अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

0
6

कोटा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, कोटा जिला इकाई की बैठक संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी ध्रुव अग्रवाल की सहमति से जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं जिला महामंत्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने बताया कि बद्री विशाल माहेश्वरी को चेयरमैन, श्यामलाल गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा महेंद्र कांकरिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महिला विंग में ममता खंडेलवाल को अध्यक्ष एवं स्मिता जैन को मंत्री नियुक्त किया गया है। युवा विंग में मनोज जैन टोंग्या को अध्यक्ष तथा शैलेंद्र विजय को युवा महामंत्री मनोनीत किया गया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर किशन मुंदड़ा, राजेंद्र कुमार जैन, पुरुषोत्तम गुप्ता, देवेंद्र कुमार जैन, कौशल बंसल, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, अशोक लड्डा, रामबाबू विजय एवं रतन जैन पोरवाल को तथा उपाध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता, डॉ. राजकुमार, राकेश अग्रवाल, नेमीचंद विजयवर्गीय, कृष्ण कुमार खण्डेलवाल, अनिल अग्रवाल, राजकुमार जैन, घनश्याम गुप्ता, पुरुषोत्तम चित्तोडा, रमेश गुप्ता एवं सचिव पद पर राकेश मित्तल, कमल किशोर माहेश्वरी, हरीश गुप्ता एवं सह मंत्री गिरधर बडेरा को मनोनीत किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोटा शहर को चार जोनों में विभाजित कर तथा तहसील स्तर पर भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

संभागीय अध्यक्ष गोवर्धन खंडेलवाल एवं संभागीय महिला विंग अध्यक्ष कुंती मूंदड़ा ने बताया कि संगठन के संरक्षक मंडल एवं सलाहकार बोर्ड का भी गठन किया गया है। संरक्षक मंडल में राजेश बिरला, क्रांति जैन, गोविंदराम मित्तल, आनंद राठी, नरेंद्र लाबी, दीपक राजवंशी, महेश गुप्ता (शिव ज्योति), गुलाबचंद जैन (चूनावाला) एवं एडवोकेट रविंद्र विजय को मनोनीत किया गया।

सलाहकार बोर्ड में सुरेंद्र गोयल विचित्र, मुरली नुवाल, भुवनेश लाहोटी, संदीप पाडिया, राजेश गुप्ता, अनिल मूंदड़ा, सुभाष अग्रवाल, अशोक जैन पोरवाल, हुकुम मंगल, संजय गोयल, चंद्रप्रकाश सिंघल, सीताराम विजय, रामगोपाल अग्रवाल एवं मोहन अग्रवाल को शामिल किया गया।

जिला अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं जिला महामंत्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने महिला एवं युवा विंग को आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए।
अशोक माहेश्वरी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी में वैश्य समाज के 23 घटक समाजों को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है, ताकि पूरे वैश्य समाज को एक मंच पर संगठित कर समाजहित एवं जनहित के कार्यों को गति दी जा सके।

महामंत्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने बताया कि संगठन द्वारा अगले सप्ताह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण अभियान प्रारंभ किया जाएगा तथा 13 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गर्ग एवं प्रदेश सचिव तपेश गोयल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत कोटा जिले में 10,000 वैश्य मित्रों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शीघ्र ही अलग से टीम गठित कर अभियान को गति दी जाएगी।