Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 5599

ईश्वर के 12 नामों का जप सैनिकों के लिए करो-पं.नागरजी

  • ऐतिहासिक धर्मसभा : बड़ां के बालाजी धाम पर पूज्य संत नागरजी की कथा के अंतिम दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं का हुआ विराट संगम

  • कथा मंच पर दो पार्टी के दिग्गज नेताओं ने गले मिलकर एकता व भाईचारे का संदेश दिया

अरविंद, बारां/कोटा। बड़ां के बालाजी धाम में रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के भव्य समापन में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं का संगम हुआ। कथा स्थल के चारों ओर भक्तों का उत्साह हिलौरें ले रहा था। श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ जाने से ढाई लाख वर्गफीट के विशाल पांडाल की चारदीवारी को हटाना पड़ा।

गौसेवक संत पूज्य पं.कमलकिशोर नागरजी ने कहा कि राजस्थान की माटी पर श्रद्धा और भक्ति का ऐसा सागर दर्शाता है कि यह भूमि वीरता और भक्ति में समृद्ध है। देश में गाय, गंगा, गोवर्धन और भागवत ग्रंथ हमारे पाप को छोटा और पुण्य को बड़ा करते हैं।

जिस तरह, एक जगह 3 घंटे बिजली कटौती से दूसरी जगह बिजली मिल जाती है, वैसे ही भागवत कथा में रोज 3 घंटे आपके पापों की कटौती होती है। यहां हम ईश्वर का आभार व्यक्त करेंगे तो हमारे पापों का भार कम हो जाएगा। खचाखच भरे पांडाल में उन्होंने विनम्र प्रार्थना की- हे प्रभू, श्रद्धालु को चढ़ाए तो अपनी पेढ़ी पर चढाना और गिराए तो तेरे चरणों में गिराना।

धाराप्रवाह प्रवचन में उन्होंने कहा कि आज देश व धर्म में विकृतियां बढ़ रही है। दुर्भाग्य से कई साधू एसी में बैठकर हलुआ खा रहे हैं और घरों में उनके फोटो की पूजा हो रही है। जबकि हमारे सैनिक बर्फ पर खडे़ होकर 24 घंटे सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। देश व सीमा सुरक्षित हैं लेकिन सैनिक सुरक्षित नहीं है, वे गोलियों के सामने खडे़ रहते हैं।

ईश्वर का नाम ही उनका रक्षा कवच है। इसलिए आज यह संकल्प लें कि हम रोज ईश्वर के 12 नाम का जप सैनिकों के नाम करेंगे।  उन्होने कहा कि मंदिर में भगवान से यह प्रार्थना करो कि मैं रोज दर्शन करूं, तो आपकी दृष्टि मुझ पर पड़े।

मुझे भरोसा है कि जिस दिन मैं नहीं आ सकूंगा, उस दिन तू आएगा। रोज ईश्वर का आभार प्रकट करें। भूमि पूजन कार्यक्रम का दिखावा बंद कर रोज भारत की भूमि का पूजन करें।

कथा मंच पर मिले दो दिग्गज सांसद दुष्यंत सिंह और पूर्व मंत्री प्रमोद भाया

दो दिग्गज नेता व संत का हुआ त्रिवेणी संगम
धर्मसभा उस समय प्रेम व सद्भाव की उंचाइयों को छू गई जब कथा स्थल पर झालावाड़-बारां के सांसद  दुष्यंत सिंह ने श्रीमद भागवत पूजा-अर्चना की।  महावीर गौशाला कल्याण परिषद के संरक्षक पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया एवं उर्मिला भाया ने उनका पुष्पाहार से स्वागत किया।

गौसेवक संत से आशीर्वाद पाकर दोनों नेता परस्पर गले मिले, एक-दूसरे को माला पहनाकर भाईचारे का संदेश दिया। कथा में पूर्व मंत्री श्री हरिमोहन शर्मा भी पहुंचे । मंच पर संत और राजनेताओं के त्रिवेणी संगम को देख एक लाख श्रद्धालुओं की करतलघ्वनि से आसमान गूंज उठा।

