Maruti Suzuki 2022 Baleno का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च, शुरुआती कीमत 6.35 लाख रुपए

0
298

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसे सेगमेंट में पहले हेड-अप डिस्प्ले, सुजुकी कनेक्ट और 360 डिग्री व्यू कैमरा के साथ बाजार में उतारा गया है। 2022 बलेनो को 6.35 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ग्राहकों के बीच इस गाड़ी की दीवानगी ऐसी है कि कंपनी को अबतक इसकी 25000 हजार बुकिंग भी मिल चुकी है। कंपनी का दावा कि ये 22.9 kmpl की माइलेज देगी।

कंपनी ने नए जमाने की बलेनो को डेवल्प करने के लिए 1150 करोड़ का निवेश किया है। बलेनो को सबसे पहले 2015 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसे 102 देशों में एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। कंपनी अब तक 10 लाख से ज्यादा बलेनो बेच चुकी है। यह भारत में मारुति सुजुकी द्वारा पेश की गई पहली BSVI कार थी।

5 कलर ऑप्शन
बलेनो 2022 मारुति सुजुकी को नेक्सा शोरूम पर जाकर खरीदा जा सकता है। यह 5 ऑप्शन के साथ आती है। फेसलिफ्ट बलेनो में 6 एयर-बैग्स, एंटी-हिल कंट्रोल और कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है। 2022 बलेनो में बड़े फ्रंट ग्रिल के साथ सुजुकी लोगो, डीआरएल टेल लैंप और नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए है।

नया इंफोटेनमेंट सिस्टम
बलेनो 2022 में हेड-अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा और एक नया 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें सुजुकी कनेक्ट एलेक्सा वॉयस जैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है।