कोटा दशहरा 2022: अभिलिप्सा की भजन संध्या आज, गूंजेंगा ‘हर हर शंभू महादेवा…’

0
305

कोटा। Har Har Shambhu Singer Abhilipsa Panda: राष्ट्रीय मेला दशहरा में रविवार को रात्रि 8 बजे से अभिलिप्सा पांडा की भजन संध्या का आयोजन एलन केरियर इंस्टिट्यूट के सौहार्द सभागार, सत्यार्थ कैंपस, जवाहर नगर पर किया जायेगा। आयोजकों ने बारिश के मौसम को देखते हुए स्थान परिवर्तन किया है।

21 वर्षीय पांडा उड़ीसा में देवगढ़ जिले के तेंतालबहल गांव की रहने वाली हैं। इनका सबसे फेमस गीत ‘हर हर शंभू शिव महादेवा’ (har har shambhu) है। अभिलिप्सा पांडा ने एक धार्मिक म्यूजिक एल्बम “मंजिल केदारनाथ” से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने कईं अन्य गीत भी गाए हैं। इनका “हर हर महादेव शिव शंभू” नाम का गीत काफी प्रसिद्ध हुआ है।

अभिलिप्सा पांडा का तेलुगु भाषा में एल्बम भी काफी फेमस है। उनके मंजिल केदारनाथ…, हर हर महादेव शिव शंभू…, शिव रुद्राष्टकम काफी पसंद किए गए हैं। इन्होंने उड़ीसा की मातृभाषा के अलावा हिंदी और तेलुगु भाषाओं में भी गाने गाए है। वायरल सॉन्ग हर हर शंभू.. की सफलता के बाद इसके कईं वर्जन बन चुके हैं।

इनके दादाजी हारमोनियम बजाते थे। उन्होंने अपने दादा जी से ही संगीत सीखना शुरू किया था। अभिलिप्सा पांडा एक प्रसिद्ध सिंगर होने के साथ-साथ मार्शल आर्टिस्ट और डांसर भी हैं। ये मार्शल आर्टिस्ट में स्टेट लेवल की खिलाड़ी रह भी चुकी है। अभिलिप्सा पांडा अभी पढ़ाई कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ साथ वह गायन का भी लगातार अभ्यास करती हैं।