाराष्ट्र
नरेंद्र सिंह रैनापंजाब
डॉ. अल्का गुर्जरराजस्थान
अनुपम हाज़रापश्चिम बंगाल
ओमप्रकाश धुर्वेमध्य प्रदेश
ऋतुराज सिन्हा बिहार
आशा लाकड़ाझारखंड
कामख्या प्रसाद तासा, सांसदअसम
सुरेंद्र सिंह नागर, सांसदउत्तर प्रदेश
अनिल एंटनीकेरल

इन्हें बनाया प्रदेश महामंत्री संगठन

नामप्रदेश
फणींद्र नाथ शर्माहरियाणा
जीआर रवींद्र राजूअसम व त्रिपुरा
विवेक दधकरअंडमान निकोबार