Google सर्च रिजल्ट में दिखेंगी आसपास की लोकल न्यूज

0
180

सैन फ्रांसिस्को। दिग्गज टेक कंपनी Google ने एक नया टूल और फीचर लॉन्च किया है। इसे रीडर और रिपोर्टर दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर की मदद से लोकल न्यूज ऑर्गेनाइजेशन को Google Search रिजल्ट में जगह मिलेगी। दरअसल अभी कुछ भी सर्च करने पर राष्ट्रीय स्तर के न्यूज को सर्च रिजल्ट में दिखाया जाता था। लेकिन अब इस ट्रेंड में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए Google की तरफ से व्यक्ति की लोकेशन के हिसाब से सर्च रिजल्ट को प्लेस किया जा सकता है। जिसमें राष्ट्रीय के साथ ही लोकल न्यूज को अहमियत दी जाएगी।

क्या होगा इसका फायदा
साधारण शब्दों में कहें, तो Google आपको लोकल न्यूज सर्च रिजल्ट में दिखाएगा। इसे दुनियाभर की भाषाओं के लिए लॉन्च किया जा रहा है। मतलब आप भाषा में Google पर लोकल न्यूज को सर्च कर पाएंगे। इससे पहले Google ने कोविड सर्च से जुड़ी लोकल खबरों को सर्च लिस्ट में प्राथमिकता दी थी। लेकिन अब Google की तरफ से इसमें विस्तार किया गया है। ऐसे में जल्द लोकल स्पोर्ट, लोकल राजनीति, और अन्य खबरों को प्राथमिकता देगा।

लोकल न्यूज को मिलेगी प्राथमिकता
Google ने कहा कि वह अपने सिस्टम को बदल रहा है, जिससे जरूरी स्थानीय समाचार न्यूज को राष्ट्रीय महत्व की खबरों के साथ लोकल न्यूज को स्थान मिल सके। उदाहरण के लिए अगर आप फ़ुटबॉल की खबर खोज कर रहे हों, तो ना केवल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय बल्कि लोकल न्यूज के सर्च रिजल्ट भी सर्च पेज पर दिखाई देंगे। Google ने कहा कि उसकी तरफ से ऑफिशियल सोर्स और राइटर के साथ समाचार संगठनों के ट्वीट भी दिखाया जाएगा। बता दें कि Google की इवेंट 18 नवंबर यानी आज भारत में है। ऐसे में उम्मीद है कुछ अन्य नये फीचर्स का ऐलान किया जा सकता है।