Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4814

अडानी ग्रुप के शेयरों में 30% तक की तेजी, NDA की जीत के अनुमान से मिला बूस्ट

नई दिल्ली। सभी एग्जिट पोल्स (Exit Polls) में नरेंद्र मोदी की अगुआई वाले एनडीए की जीत के अनुमान से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों को तगड़ा बूस्ट मिला। सोमवार को उद्योगपति गौतम अडानी की अगुआई वाले ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 30 फीसदी तक की शानदार मजबूती देखने को मिली। हालांकि बाद में बढ़त सीमित हो गई और अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा 27 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुआ।

एक्जिट पोल्स के बाद शेयर बाजार में भारी लिवाली देखने को मिल रही है, जिसका अडानी ग्रुप की कंपनियों को खासा फायदा मिला। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर लगभग 30 फीसदी मजबूती के साथ 154.50 रुपए के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि बाद में 27.40 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ। अडानी पावर लगभग 15 फीसदी की मजबूती के साथ 46.80 रुपए पर बंद हुआ, हालांकि कारोबार के दौरान शेयर ने 47.25 रुपए का इंट्रा डे हाई भी छूआ।

अडानी पोर्ट्स 8 फीसदी मजबूत
अडानी ग्रीन एनर्जी 15 फीसदी की मजबूती के साथ 43 रुपए पर बंद हुआ। वहीं मार्केट कैप के लिहाज से अडानी ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लगभग 9 फीसदी की मजबूती के साथ 400 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसकी तुलना में सेंसेक्स 3.75 फीसदी की मजबूती के साथ 39,350 से ऊपर बंद हुआ।

सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत का अनुमान
गौरतलब है कि देश के अधिकांश न्यूज चैनल्स ने अपने एग्जिट पोल्स में 2014 में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन को दोहराने या सबसे खराब स्थिति में गठबंधन के दम पर सामान्य बहुमत हासिल करने का अनुमान जाहिर किया है। एग्जिट पोल्स ने यह भी अनुमान जाहिर किया है कि बीजेपी अपने सहयोगियों के दम पर 271 का बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रहेगी।

कितनी बढ़ी मार्केट कैप

शेयर   बढ़त (% में) मार्केट कैप बढ़ी (रुपए में)
अडानी पोर्ट्स88,500 Cr.
अडानी पावर152,700 Cr.
अडानी एंटरप्राइजेज27.414,500 Cr.
अडानी ग्रीन एनर्जी14.971,000 Cr.
कुल                       16,700 Cr.

स्रोतः बीएसई

48MP कैमरे के साथ Redmi Note 7S लॉन्च, कीमत 10,999 से शुरू

नई दिल्ली।चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने भारत में अपना एक और फोन लॉन्च किया है। शाओमी ने 48 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला Redmi Note 7S लॉन्च किया है। शाओमी के Redmi Note 7S में ग्लास बैक पैनल और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Redmi Note 7S की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 23 मई से Mi.com, Flipkart और दूसरे ऑफिशल पार्टनर स्टोर्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

इतनी है स्मार्टफोन की कीमत
शाओमी का Redmi Note 7S दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध होगा। 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये होगी। वहीं, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए इस फोन के स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

Redmi Note 7S में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में डॉट नॉच दिया गया है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट और बैक गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है। Redmi Note 7S क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 से पावर्ड है। Redmi Note 7S में TyPe-C के साथ 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह क्विक चार्ज 4.0 को सपॉर्ट करेगी।

फोन के रियर में है ड्यूल कैमरा सेटअप
अगर कैमरे की बात करें तो Redmi Note 7S के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है। यानी, इस स्मार्टफोन के पीछे 2 कैमरे लगे हुए हैं। फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।

रियर कैमरे में PDAF, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पोट्रेट मोड, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन (EIS) और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। शाओमी के Redmi Note 7S में फिंगरप्रिंट सेंसर, AI फेस अनलॉक, ड्यूल सिम, VoLTE, P2i स्प्लैश-रेजिस्टेंट कोटिंग और IR ब्लास्टर दिया है।

शाओमी के Redmi Note 7S के फीचर फरवरी में भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 7 से काफी मिलते-जुलते हैं। Redmi Note 7S में बड़ा बदलाव, इसमें दिया गया बेहतर ड्यूल कैमरा सेटअप है। Redmi Note 7 में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं। जबकि Redmi Note 7S में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं।

निर्यात मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली।हाजिर बाजार में निर्यात मांग में तेजी आने के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 24 रुपये की तेजी के साथ 8,810 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 24 रुपये अथवा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,810 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसें 58,125 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 13 रुपये अथवा 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,953 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसें 9,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

ऐश्वर्या ने फिश कट ड्रेस में Cannes के रेड कार्पेट पर मारी एंट्री

आखिरकार फैन्स का इंतज़ार खत्म हुआ और Cannes 2019 के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या यहां अपने शानदार लुक में एक बार फिर छा गईं।बता दें कि ऐश्वर्या की Cannes में यह 18वीं एंट्री है। उन्होंने साल 2002 में Cannes Film Festival में डेब्यू किया था।

