इंदौर बाजार/ सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में तेजी, रवा, मैदा में ग्राहकी बढ़िया

0
202
wheay flour in wooden bowl

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 25 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी रही। पाम तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम महंगा बिका। सियागंज किराना बाजार में रवा, मैदा में ग्राहकी अच्छी रही। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5800 से 6000, सोयाबीन 4800 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1690 से 1700, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1100 से 1105, सोयाबीन साल्वेंट 1165 से 1170, पाम तेल 1020 से 1025 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1800, कपास्या खली देवास 1800, कपास्या खली उज्जैन 1800, कपास्या खली खंडवा 1775, कपास्या खली बुरहानपुर 1775 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2700 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर: शक्कर 3550 से 3600, शक्कर (एम) 3600 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 120 से 140 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 155 से 158, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 125, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 6000 से 6500, पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1480, मैदा 1530, रवा 1560, चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।