विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं होंगी आकर्षण का केंद्र
कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन, जिला कोटा द्वारा आगामी सावन उत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अगस्त को तीज महोत्सव एवं पूल पार्टी 2026″ का आयोजन किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष गायत्री मित्तल ने बताया कि यह रंगारंग पिकनिक सह महोत्सव कार्यक्रम नान्ता स्थित चंद्रा डांडी (नेवा जी पैलेस के सामने, रेल्वे लाइन के पास, छोटी केनाल) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे से होगा।
महामंत्री रीना मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए महिलाओं एवं परिवारों के लिए 6 विशेष प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार की गई है। जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, पति-पत्नी नोंकझोंक प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
साथ ही, ज्वैलरी प्रतियोगिता में वेस्ट मैटेरियल (सब्जी, लकड़ियां आदि) से निर्मित आभूषण घर से बनाकर लाने होंगे। वहीं तीज महोत्सव क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभागी घर से विशेष परिधान में तैयार होकर आएंगी। उन्होंने बताया कि रैम्प वॉक प्रतियोगिता में एक ही परिवार की बहू, सास एवं दादी सास की त्रिमूर्ति कैटवॉक करती नजर आएंगी।
कोषाध्यक्ष शशि गोयल एवं चंद्रकला मित्तल ने बताया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए विशेष कूपन ड्रा का आयोजन भी रहेगा।प्रतियोगिता में भाग लेने एवं एंट्री टिकट प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तय की गई है।
इस अवसर पर संगठन की ऋचा गोयल, अमिता अग्रवाल, नेहा छामुन्या, संध्या अग्रवाल, नीरू गुप्ता, रेनू अग्रवाल, ईन्द्रा गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, मनीषा गोयल, गायत्री गर्ग, शारदा मित्तल, कृष्णा गुप्ता, रीना गुप्ता, पदमा मित्तल, मंजु गर्ग एवं शकुंतला अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

