Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 5594

नई वोल्वो एक्ससी-60 इंडिया में हुई लॉन्च, कीमत 55.9 लाख रुपये

नई दिल्ली। वोल्वो ने दूसरी जनरेशन की एक्ससी60 एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह केवल एक वेरिएंट इंस्क्रीप्शन में उपलब्ध है। इसकी कीमत 55.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, ऑडी क्यू5, लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और बीएमडब्ल्यू एक्स3 से होगा। 

नई वोल्वो एक्ससी-60 को स्केलेबल प्लेटफार्म आर्किटेक्चर (एसपीए) पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर एक्ससी-90 और एस-90 भी बनी है। नई वोल्वो एक्ससी90 में एयर सस्पेंशन, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनारोमिक सनरूफ और 15-स्पीकर्स वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

सुरक्षा के लिए इस में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, पायलट असिस्ट, लैन कीपिंग एड, पार्क पायलट असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट और एचयूडी मोड दिए गए हैं।

नई एक्ससी60 में 2.0 लीटर का डी5 डीज़ल इंजन लगा है, जो 235 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटा है।

कोटा नगर निगम की सिटी बसों में टिकट घोटाला पकड़ा

एरोड्रम चौराहे पर ब्लैक में बिक रहे थे टिकट

कोटा। प्राइवेट कंपनी द्वारा चलाई जा रही कोटा नगर निगम की सिटी बसों में एक बड़ा टिकट घोटाला उजागर हुआ हैं। इसे खुद निगम के अधिकारी उनके सहयोगियों ने पकड़ा। एयरोड्रम चौराहे पर से टिकटों को ब्लैक किया जा रहा था।

आरोपी के पास कुल 12 बंडल मिले हैं, जिनकी कीमत 18 हजार रुपए होती है। निगम की शिकायत पर विज्ञान नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  निगम अधिकारी अजीत सिंह ने विज्ञान नगर पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें कहा गया कि वो निगम में जांच अधिकारी है, जो बसों का निरीक्षण करते हैं।

उन्हें कुछ समय पहले ऐसी जानकारी मिली थी कि निगम बसों के नकली टिकट प्रिंट हो रहे हैं। उनको शक हुआ कि कुछ लोग टिकटों का गलत धंधा कर रहे हैं। सिंह ने रिपोर्ट में कहा कि बुधवार को बस चालक रईस का फोन आया और बताया कि एयरोड्रम चौराहे स्थित अलकरीम होटल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति टिकटों के साथ है।

सिंह ने इस पर दो होमगार्ड बसंत और मोहन को वहां भेजा और उन्होंने उसे पकड़ लिया। जिसने खुद का नाम ललित कुमार सिंह बताया, जो दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस का कर्मचारी हैं। उसके पास से 15 रुपए वाले टिकट के 12 बंडल मिले। जिनकी कुल कीमत 18 हजार रुपए हैं। शिकायत में कहा कि यह टिकट कंपनी के लोगों ने 1 से 5 दिसंबर के बीच अलग-अलग परिचालकों को दिए थे।

राजस्थान में नौकरी के लिए आयु सीमा 40 साल की, निशुल्क होगी एंजियोग्राफी

0

चुनाव सर पर देखकर वसुंधरा राजे सरकार का लॉलीपॉप, सड़क हादसे में घायलों को 48 घंटे तक फ्री इलाज

जयपुर। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में हृदय रोगियों की अब निशुल्क एंजियोग्राफी होगी। साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को निजी और सरकारी अस्पतालों में 48 घंटे तक मुफ्त इलाज मिलेगा।

राज्य सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को झूंझुनू में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चुनाव सर पर देखकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसकी घोषणा की। इसके अलावा राजे ने भर्ती परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा 35 से बढ़ाकर 40 साल करने एक लाख 40 हजार नई भर्तियां निकालने का ऐलान भी किया।

इनके अलावा किसानों और पेयजल को लेकर भी घोषणाएं हुईं। समारोह में राजे ने झुंझुनूं के लिए 2 हजार 237 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही 4 सालों में प्रदेश में किए गए कामों का लेखा-जोखा दिया। राजे ने कहा कि प्रदेश में हर रोज 25 किमी सड़क बन रही है।

चार हजार 437 आदर्श विद्यालय शुरू किए गए हैं।  एसएमएस कॉलेज सम्बद्ध चिकित्सालयों में 25 करोड़ रुपए के उपकरणों की खरीद निर्माण। अजमेर, भीलवाड़ा, चूरू और बीकानेर में 50 बैड वाले आयुष चिकित्सालय खोलेंगे।
मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटियाला की तर्ज पर झुंझुनूं में राज्य क्रीड़ा संस्थान की स्थापना होगी।  

