लेजर की रंग बिरंगी लाइट एनिमेशन से उकेरेंगे रामायण के मनोहारी दृश्य

0
7

आज से तीन दिन होगा लेजर शो, मिलेगा लाइट और साउंड का दिव्य अनुभव

कोटा। Laser show In Kota Dussehra: 131वें राष्ट्रीय दशहरा मेला- 2024 में तीन दिन तक लाइट, साउंड और लेजर का अद्भुत शो देखने को मिलेगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि 21 से 23 अक्टूबर तक प्रतिदिन विजयश्री रंगमंच पर लेजर, साउंड एंड लाइट शो का आयोजन किया जाएगा। शो सोमवार और बुधवार को शाम 7 बजे होगा। जबकि मगंलवार को रात्रि 9 बजे आयोजित किया जाएगा।

जिसमें लेजर एनिमेशन के माध्यम से रामायण से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। राम की महिमा का विशेष ध्वनि और लाइट के द्वारा संगीतमयी दर्शन होगा। संगीत की मधुर ध्वनियों और लेजर के मनोहारी दृश्य के साथ रामायण की अलौकिक अनुभूति होगी।

उन्होंने बताया कि गॉज स्क्रीन शो के लिए एक बड़ा कैनवास बनेगा। लेजर एनीमेशन की कहानी और बीम शो होगा। पूरे शो को एक नाटक का रुप दिया गया है। जो भगवान राम के जीवन को प्रदर्शित करेगा। प्रभु श्रीराम के जन्म, वनवास, राक्षस वध, राम रावण युद्ध और अंततः अयोध्या के सिंहासन पर श्री रामके पुनर्स्थापन की कहानी को प्रदर्शित किया जाएगा।

मोटिवेशनल कार्यक्रम कल
मेला अध्यक्ष राजवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय मेला दशहरा में 22 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में मनोज मुंतशिर अपने अनुभवों को साझा करेंगे।