मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 111 अंक लुढ़क कर 58,696 पर खुला

0
292

मुंबई। शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मुनाफावसूली के दबाव में गिरावट रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 58,686 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयर्स नीचे कारोबार कर रहे हैं।

सुबह BSE सेंसेक्स 111 अंक नीचे 58,696 पर खुला था। दिन में इसने 58,755 का ऊपरी स्तर और 58,546 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 शेयर्स गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि 15 शेयर्स बढ़त में रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और मारुति आदि रहे। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और टेक महिंद्रा आदि हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 14 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 17,503 पर कारोबार कर रहा है। यह 17,476 पर खुला था और दिन में इसने 17,534 का ऊपरी स्तर बनाया था। इसका मिडकैप इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट है। इसके 50 शेयर्स में से 25 गिरावट में हैं जबकि 25 बढ़त में हैं।

एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट बढ़े
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक हैं। गिरनेवाले शेयर्स में टाइटन, डिवीज लैब, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। इंडसइंड बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी है कि रिजर्व बैंक ने LIC को इसमें हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अभी LIC की हिस्सेदारी 4.95% है जो बढ़ाकर 9.99% तक की जा सकती है।

सेंसेक्स कल 157 अंक बढ़कर बंद हुआ था
इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 157 पॉइंट्स बढ़कर 58,807 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक बढ़कर 17,516 पर बंद हुआ था। कल वोडाफोन आइडिया का शेयर 15% बढ़कर 16.43 रुपए पर बंद हुआ।