सेंसेक्स 427 अंक की बढ़त के साथ 57,465 और निफ़्टी 17,256 पर

0
239

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 421.1 (0.74%) अंक की बढ़त के साथ 57,458.60 पर खुला जबकि निफ्टी 97.70 (0.57%) अंक बढ़कर 17,234 पर खुला। सुबह 10:25 बजे सेंसेक्स 427.65 अंक बढ़कर 57,465.15 और निफ़्टी 120.10 अंक की तेजी के साथ 17,256.65 पर कारोबार कर रहा था। आज सबसे ज्यादा बढ़त बैंक, रियल्टी और मीडिया के शेयर्स में है।

रिलायंस ब्लू-चिप टॉप गेनर्स
अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो और डिविज भी टॉप गेनर्स में से हैं। दूसरी ओर निफ्टी में 10 लूजर्स वाले स्टॉक्स में हिंडाल्को, नेस्ले, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, जेएस डब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे हैं।

मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में इंडिया होटेल, एयू बैंक, बायोकॉन, अडाणी पावर, JSW एनर्जी, ओबरॉय रियल्टी, अशोक लेलैंड में तेजी है। जबकि VBL, टाटा कंज्यूमर, जिंदल स्टील, ग्लेन मार्क और SAIL में गिरावट है। स्मॉल कैप में अतुल ऑटो, बजाज हिंद, गति, टाइम टेक्नो, जी मीडिया और 5 पैसा में बढ़त है।

बैंक इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त PSU बैंक और रियल्टी में है। इसके बाद IT, FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और ऑटो इंडेक्स में बढ़त है। जबकि मेटल में गिरावट है।