अडानी ग्रुप के शेयर महीने भर में 84% तक टूटे, निवेशकों के 12 लाख करोड़ डूबे

0
133

मुंबई। Adani Group Stock Crash: पिछले एक महीने में अडानी ग्रुप 80 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए। स्टॉक अपने 52-सप्ताह के हाई से लगभग 84% तक गया है। गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। शुक्रवार को भी अडानी के ज्यादातर शेयरों में लोअर सर्किट लगा है। आइए जानते हैं अडानी ग्रुप के किस शेयरों में आज कितनी गिरावट है और महीनेभर में कितना गिर चुका है….

हिंडनबर्ग रिसर्च की एक धमाकेदार रिपोर्ट ने केवल एक महीने में अडानी निवेशकों के पोर्टफोलियो में 12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया है। अडानी ग्रुप के शेयरों का कुल मार्केट कैप एक महीने में 62% कम होकर 7.32 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें कि 24 जनवरी 2023 को गौतम अडानी पर अमेरिका की शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने 106 पेज की एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों को लेकर ना सिर्फ दुनिया का नजरिया बदला बल्कि ग्रुप के शेयरों में भी तूफान आ गया। इस रिपोर्ट की वजह से ही व्यक्तिगत तौर पर गौतम अडानी भी दौलत गंवाते चले गए।

टॉप 25 रईस की सूची से भी बाहर: एक महीने पहले तक दुनिया के टॉप 3 रईस अरबपतियों में शुमार गौतम अडानी अब दुनिया के टॉप 25 रईस की सूची से भी बाहर हो चुके हैं। आज यानी 24 फरवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट के एक महीने पूरे हो गए हैं।