संत नागरजी ने कहा कि यह मिलन प्रेम का सूत्रपात है। हम दाल-चांवल की तरह मिलजुलकर रहें, यही देश की परंपरा है। यह कथा राजनीति से परे है। भगवान दिलों को जोड़ने का संदेश देते हैं।

छोटे बच्चों को मोेबाइल से बचाओ
पूज्य नागरजी ने कहा कि संस्कृति को संभालना है तो कम उम्र के बच्चों को मोबाइल से बचाओ। सूचना या बात करने के लिए मोबाइल काॅमन हो। अलग-अलग मोबाइल पर प्राइवेट बातें विकृतियां पैदा कर रही है। इससे परिवार टूटने लगे हैं।

बच्चों से खूब प्यार करो लेकिन मोबाइल के दुष्परिणाम बहुत घातक हो सकते हैं, इससे दूरी रखनी होगी। माता-पिता सब्जी लेते समय कांटे पर बहुत नजर रखते हैं लेकिन संतान कहां जा रही है, उस पर नजर नहीं है। उसकी संगत देखो। गुरूनानक वाणी का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जैसी संगत हमें मिलेगी, वाणी औश्र आचरण वैसा ही होगा।

भारत आई पहली टेस्ला इलेक्ट्रिक SUV कार

नई दिल्ली। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की कार का सभी को इंतजार था। अब इसकी पहली इलेक्ट्रिक SUV भारत आ गई है। इसे यूएस से भारत में इंपोर्ट किया गया है। ए

लॉन मस्क की यह कंपनी ने भारत में अभी आधिकारिक तौर पर अपनी कार लांच नहीं की है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल है। तस्वीरों में भारत में पहली टेस्ला कार के आने का दावा किया जा रहा है।

यह हैं टेस्ला इलेक्ट्रिक SUV कार फीचर्स-
यह 2.9 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ऊपर की तरफ से खुलनेवाले इसके फॉल्कन डोर्स से कार में घुसने और निकलने में आसानी होगी। इस कार में 7 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके बेस वेरिएंट P75D में 75 किलोवाट की बैटरी लगी है।

टेस्ला का दावा है कि एक बार फुल चार्ज पर यह गाड़ी 381 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 73,800 से 128,300 डॉलर (लगभग 48 लाख से 83 लाख रुपये) के बीच होती है। लोकिन इसकी कीमत टैक्स के बाद 1 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी।

कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 73,800 से 128,300 डॉलर (लगभग 48 लाख से 83 लाख रुपये) के बीच होती है। लेकिन टैक्स के बाद 1 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी।

आधार से सब्सिडी का विकल्प देगी सरकार?

0
  • आधार सत्यापन नहीं होने की स्थिति में मोबाइल ओटीपी, कूपन और ऑफलाइन लेनदेन को सरकार की मंजूरी

  • आधार के पूरी तरह से लिंक होने और कनेक्टिविटी आदि समस्या खत्म होने तक जारी रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था

नई दिल्ली। राशन कार्ड से आधार जुड़ा नहीें होने की वजह से झारखंड के एक परिवार को अनाज नहीं मिल पाया, जिससे 11 वर्षीया लड़की की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद सरकार अब आधार से जुड़ी सामाजिक कल्याण योजनाओं में खामियां दूर करने के प्रयास कर रही है।

नई व्यवस्था में कूपन, कार्ड आधारित ऑफलाइन लेनदेन और लाभार्थी के मोबाइल फोन सत्यापन के लिए वन-टाइम पासवर्ड भेजने जैसे उपाय शामिल हैं। सरकार इन विकल्पों की व्यवहार्यता की जांच के लिए जल्द ही प्रायोगिक परियोजना शुरू करेगी।

वर्तमान में केंद्र सरकार ने सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य बना दिया है, लेकिन इसमें दो मोर्चों पर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहला कई लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक आधार क्रमांक मुहैया नहीं कराया है या सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अपने आधार को नहीं जोड़ा है।

दूसरी ओर ऐसे लोग भी हैं जिन्हें कनेक्टिविटी की समस्या या फिंगरप्रिंट के मेल नहीं खाने के कारण सरकारी सब्सिडी नहीं मिल पा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय में पिछले महीने हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सत्यापन विफल रहने के मामले 13 से 15 फीसदी हैं।