जनवरी 2018 से प्रदेश के सहकारी भूमि विकास बैंकों से किसानों को 5.5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा। अभी यह ब्याज दर 6.7 प्रतिशत है। भूमि विकास बैंकों से ऋण लेने वाले किसानों को अप्रैल 2018 से बीमा कवर 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा।

किसानों को कोर बैंकिंग एवं मॉडर्न बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए 190 करोड़ रुपए की लागत से सभी पैक्स का कम्प्यूटराइजेशन किया जाएगा। जैनेरिक दवाईयों के लिए चरणबद्ध रूप से 200 प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। 150 करोड़ रु. से 1000 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्रों 100 पशु चिकित्सालय बनेंगे।

हाथ में जन्मजात विकृति वाले बच्चों की मुफ्त स्क्रीनिंग 18 व 19 को

0

देश के जाने-माने हैंड सर्जन 5 से 7 जनवरी को नारायणा हॉस्पिटल में करेंगे निशुल्क सर्जरी

कोटा। अपने हाथों में जन्मजात विकृतियां लेकर जीवन जी रहे गरीब बच्चों के लिए खुशखबर। नारायणा मल्टीस्पेशियल्टी हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा ऐसे बच्चों की विकृतियां दूर करने के लिए 18 व 19 दिसम्बर को हॉस्पिटल में निशुल्क स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया जाएगा।

इसमे चयनित बच्चों की अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ, हैंड सर्जरी टीम, देश के जाने माने हैंड सर्जन आगामी 5,6 व 7 जनवरी,2018 को निशुल्क लाइव हैंड सर्जरी करेंगे।

नारायणा हॉस्पिटल,जयपुर में आर्थोपेडिक्स हैंड एंड माइक्रोवेस्कुलर सर्जरी कंसल्टेंट डॉ गिरीश गुप्ता दादाबाड़ी,कोटा के रहने वाले हैं। उन्होंने कोटा प्रवास में बताया कि 18 व 19.दिसम्बर को निशुल्क कैम्प में 10 वर्ष से छोटे बच्चों के हाथ में जन्मजात विकृतियों की मुफ्त जांच की जाएगी।

डॉक्टर गिरीश गुप्ता

ऐसे गरीब बच्चों को जिनकी उँगलिया व अँगूठा चिपका हुआ हो, ये सामान्य से कम या ज्यादा हो, टेढ़ी- मेढी उँगलिया, कोहनी, कलाई के जोड़ या हाथ मे अन्य कोई जन्मजात विकृति हो, उनकी निशुल्क जांच की जाएगी। हाड़ौती क्षेत्र से ऐसे जन्मजात विकृति वाले गरीब बच्चों को भी निशुल्क जांच व सर्जरी की यह सुविधा मिलेगी।

जयपुर में करेंगे मुफ्त हैंड सर्जरी
हॉस्पिटल की जोनल क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. माला ऐरन ने बताया कि फ्री स्क्रीनिंग केम्प के बाद आगामी 5, 6 व 7 जनवरी,2018 को नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर में निशुल्क सर्जरी की जाएगी।

7 जनवरी को लाइव हैंड सर्जरी कॉन्फ्रेंस में देशभर से हड्डी रोग विशेषज्ञ व हैंड सर्जन भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का इलाज संभव न हो, उनके लिए अब प्रोस्थेटिक डिवाइस आ गई है, जिससे हाथों की स्थिति पहले से बेहतर जो सकती है।

आवक की कमी से मूंग 200 रुपये क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को लहसुन की आवक 6000 हजार कट्टे की रही । माल की कुल आवक 50000 हजार बोरी की रहीं।  

कमजोर उठाव से धान सुगन्धा 100, धनिया 150, मेथी 50, सोयाबीन 50 रुपये प्रति क्विंटल मन्दी रही। आवक की कमी से मूंग 200 रुपये प्रति क्विंटल तेज रहे।

गेहूं मिल 1550 से 1560 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1650 से 1700 टुकडी 1600 से 1700। रुपये प्रति क्विंटल रहे। धान सुगंधा 2300 से 2401 पूसा- 1 2500 से 2700 पूसा -4 (1121) 2500 से 3050 धान (1509) 2000 से 2701रुपये प्रति क्विंटल रहे।

सोयाबीन 2400 से 2960 सरसो 3200 से 3600 तिल्ली 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहे। मैथी 2000 से 2900 धनिया बादामी 3400 से 4300 ईगल 4200 से 4750 रंगदार 4500 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

मूंग 3300 से 4400 उडद 2400 से 3800 चना 3400 से 3800 चना काबुली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल रहे। चना पेपसी 4000 से 4200 चना मौसमी 4000 से 4200 मसूर 3000 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

ग्वार 2500 से 3450 मक्का नई 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल रहे। लहसुन 800 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल रहे। 