उन्होंने पहले दिन Jean-Louis Sabaji की डिजाइनर ड्रेस पहन रखी थी।इस ड्रेस के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक उनपर काफी फब रहा था।बालों को उन्होंने खुला छोड़ रखा था, जो स्लीक और स्ट्रेस था। गोल्डन ग्रीन फिश कट ड्रेस में ऐश काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

होटेल से रेड कार्पेट तक पहुंचने के दौरान ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ-साथ चलीं।ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर भी इस इवेंट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।सिंपल और स्वीट नजर आ रही थीं इस लुक में ऐश।

महिंद्रा ने उतारी XUV 300, जानिए खासियत

नई दिल्ली। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी (4 मीटर से छोटी) सेगमेंट में बड़ी हलचल चल रही है। इस साल कई नई गाड़ियां आ सकती हैं। सेगमेंट में खुद को मजबूत करने के लिए महिंद्रा ने XUV300 को उतारा है, जिसे शुरुआती रेस्पॉन्स काफी अच्छा मिला है। पेश है इस गाड़ी की टेस्ट ड्राइव रिपोर्ट :

इसकी डिजाइन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एसयूवी वाला कैरक्टर साफ नजर आता है। सब 4 मीटर एसयूवी बनाने में यही सबसे बड़ा चैलेंज होता है। इसका डिजाइन न सिर्फ रफ ऐंड टफ दिखता है, बल्कि प्रीमियम इनपुट्स भी अच्छी तरह से डाले गए हैं।

कुल मिलाकर यह देखने में एक मॉडर्न कॉम्पैक्ट एसयूवी वाला लुक देती है। इसका फ्रंट और साइड प्रोफाइल एक मजबूत गाड़ी वाली फील देता है। बैक का डिजाइन कुछ लोगों को थोड़ा कॉम्प्लेक्स लग सकता है, लेकिन यह गाड़ी की प्रीमियमनेस को बढ़ाता है और खासतौर पर रात में गाड़ी की एलईडी बैकलाइट्स जबरदस्त दिखती हैं।

इंटीरियर और स्पेस
इंटीरियर में आपको महिंद्रा की किसी भी पुरानी गाड़ी जैसा कुछ नहीं मिलेगा। केबिन की डिजाइन और क्वॉलिटी के मामले में महिंद्रा के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा सकता है। डैश बोर्ड से लेकर दरवाजों तक पर ड्यूल टोन, ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और सिल्वर का कॉम्बिनेशन मिलता है।

क्वॉलिटी और फिट-फिनिश के मामले में भी इसे अच्छे नंबर दिए जा सकते हैं। फ्रंट सीट्स काफी कंफर्टेबल और स्पेशियस हैं और बैक सीट्स पर भी आपको अच्छा लेग, हेड और शोल्डर रूम मिलता है। तीन सामान्य कद-काठी के लोगों को पीछे बैठने में दिक्कत नहीं होती। हालांकि, बूट स्पेस आपको इसकी जरूर कम लगेगी।

फीचर्स की लिस्ट लंबी
एबीएस-ईबीडी, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, ऑल फोर डिस्क ब्रेक, टायर पोजिशन डिस्प्ले (दिखता है कि टायर पोजिशन किस ओर है), स्मार्ट स्टीयरिंग सिस्टम (अलग कंडिशन के हिसाब से स्टियरिंग फीडबैक मिलता है) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

टॉप वेरियंट्स में जाएंगे तो 7 एयरबैग्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, हीटेड ORVMs, सनरूफ, पार्किंग कैमरा विद डायनैमिक असिस्ट, टायर ट्रॉनिक्स (एयर प्रेशर बताता है), पुश बटन स्टार्ट, ऑटो डिमिंग IRVM, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, माइक्रो हाइब्रिड तकनीक, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील, ESP, HSA, 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद ऐपल कार प्ले ऐंड ऐंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलती है।

इन सबका कॉम्बिनेशन इसे एक काबिल, प्रीमियम, सेफ और कंफर्टेबल एसयूवी बनाता है। महिंद्रा ने इसका कोई बेसिक मॉडल नहीं उतारा है, इसलिए इसकी कीमत कॉम्पिटिशन के मुकाबले थोड़ा ऊपर से शुरू होती है।

परफॉर्मेंस
1.5 लीटर का डीजल इंजन करीब 115 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का सेगमेंट बेस्ट टॉर्क देता है। ये फिगर्स आपको गाड़ी को चलाते ही महसूस होने लगते हैं। खासतौर पर 300 एनएम का टॉर्क आपको फन ड्राइविंग का पूरा मौका देता है, शहर की सड़कें हों या फिर हाइवे पर तेज चलते ट्रैफिक के बीच ओवरटेकिंग, यह इंजन कहीं आपको निराश नहीं करता है।