इनमें करीब 10 फीसदी मामले खराब कनेक्टिविटी के कारण होते हैं जबकि पांच फीसदी से कम मामलों में लाभार्थी के बायोमेट्रिक का यूआईडीएआई डेटाबेस से मेल नहीं हो पाता है।’ यह विकल्प तब तक जारी रह सकते हैं जब तक कि देश भर की सभी पंचायतों को ब्रॉडबैंड से न जोड़ दिया जाए। सरकार 2018 तक सभी पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जुड़ने की उम्मीद कर रही है।

अधिकारी ने कहा कि 28 सितंबर को झारखंड में 11 वर्षीया लड़की की मौत के बाद उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। उसके परिवार का आरोप था कि उन्हें राशन कार्ड पर राशन नहीं मिल रहा था क्योंकि वह आधार से नहीं जुड़ा था। सूत्रों के मुताबिक सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं में आधार जोडऩे का काम 50 फीसदी से भी कम हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘हमने केंद्रीय मंत्रालयों और अन्य सरकारी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि किसी भी लाभार्थी को आधार नहीं होने, कनेक्टिवटी या सत्यापन नहीं होने के कारण सरकारी सब्सिडी एवं लाभों से वंचित नहीं किया जाए। अगर ऐसा होता है तो दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

अधिकारी ने कहा, ‘यह व्यवस्था अस्थायी है और यह तब तक जारी रहेगी जब तक कि सभी मसले हल नहीं हो जाते। अधिकारियों को ऐसे मामलों के लिए अलग रजिस्टर बनाना होगा और लीकेज रोकने के लिए उसकी समीक्षा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी।’

केंद्र सरकार ने मंत्रालयों और राज्य सरकारों से भी कहा है कि वे सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी व्यवस्था तैयार करें ताकि ऐसे लाभार्थी भी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकें जो केंद्र पर नहीं पहुंच सकते हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘राज्य सरकार स्वयंसहायता समूह या अपने कर्मचारियों की इसमें मदद ले सकती है।’ सरकार जल्द ही लोगों को आधार केंद्रों पर आकर अपने डेटाबेस के साथ मोबाइल नंबर अपडेट कराने को कह सकती है।

अब किसी भी राशन की दुकान से अनाज ले सकेंगे उपभोक्ता

नई दिल्ली। आने वाले वक्त में समूचा तंत्र दुरुस्त होने पर उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से अनाज खरीदने की छूट भी मिलेगी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर अनाज वितरण के लिए तकनीक के इस्तेमाल से कई फायदे मिल रहे हैं। 

राशन प्रणाली में सुधार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में कई मुद्दों पर सभी राज्यों ने आम सहमति जताई। समूची राशन प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के बंदोबस्त पर राज्यों ने एक-दूसरे से अपने अनुभव बांटे। सम्मेलन में राज्यों ने राशन प्रणाली में लीकेज रोकने के उपायों पर चर्चा की।

ज्यादातर राज्यों में आधार नंबर से राशन कार्ड के जोड़ने के बाद लीकेज रोकने में पुख्ता मदद मिली है। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 20 राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ केंद्रीय अफसरों के दल ने हिस्सा लिया।

रियायती दरों की राशन दुकानों के संचालन में प्रौद्योगिक के प्रयोग, आपूर्ति श्रंखला के कंप्यूटरीकरण और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विभिन्न राज्यों की प्रगति का ब्यौरा भी सम्मेलन में रखा गया। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण पर जोर दिया कि जिससे समाज के गरीब व वंचित वर्ग को समय पर राशन मिलता रहे।

इसी सत्र में राशन दुकानों, अनाज गोदामों और कॉल सेंटरों के बीच समन्वय बनाने का नमूना देखा। इसमें नई प्रौद्योगिकी के सहारे प्वाइंट ऑफ सर्विस यानी स्वाइप मशीन, अंगुली के निशान को कई तरीके से पहचान करने वाले बायोमीटिक प्रणाली का प्रदर्शन देखा।

सुधार के अगले चरण में उपभोक्ताओं को देश के किसी हिस्से की किसी भी दुकान राशन उठाने जैसे प्रावधान किये जाएंगे। आंध्र प्रदेश के दस जिलों में रिलायंस और तीन जिलों में फ्यूचर समूह से वहां की सरकार ने समझौता किया है, जो ग्राम मॉल की स्थापना में सहयोग करेंगे। इससे राशन प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

