स्पीकर बिरला का आज से संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय व्यस्त कार्यक्रम

0
116

कोटा। संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर आए लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार से ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे। बिरला शुक्रवार सुबह 9.30 बजे सीमलिया क्षेत्र में दीपावली की राम-राम करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे दीगोद तथा 12 बजे सुल्तानपुर क्षेत्र में लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देंगे। दोपहर 2 बजे वे झाड़गांव में आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

शनिवार को सुबह 8.30 बजे वे भामाशाह मंडी परिसर में फसल नीलामी मुहूर्त पूजन करेंगे। सुबह 11 बजे चेचट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में क्षेत्र के लोगों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देंगे। दोपहर 2.30 बजे उनका रामगंजमंडी नगर में दीपावली की राम-राम का कार्यक्रम रहेगा। शाम 7.30 बजे वे श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में आयोजित माहेश्वरी समाज के अन्नकूट महोत्सव में शामिल होंगे।

अपने प्रवास के अंतिम दिन रविवार को स्पीकर बिरला सुबह 9.15 बजे मेड़तवाल वैश्य समाज सेवा समिति की ओर से विनोबा भावे नगर में आयोजित अन्नकूट समारोह तथा शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। सुबह 10 बजे वे मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन का शुभारंभ करेंगे। सुबह 12 बजे श्रीनाथपुरम में वसुधा आरोग्य केंद्र का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 12.30 बजे वे विज्ञान नगर गुरूद्वारे में आयोजित श्री गुरूग्रंथ साहिब के गुरतागद्दी दिवस समारोह में जाएंगे।

दोपहर 1.30 बजे कोटा व्यापार महासंघ की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर 3 बजे वे बूंदी के छत्रपुरा में आयोजित राठौर तेली समाज के अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में जाएंगे। दोपहर 4 बजे कुंवारती मंडी प्रांगण बूंदी में आयोजित प्रबुद्धजन दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे। राज 11 बजे वे कोटा में रेलवे वर्कशाॅप के पास छठ पर्व पर आयोजित जागरण जाएंगे। इसके बाद वे रात 11.56 बजे सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।