मोटोरोला का 7000 mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा वाला 5G फोन 14 हजार से कम में

0
3

नई दिल्ली। क्या आप भी लगभग 15 हजार रुपये के बजट में कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? तो MOTOROLA G06 power आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में 7000 mAh बैटरी और 6.88 इंच डिस्प्ले के साथ 50MP का AI कैमरा भी मिल रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट इस फोन पर शानदार डील दे रहा है। बैंक ऑफर्स के साथ तो आप इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं…

Motorola G06 Power पर डिस्काउंट
मोटोरोला के इस शानदार फोन की कीमत वैसे तो 19,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस डिवाइस को बिना किसी बैंक कार्ड ऑफर के सिर्फ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि बैंक ऑफर के साथ तो फोन की कीमत और भी कम हो जाती है।

फोन पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 700 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद तो फोन की फाइनल कीमत सिर्फ 13,299 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप 12,300 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

Motorola G06 Power के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। डिवाइस में MediaTek Helio G81 Extreme ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में 4 GB RAM मिल रही है जिसे RAM बूस्ट का इस्तेमाल करके 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा डिवाइस में 7000 mAh बैटरी भी मिल रही है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। एक बार चार्ज करने पर फोन 65 घंटे तक चल सकता है। डिवाइस में 50MP AI प्राइमरी कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा भी है।