कोटा में वंदे भारत ट्रैन की अगले माह एक बार फिर ट्रायल होगी

0
114

कोटा। वंदे भारत ट्रेन की कोटा मंडल में एक बार फिर टेस्टिंग की जाएगी। इसके लिए 5 मई को वंदे भारत का नया रैक कोटा आएगा। अगले दो दिन तक इसकी टेस्टिंग होगी।
अपर मंडल रेल प्रबंधक कोटा (ADRM) मनोज कुमार जैन ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कोटा मंडल को हाई स्पीड ट्रायल के लिए जाना जाता है।

हाल ही में आरडीएसओ से मिलकर आईसीएफ ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेकिंग सिस्टम में नया विकास किया है। सिस्टम की चेकिंग के लिए 5 मई के लगभग वंदे भारत का नया रैक कोटा आएगा। 2 दिन तक इसकी टेस्टिंग होगी। टेस्टिंग के बाद आने वाले वर्जन में ब्रेकिंग सिस्टम शामिल होगा।

मनोज कुमार जैन ने बताया कि कोटा को भी जल्द ही एक वंदे भारत का रैक मिलेगा। कोटा मंडल ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है।आने वाले दो-तीन सालों में वंदे भारत की कई रैक कोटा मंडल को मिलने की संभावना है। इसके लिए कोटा मंडल ने लॉन्ग टर्म प्लानिंग की है। नए डिपो के लिए जगह चिन्हित करके कार्रवाई शुरू की है।

ADRM ने बताया कि वंदे भारत के रूट को लेकर अभी कोई चर्चा नही है। यह पॉलिसी निर्णय होता है। मुख्यालय और रेलवे बोर्ड मिलकर इसका फैसला लेते है। रेलवे बोर्ड मुख्यालय के डेटा लेता है। रिपोर्ट के आधार पर रेलवे बोर्ड रूट डिसाइड करता है। वंदे भारत ट्रेन 500 किमी डिस्टेंस को कवर करने के लिए डिजाइन की गई है। जनप्रतिनिधियों की राय से बोर्ड वंदे भारत ट्रेन का रूट तय करेगा। फिलहाल इसका हमारे पास कोई रेफरेंस नहीं है।

पहले भी हो चूका है ट्रायल
इससे पहले 24 अगस्त 2022 को कोटा स्टेशन पर स्पीड ट्रायल के लिए वंदे भारत ट्रेन का रैक पंहुचा था। कोटा मंडल में कोटा-नागदा रेलखण्ड पर वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया था।