आगरा -दिल्ली-जयपुर के लिए फ्लाइट शुरु, सप्ताह में 3 दिन उड़ेगी

0

जयपुर। देश में पर्यटन का “त्रिकोण” व “गोल्डन रूट” कहे जाने वाले दिल्ली, जयपुर और आगरा अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। केन्द्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत एयर इंडिया एयरलाइन नई फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन संचालित होगी।

शनिवार को पर्यटन मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने इस विमान सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। शनिवार को जयपुर से आगरा के लिए सुबह 11 बजे फ्लाइट रवाना हुई।

यह होगा फ्लाइट का शेड्यूल

  • फ्लाइट एआई-9687 सुबह 9:55 बजे दिल्ली से चलेगी, 10:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • फ्लाइट एआई-9687 जयपुर से सुबह 11:15 बजे जाएगी आगरा, दोपहर 12:05 बजे यह फ्लाइट पहुंचेगी आगरा एयरपोर्ट।
  • फ्लाइट एआई-9688 आगरा से दोपहर 12:25 बजे चलेगी, दोपहर 1:05 बजे फ्लाइट पहुंचेगी जयपुर एयरपोर्ट,
  • फ्लाइट एआई-9687 जयपुर से दोपहर 1:35 बजे जाएगी दिल्ली, दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को उड़ेगी फ्लाइट।

रैन बसेरे में सर्दी से ठिठुरते लोगों को मिलेगा बिस्तर और गरम भोजन

कोटा। अब रैन बसेरे में सर्दी से ठिठुरते लोगों को बिस्तर और गरम भोजन मिलेगा। कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन की और से शनिवार को घोड़े वाला बाबा चौराहे पर आधुनिक रैन बसेरा प्रारंभ किया गया।

सर्दी में खुले में रहकर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिली। पहले ही दिन रैन बसेरा पूरी तरह भर गया। रैन बसेरे में रात को सर्दी से बचाव के लिए एवं दिन के समय इसमें घोड़ा कच्ची बस्ती एवं आसपास की कच्ची बस्ती के बच्चों के लिए स्कूल संचालित किया जाता है।

इस अवसर पर महापौर महेश विजय ने कहा कि सर्दी शुरू होने के साथ ही फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के लिए रैन बसेरे की काफी जरूरत होती है, नगर निगम के साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा शुरू किए गए रैन बसेरों से खुले में सोने वालों को राहत मिलेगी।

उदघाटन के समय रैन बसेरा में उमड़े बच्चे । फोटो कृष्णा स्टूडियो

कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने कहा कि एसोसिएशन पिछले 70 वर्षों से लगातार समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रैन बसेरे के माध्यम से लोगों को सर्द रातों ठंड से बचाने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के सुशील गंभीर ने किया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से स्कूली बच्चों को जर्सियां एवं स्टेशनरी किट वितरित की। इस अवसर पर सांसद ओम बिरला, विधायक संदीप शर्मा, न्यास अध्यक्ष रामकुमार मेहता ने भी सम्बोधित किया।

कॅरिअर उत्सव में आईआईटीयन ने कोचिंग स्टूडेंट्स को दिए सफलता के टिप्स

0

कोटा। अठारह साल की उम्र तक आपके पास जो अचीवमेंट है वो आपका नहीं आपके पैरेंट्स का है। यह उनकी उपलब्धि है। इसके बाद आप जो सोचते हैं, जेईई क्रेक कर किस कॉलेज में जाना चाहते हैं, आप क्या स्टॉर्ट-अप करना चाहते हैं, उसमें सफलता हासिल करना आपकी उपलब्धि है। लेकिन, इन सबमें जरूरत है हार्ड मेहनत की।

यह बात 20 वर्षीय आईआईटीयन प्रांजल मेहता ने कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे तीन दिवसीय कॅरिअर उत्सव के दूसरे दिन कही। उन्‍होंने स्टूडेंट्स से कहा कि सफलता के लिए कठिन मेहनत की जरूरत है। उन्होंने विराट कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर वह रोज प्रैक्टिस नहीं करते तो वह विराट नहीं बन पाते।

