सैमसंग गैलेक्सी A33 5G का रेंडर्स लीक, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

0
184

नई दिल्ली। Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन का रेंडर्स लीक हो गये हैं। जिससे स्मार्टफोन के लीक रेंडर्स के मुताबिक Samsung Galaxy A33 5G के स्पेसिफिकेशन्स Galaxy A32 5G के समान हैं। GSM Arena की रिपोर्ट के मुताबिक फोन को एक इनफिनिटिव-U सुपर एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में एक 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसे इंप्रूव्ड रेजॉल्यूशन कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को एक पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें राइट-साइड फ्रेम के साथ USB-C पोर्ट दिया गया है। Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को माइक्रोफोन और स्पीकर सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Samsung स्मार्टफोन में 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट नहीं मिलेगा।GSM Arena की रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में 8.1mm थिन (9.7mm कैमरा बंप) मिलेगा। Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A32
Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन को 6.5 इंच HD+ TFT डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसे Infinity-V डिजाइन वाले नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 720 SoC के साथ आता है।फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 48MP का है। इसके अलावा 8 MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP लेंस सपोर्ट दिया गया है। फोन को 5000mAh सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसे 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।