सभी जिला उद्योग केन्दों में खुलेंगे फेसिलिटी सेंटर

जयपुर, जोधपुर व अजमेर में फेसिलिटी सेंटर शुरू

जयपुर। प्रमुख शासन सचिव एमएसएमई डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में जयपुर, अजमेर और जोधपुर में एमएसएमई इंवेस्टमेंट फेसिलिटी सेंटरों (एमआईएफसी) की स्थापना कर दी गई हैं वहीं चरणवद्ध तरीके से सभी जिला उद्योग केन्द्रों में एमआईएफसी स्थापना की जाएगी।
 
डॉ. अग्रवाल बुधवार को उद्योग भवन मेें मुख्यमंत्री घोषणा, मुख्यमंत्री निर्देश, सुराज संकल्प, बजट घोषणाओं, हेल्पलाईन, संपर्क पोर्टल, वेबसाइट के अपडेशन, कोर्ट केसेज एवं केन्द्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निस्तारण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवल कुमार सैन के प्रयासों की सराहना भी की।
 
प्रमुख सचिव डॉ. अग्रवाल ने विचाराधीन न्यायिक प्रकरणों में तीन माह में आवश्यक रुप से जवाबदावा पेश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग व संबंधित संस्थाओं को वेबसाइट को निरंतर तातारीख रखने, आवश्यक आदेश-निर्देश अपलोड करने और आवश्यक जानकारियां प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में अतिरिक्त निदेशकों में डीसी गुप्ता, एलसी जैन, पीके जैन,  एसएस शाह, सीएल वर्मा,उपनिदेशक सांख्यिकी उपेन्द्र कौशिक, प्रमिला भंसाली, उपनिदेशकों में संजय मामगेन, चिरंजी लाल, एसएल पालीवाल, निधी शर्मा, रवीश कुमार, केके पारीक, रश्मिकांत नागर, राजसिको के रवि अग्रवाल, आरएसडीसी के नायाब खान, रुडा, बुनकर संघ आदि के अधिकारी उपस्थित थे।

बैंकों में जमा धन सुरक्षित, पीएम मोदी ने कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एफआरडीआई को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। सरकार जमाकर्ताओं के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रही है, लेकिन जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं वो इसके उलट है। ऐसी अफवाहों को दूर करने के लिए फिक्की जैसे संस्थानों का योगदान महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की 90वीं सालाना आम सभा को सम्बोधित कर रहे थे। फाइनेंशियल रेजोल्यूशन एंड डिपॉजिट इन्योक रेंस बिल (एफआरडीआई) को लोकसभा में 11 अगस्त 2017 को पेश किया गया था और यह संसद की संयुक्त समिति के समक्ष विचाराधीन है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले की सरकार में बैठे लोग जानते ते, बैंक भी जानते थे, उद्योग जगत भी जानता था और बाजार से जुड़ी संस्थाएं भी जानती थीं कि गलत हो रहा है। जब सरकार में बैठे कुछ लोगों की ओर से बैंक पर दबाव डालकर कुछ विशेष उद्योगपतियों को लोन दिलवाया जा रहा था तब फिक्की जैसी संस्थाएं क्या कर रही थीं?

हमारे यहां एक ऐसा सिस्टम बना, जिसमें गरीब हमेशा इस सिस्टम से लड़ रहा था, छोटी-छोटी चीजों के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा था। अपनी ही पेंशन, स्कॉलरशिप के लिए यहां-वहां कमीशन देना होता था। सरकार अब सिस्टम से इस तरह की लड़ाई को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।

एनपीए पर पीएम मोदी बोले हम एक ऐसा सिस्टम बनाने जा रहे हैं जो न सिर्फ पारदर्शी होगा, बल्कि संवेदी होने के साथ साथ लोगों की जरूरत को समझने वाला भी होगा।” एनपीए संकट पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “ये एनपीए यूपीए सरकार का सबसे बड़ा घोटाला था।

कॉमनवेल्थ, 2जी, कोल, सभी से कहीं ज्यादा बड़ा घोटाला। जो लोग मौन रह कर सब कुछ देखते रहे, क्या उन्हें जगाने की कोशिश किसी संस्था की ओर से की गई? ये आजकल एनपीए का जो हल्ला मच रहा है वो पहले की सरकार में बैठे अर्थशास्त्रियों की इस सरकार को दी गई सबसे बड़ी लॉयबिलिटी है।”

डिजिटल लेनदेन का आंकड़ा 1800 करोड़ के पार होगा :अल्फोंस

नई दिल्ली । देश के भीतर डिजिटल पेमेंट्स की संख्या में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर तक कुल 1162 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए है। उम्मीद की जा रही है कि वित्त वर्ष 2018 में यह आंकड़ा 1800 करोड़ के पार हो सकता है। यह जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री के जे अल्फोंस ने दी है।

डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (डीआससीआई) की ओर से आयोजित डिजिटल पेमेंट सिक्योरिटी अवेरनेस कैंपेन में उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने बताया, “कई आलोचकों का कहना था कि देश की 30 करोड़ आबादी अशिक्षित है, ऐसे में वे कैसे डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। आज आधार ने देश के प्रत्येक नागरिक को पहचान दी है।

इसमें प्रभावशाली तरीके से इजाफा दर्ज किया गया है। इस साल नवंबर तक देश में 1162 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए हैं जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस साल अंत तक यह आंकड़ा 1800 करोड़ तक पहुंच जाए। यहां तक भीम एप्लिकेशन के माध्यम से अगस्त में 1.16 करोड़ ट्रांजेक्शन ही हुए थे।

यह आंकड़ा नवंबर में 10.5 करोड़ के स्तर पर आ गया है, जो कि 6 से 7 गुना का इजाफा है। आधार और बैंक एकाउंट की लिंकिंग ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि वेल्फेयर स्कीम के लाभ सीधे तौर पर लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।”

सोने में गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी चमकी

नई दिल्ली/कोटा । दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छह दिन की गिरावट पर ब्रेक लग गया है। बुधवार को सोना 35 रुपये के सुधार के साथ 29435 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। कीमतों में मामूली बढ़त मौजूदा भाव पर घरेलू ज्वैलर्स की ओर से की गई खरीदारी के चलते देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते यह 175 रुपये की गिरावट के साथ 37600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। व्यापारियों का मानना है कि सोने की घटी कीमतों पर घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से की गई खरीदारी के चलते कीमतों में सुधार देखने को मिला है।

दूसरी ओर सिंगापुर में सोना 0.16 फीसद की कमजोरी के साथ 1242 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई है। यह कमजोरी दो दिवसीय अमेरिकी फेडरल रिजर्व मीटिंग के आउटकम से पहले देखने को मिली है। दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 35 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 29435 रुपये और 29285 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

बीते छह सत्रों में सोने की कीमतों में 850 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। गिन्नी के भाव, हालांकि, 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार है। चांदी तैयार की कीमतें 175 रुपये की बढ़त के साथ 37600 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 120 रुपये बढ़कर 36780 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 

कोटा सर्राफा
चांदी 37600 रुपये प्रति किलो। 
सोना केटबरी 29400 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 34300 रुपये प्रति तोला। 
सोना शुद्ध 29550 रुपये प्रति दस ग्राम,  सोना 34470 रुपये प्रति तोला। 

एनजीटी ने अमरनाथ यात्रा पर मंत्रोच्चार-जयकारों पर लगाई रोक

नई दिल्ली। नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल ने अमरनाथ यात्रा पर जयकारे लगाने और मंत्रों के उच्चारण पर रोक लगाने का आदेश दिया है। एनजीटी ने अमरनाथ को साइलेंस जोन घोषित करने का आदेश देते हुए कहा कि यह इलाका पर्यावरण की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है।

इस इलाके में ग्लेशियरों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए यहां शोर-शराबा नहीं होना चाहिए और यात्रियों की संख्या भी सीमित होनी चाहिए। इस बीच इस पर विवाद भी तेज हो गया है और केंद्र की सरकार पर काबिज बीजेपी ने इसे ऐंटी-हिंदू अजेंडा करार दिया है।

एनजीटी ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड को आदेश देते हुए कहा कि अमरनाथ में घंटियां नहीं बजनी चाहिए। इसके अलावा यात्रियों को मोबाइल फोन और अन्य सामान ले जाने की भी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

एनजीटी ने अपने आदेश में कहा, ‘श्राइन बोर्ड को यह ध्यान रखना चाहिए कि वहां स्टोर रूम बनना चाहिए, जहां लोग अपने सामान को जमा करा सकें।’ यही नहीं एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि श्राइन बोर्ड को यह तय करना चाहिए कि लोग आखिरी चेक पोस्ट से अमरनाथ गुफा तक एक ही लाइन में जाएं।

बीजेपी ने कहा, एनजीटी चला रहा ऐंटी-हिंदू अजेंडा
इस बीच इस पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है और बीजेपी ने इसे ऐंटी-हिंदू अजेंडा करार दिया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा ने कहा, ‘जिस तरह से एनजीटी के बयान हिंदुओं के खिलाफ आते हैं, हम उसके विरोध में हैं। अब अमरनाथ यात्रा को लेकर कहा गया है कि आप वहां जयकारे नहीं लगा सकते हैं, आप वहां मंत्रोच्चार नहीं कर सकते हैं।’