ऐसे में आप लोगों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना है। आप सोचते हैं कि आईआईटी में जाकर लाइफ सेट हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आगे भी बहुत कुछ करना है।

आईआईटीयन मेहता ने गूगल के सीईओ सुंदर पिच्चई, मोटीवेशन राइटर चेतन भगत, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भी ये आईआईटीयन अलग-अलग फील्ड में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने पीयर ग्रुप का जिक्र करते हुए कहा जिस तरह के ग्रुप में होंगे आपके मन में वैसे विचार आएंगे।

आप जिसके साथ चाय पी रहे हैं, मूवी देख रहे हैं आपके मन में भी ऐसा ही होगा। उन्‍होंने कहा कि आईआईटी में भी बहुत से लोग हैं जो म्यूजिक, डांस के शौकीन हैं, लेकिन आपको सोचना है कि आपकी क्या स्किल्स है।

वहीं, दूसरे ऑडिटोरियम में डिजाइन एवं आर्किटेक्चर में उमेश ने कहा कि इस फील्ड में भी अच्छा स्कोप है। 40 प्रतिशत मार्क्स में भी आईआईटी रुड़की और ग्वालियर में सीट्स मिल जाती है। कैंपस में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक अलग-अलग सेशन हुए। जिसमें एंट्रेंस एग्जाम को क्रेक करने के टिप्स भी दिए गए।

आरटीयू के वीसी प्रो. एनपी कौशिक ने कहा कि यदि किसी स्टूडेंट्स का आईआईटी में सलेक्शन नहीं होता है तो वो गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज का चयन करें। एलन डायरेक्टर नवीन माहेश्वरी, वाइब्रेंट अकेडमी डायरेक्टर महेंद्रसिंह चौहान भी मौजूद रहे। इंजीनियरिंग में सही स्ट्रीम चुनने पर पैनल डिस्कशन हुआ।

कॅरिअर प्वाॅइंट के डायरेक्टर शैलेंद्र माहेश्वरी, मोशन आईआईटी डायरेक्टर नितिन विजय ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग में सही स्ट्रीम चुनने पर व्याख्यान दिया। इंजीनियरिंग अतीत, वर्तमान भविष्य पर मंथन हुआ जिसमें बडी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया

आज यह होंगे कार्यक्रम
सुबह 10 बजे से ऑडिटोरियम-1 में एंट्रेस एग्जाम को क्रेक करने पर टिप्स दी जाएगी। दोपहर 3 बजे से 21 वीं शताब्दी की मेडिसिन हेल्थकेयर पर चर्चा होगी। ऑडिटोरियम -2 में सुबह 10 बजे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, दोपहर 12 बजे से चार्टर्ड अकाउंटेंसी में कॅरियर पर मंथन होगा। दोपहर 3 बजे आंत्रप्रेन्योरशिप स्किल्स के बारे में बताया जाएगा।

ब्रि‍टेन कोर्ट ने फ्रीज की माल्या की प्रॉपर्टी, खर्च के लिए लिमिट फिक्स

लंदन/नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की ब्रिटेन में मौजूद प्रॉपर्टी वहां की एक अदालत ने फ्रीज कर दी है। उसके खर्च की लिमिट भी तय की गई है। अब हर हफ्ते माल्या 6,700 डॉलर (करीब 4.35 लाख रुपए) ही खर्च कर सकेगा। लंदन की कोर्ट ने भारतीय अदालत के फैसले को मानते हुए यह ऑर्डर दिया है। बैंकों के मुताबिक, माल्या ब्रिटेन में कम से कम तीन प्रॉपर्टीज, कारों और अन्य कीमती चीजों का मालिक है।

माल्या के एक्स्ट्राडीशन (प्रत्यर्पण) केस की सुनवाई भी लंदन वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चल रही है। बता दें कि माल्या पर 17 बैंकों के 9,432 करोड़ रुपए बकाया हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पिछले साल 2 मार्च को देश छोड़कर भाग गया था। भारत ने ब्रिटेन से उसके एक्स्ट्राडीशन की रिक्वेस्ट की थी।
 
