लाल निशान में खुले बाज़ार, सेंसेक्स 59,228 और निफ्टी 17,676 के स्तर पर

0
296

मुंबई। हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स 59320 और निफ्टी 17661 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 71.42 पॉइंट गिरकर 59,227.90 पर और निफ्टी 15.70 पॉइंट गिरकर 17,675.55 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 19 शेयर कमजोरी के साथ और 11 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें बजाज फिनसर्व के शेयर1% के कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं मारुति के शेयर करीब 1% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 2,682 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,716 शेयर्स बढ़त के साथ और 844 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 263 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 533 पॉइंट यानी 0.91% उछलकर 59,299 पॉइंट पर और निफ्टी 159 पॉइंट यानी 0.91% के उछाल के साथ 17,691 पर बंद हुआ था।