क्या है ब्रिटेन में माल्या का पता?
ब्रिटेन में माल्या पता हेर्टफोर्डशायर, इंग्लैंड है। 2015 में यह प्रॉपर्टी लेडीवॉक एलएलपी नाम की कंपनी ने करीब 75 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसी कंपनी ने यहीं पास में 13 करोड़ रुपए में एक लॉज भी खरीद रखा है। इन दोनों प्रॉपर्टीज में माल्या का दखल है।

इसके अलावा, माना जाता है कि माल्या से जुड़ी एक और कंपनी ने सेंट्रल लंदन में 2005 में 55 लाख पाउंड (करीब 47.85 करोड़ रुपए) में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। माल्या के पास दो याट भी हैं जो बिकाऊ हैं। इनमें से फोर्स इंडिया की कीमत 107 करोड़ रुपए और जिपो की कीमत 2.50 करोड़ रुपए है।

लंदन कोर्ट ने सुनवाई की तारीखें तय की
वेस्टमिंस्टर कोर्ट में उसके प्रत्यर्पण केस की सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने 4, 5, 6, 7, 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को इस मामले की सुनवाई तय की थी। डिफेंस टाइम टेबल के मुताबिक, 24 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, लिखित में क्लोजिंग आर्ग्यूमेंट सबमिट करने के दोनों पक्षों के बिजी शेडयूल पर जज ने सलाह दी कि नए साल में ओरल क्लोजिंग सबमिशन को खत्म करने के बजाय जनवरी में आधे दिन की सुनवाई रखी जा सकती है।
 

बैंकों का माल्या पर कितना बकाया? (करोड़ रुपए में)
एसबीआई                                 1600 

पीएनबी                                      800
आईडीबीआई                              800
बैंक ऑफ इंडिया                         650
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया            430
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया                410
यूको बैंक                                   320
कॉर्पोरेशन बैंक                           310
स्टेट बैंक ऑफ मैसूर                   150
इंडियन ओवरसीज बैंक               140
फेडरल बैंक                                90
पंजाब एंड सिंध बैंक                     60
एक्सिस बैंक                               50

अब तक दो बार अरेस्ट हुआ माल्या
पहली बार – लंदन एडमिनिस्ट्रेशन ने माल्या को रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर पहली बार 18 अप्रैल को अरेस्ट किया था, लेकिन 3 घंटे में जमानत मिल गई थी। 
दूसरी बार – फिर 3 अक्टूबर को मनी लॉन्ड्रिंग के दूसरे केस में माल्या को अरेस्ट किया गया था। इस बार भी आधे घंटे में ही बेल मिल गई। बता दें कि भारत ने इस साल 8 फरवरी को ब्रिटेन से उसके एक्स्ट्राडीशन (प्रत्यर्पण) की रिक्वेस्ट की थी।
संबंधि‍त – 2012 से शुरू हुए माल्‍या के बुरे दि‍न, फरारी से गि‍रफ्तारी तक का सफर
इसके बाद मार्च में ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे ने लंदन में अरुण जेटली से प्रोटोकॉल तोड़कर मुलाकात की थी। इस मुलाकात में माल्या को भारत को सौंपने पर चर्चा हुई थी। मार्च में ही यूके ने भारत को बताया था कि उसकी रिक्वेस्ट को फॉरेन मिनिस्ट्री ने सर्टिफाई कर दिया है।

माल्या पर कितना कर्ज?
 31 जनवरी 2014 तक किंगफिशर एयरलाइन्स पर बैंकों का 6,963 करोड़ रुपए बकाया था। इस कर्ज पर इंटरेस्ट के बाद माल्या की टोटल लायबिलिटी 9,432 करोड़ रुपए हो चुकी है। सीबीआई ने 1000 से भी ज्‍यादा पेज की चार्जशीट में कहा कि किंगफिशर एयरलाइन्स ने IDBI की तरफ से मिले 900 करोड़ रुपए के लोन में से 254 करोड़ रुपए का निजी इस्‍तेमाल किया।

किंगफिशर एयरलाइन्स अक्टूबर 2012 में बंद हो गई थी। दिसंबर 2014 में इसका फ्लाइंग परमिट भी कैंसल कर दिया गया। डेट रिकवरी ट्रिब्‍यूनल ने माल्या और उनकी कंपनियों UBHL, किंगफिशर फिनवेस्ट और किंगफिशर एयरलाइन्स से 11.5% प्रति साल की ब्याज दर से वसूली की प्रॉसेस शुरू करने की इजाजत दी थी।

पनामा पेपर्स: IPL के पूर्व चेयरमैन अमीन के 10.35 करोड़ के म्यूचुअल फंड जब्त

0

ED की फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत कार्रवाई

नई दिल्ली। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने कारोबारी और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन चिरायु अमीन के कंट्रोल वाली कंपनी के 10.35 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड जब्त कर लिए। केंद्रीय जांच एजेंसी ने पनामा पेपर्स मामले में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत शनिवार को यह कार्रवाई की है।

ब्रिटेन के वर्जिन आईलैंड्स में किया इन्वेस्टमेंट
– एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने बताया कि उसने व्हीटफील्ड केमटेक प्राइवेट लिमिटेड के म्यूचुअल फंड जब्त किए हैं। यह कंपनी अमीन और उसके फैमिली मेंबर्स चला रहे हैं।
– बयान में कहा गया कि पनामा पेपर्स मामले में अमीन और उनके फैमिली मेंबर्स के नाम ब्रिटेन के वर्जिन आईलैंड्स में हिस्सेदारी या हित (stakes/interests) को लेकर सामने आए थे।
10 करोड़ में खरीदा था फ्लैट
– ईडी की जांच में पाया गया कि अमीन और उनके फैमिली मेंबर्स ने अपनी कंपनी व्हीटफील्ड केमटेक प्राइवेट लिमिटेड इंडिया के जरिए ब्रिटेन के कैंपडेन हिल में एक 3-BHK अपार्टमेंट खरीदा था। यह अपार्टमेंट 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 10.32 करोड़ रुपए) में खरीदा गया था।

सिंगापुर की कंपनी को ट्रांसफर किए 15 करोड़
– ईडी के मुताबिक, “ब्रिटेन में यह प्रॉपर्टी खरीदने के लिए फर्म ने सिंगापुर की अपनी सहयोगी कंपनी को 2.4 मिलियन डॉलर (करीब 15.48 करोड़ रुपए) ट्रांसफर किए थे।”
– “यह पैसा ओवरसीज डाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट के तौर पर ट्रांसफर किया गया था। यह रकम आगे यूएई में बंद की गई अपनी सहायक कंपनी और ब्रिटेन के वर्जिन आईलैंड्स को भेजी गई। आखिरी में प्रॉपर्टी खरीदने में 1.6 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल किया गया।”

क्या कहता है फेमा का सेक्शन 37A
– ईडी ने यह कार्रवाई फेमा के सेक्शन 37A के तहत की है।
– फेमा 1999 की धारा 37ए में कहा गया है कि यदि इस कानून का उल्लंघन कर कुछ विदेशी मुद्रा, विदेशी प्रतिभूति या अचल संपत्ति देश के बाहर है उतनी ही की संपत्ति देश के भीतर जब्त की जा सकती है।

क्या है पनामा पेपर्स केस?
– पिछले साल ब्रिटेन में पनामा की लॉ फर्म के 1.15 करोड़ टैक्स डॉक्युमेंट्स लीक हुए थे। इसमें बताया गया था कि व्लादिमीर पुतिन, नवाज शरीफ, शी जिनपिंग और फुटबॉलर मैसी ने कैसे अपनी बड़ी दौलत टैक्स हैवन वाले देशों में जमा की। लीक हुए टैक्स डॉक्युमेंट्स में इस बात का पता चला था कि कैसे दुनियाभर के 140 नेताओं और सैकड़ों सेलिब्रिटीज ने टैक्स हैवन कंट्रीज में पैसा इन्वेस्ट किया था। इन लोगों ने शैडो कंपनियां, ट्रस्ट और कॉर्पोरेशंस बनाए और इनके जरिए टैक्स बचाया था।
– लीक हुई लिस्ट खासतौर पर पनामा, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स और बहामास में हुए इन्वेस्टमेंट्स के बारे में बताती है।
– सवालों के घेरे में आए लोगों ने इन देशों में इन्वेस्टमेंट इसलिए किया, क्योंकि यहां टैक्स रूल्स काफी आसान हैं और क्लाइंट की आइडेंडिटी का खुलासा नहीं किया जाता।
– पनामा में ऐसी 3.50 लाख से ज्यादा सीक्रेट इंटरनेशनल बिजनेस कंपनियां हैं।

कितने बड़े नाम?
– इस लिस्ट में 12 मौजूदा या एक्स वर्ल्ड लीडर्स शामिल हैं। इनमें रशियन प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ, चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग जैसे 140 नेता शामिल थे। पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो का नाम भी आया था। बता दें कि भुट्टो की एक आतंकी हमले में मौत हो चुकी है। यूक्रेन के प्रेसिडेंट और सऊदी अरब के किंग का नाम भी इस लिस्ट में था। हॉलीवुड स्टार जैकी चैन भी इसी लिस्ट का हिस्सा थे।
– स्पोर्ट्स फील्ड से बड़ा नाम लियोनोल मैसी शामिल का था, वे अर्जेंटीना के फुटबॉलर हैं।

कितने भारतीय?
– इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इस लिस्ट में 500 भारतीयों, कंपनियों और ट्रस्ट्स के नाम थे। अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी सवालों के घेरे में आए थे। डीएलएफ के प्रमोटर केपी सिंह, इंडियाबुल्स के समीर गहलोत, गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी और अंडरवर्ल्ड सरगना इकबाल मिर्ची के नाम लिस्ट में था।

स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर जनता के पक्ष में आए भाजपा अध्यक्ष

– संघर्ष समिति ने बिल सौप कर कहा आप करो भुगतान

कोटा। शहर में बिजली के तीव्रगति से चल रहे लूट का यंत्र बने बिजली के मीटरों के खिलाफ तलवण्डी के लोगों ने बिलों का बहिष्कार कर कहा कि भाजपा शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय को सौप कर कहा कि भाजपा सरकार बिलों का भुगतान करे।

शनिवार शाम को संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने हेमंत विजयवर्गीय को सोमेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर- 4 पर बुला कर जनता के आक्रोष से अवगत कराया। समिति के अध्यक्ष केदार लाल गुप्ता एवं महामंत्री राजेश नामा ने बताया कि स्मार्ट मीटर को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भाजपा अध्यक्ष अपनी सरकार को अवगत करा दे,या मुख्य मंत्री या बिजली मंत्री से बात कर जनता को लूटना बंद कराए। स्थानीय जन प्रतिनधि इस पर हेमंत विजय ने कहा कि जनता की मांगों से पूर्णतः सहमत हूं और मुख्य मंत्री व बिजली मंत्री के सामने विषय रखा जाएगा।

17 दिसम्बर को मंत्री कोटा आ रहे हैं उनके सामने विषय को रख कर संमाधान का प्रयास किया जाएगा। विजय ने कहा कि स्मार्ट मीटर वास्तव में तीव्र गति से चल रहे हैं और इसका आर्थिक बोध जनता पर ही पड़ेगा। विजय ने कहा कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं और उनका नियंत्रण कंपनी के पास है।

जिस पर जनता का विश्वास नहीं है लोगों को चाहिए कि इसे तकनीकी रूप से गलत साबित कर दें। पार्टी जनता के साथ है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कंपनी हमारे जन प्रतिनिधियों, महापौर, विधायकों को अपमानित करने पर तुली हुई है। दुर्भाग्य है कि जन प्रतिनिधि शक्तिहीन होकर अपमान सहन कर रहे हैं।

श्याम बिहारी त्रिवेदी, जगदीश राज मेहता, संजय पारीक,हेमराज सिंह चौहान,गिर्राज चौधरी,बनवारी लाल पंचोली,संजीव विजय, मदन मोहन विजय, युवा समाज सेवी अल्पेश सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि सरकार ने बात नहीं मानी तो जन आंदोलन से निपटने के लिए तैयार रहे।

अन्यथा भाजपा को राजनीतिक स्तर पर नुकसान उठाना पड़ेगा। इस बार का बिला जमा कराया जाएगा लेकिन अगली बार स्मार्ट मीटर का बिल जमा नहीं होगा।