मगर यहां हम खासतौर पर 1.2 लीटर के टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन की बात करना चाहेंगे, क्योंकि महिंद्रा को अब तक डीजल इंजन के लिए ही जाना जाता था। 1.2 लीटर का यह इंजन न सिर्फ अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावरफुल है, बल्कि स्मूद भी है। यह इंजन भी हमें सिटी और हाइवे दोनों के हिसाब से अच्छा परफॉर्मर लगा। जहां तक राइड कम्फर्ट की बात है, तो यह इसमें अच्छी मिलती है और हैंडलिंग के मामले में भी यह ठीक परफॉर्म करती है, हालांकि बॉडी रोल के चलते तीखे मोड़ों पर उतना कॉन्फिडेंस नहीं आता है।

किनसे है मुकाबला
सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की सबसे मजबूत खिलाड़ी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के अलावा फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सॉन, होंडा WR-V जैसी गाड़ियों से रहेगा। 21 तारीख को ह्यूंदै भी इसी सेगमेंट में अपनी गाड़ी वेन्यू लेकर आ रही है।

मुकाबला यकीनन कड़ा है, लेकिन एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि किसी सेगमेंट से ज्यादा अच्छे प्रोडक्ट्स आते हैं, तो वो पूरा सेगमेंट ही ग्रो करता है, यानी सबके पास अपनी जगह बनाने का मौका है।

सिर्फ 60 सेकेंड में कंपनियों की पूंजी 3.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नई दिल्ली। एग्जिट पोल के नतीजे केंद्र में सत्तासीन मोदी सरकार के पक्ष में आने के बाद सोमवार को शेयर बाजार के खुलते ही निवेशकों की पूंजी 3.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। कारोबार शुरू होने के महज 60 सेकेंड के भीतर ही बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.18 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 1,49,76,896 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जबकि शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद इन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,46,58,710 करोड़ रुपये के आसपास था। इसके साथ ही, तीन सत्रों में सोमवार तक घरेलू कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 5.39 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

एग्जिट पोल ने बीजेपी गठबंधन को 306 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है, जबकि बहुमत के लिए 272 सीटों की ही जरूरत है। रिपब्लिक-सी वोटर ने बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंध को 287 सीटें, जबकि न्यूज नेशन ने एनडीए को 223-290 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशल सर्विसेज के सीएमडी मोतीलाल ओसवाल ने कहा, ‘एग्जिट पोल के नतीजे उम्मीद से कहीं बेहतर हैं। अगले कुछ दिनों में बाजार में 2-3 फीसदी की तेजी दर्ज की जाएगी। मैं इन स्तरों को लेकर बेहद आशान्वित हूं। निवेशकों को शेयर में निवेश बढ़ाना चाहिए’

सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 962 अंक या 2.53 फीसदी चढ़कर 38,892.89 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 287 अंक या 2.51 फीसदी की तेजी के साथ 11,648.70 पर कारोबार कर रहा था।

एचडीएफसी सिक्यॉरिटीज के रिटेल रिसर्च के हेड दीपक जसानी ने कहा, ‘अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को काफी बढ़त के साथ जीत की संभावना जताई गई है। अगर बीजेपी अपने दम पर बहुमत पा जाती है तो बाजार में और तेजी आएगी।’

सोमवार को रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो सप्ताह के उच्च स्तर 69.39 पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि 23 मई तक निफ्टी 11,700 के स्तर को छू सकता है। लेकिन निफ्टी इस स्तर को बरकरार रख पाएगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि बीजेपी को अपने दम पर बहुमत मिलता है या नहीं।

चुनाव की आग में भड़के पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज की कीमत

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में कच्चे केल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारतीय तेल बाजार में भी इसका असर दिख रहा है। सोमवार को तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की। पेट्रोल की कीमतों में 8 से 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई जबकि डीजल की कीमतों में 15 से 16 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 71.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 76.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 8 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 73.19 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे की बढ़ोतरी के चलते 73.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

राजधानी दिल्ली में डीजल 66.11 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में डीजल 69.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 67.86 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में डीजल 69.88 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को तेजी देखी गई। सोमवार को सुबह के कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में बढो़तरी हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 1.48 फीसदी की तेजी के साथ 73.28 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 63.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा हैं।

मोदी सरकार की वापसी की उम्मीद में सेंसेक्स 1,250 अंक से अधिक चढ़ा

मुंबई। मतदान बाद के सर्वेक्षणों में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान दिखाये जाने से बीएसई सेंसेक्स अपराह्न् करीब ढाई बजे 1,261 अंक से अधिक की तेजी के साथ 39,000 से ऊपर चल रहा था। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 1,261.81 अंक बढ़कर 39,192.58 अंक पर करोबार कर रहा था। इससे पहले सेंसेक्स 1,300 अंक से भी अधिक चढ़ गया था। इसी प्रकार,

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 381.20 अंक अर्थात 3.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,788.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में लाभ में रहने वालों में एसबीआई, यस बैंक, टाटा मोटर्स, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आरआईएल, हीरो मोटो कार्प, एचडीएफसी, वेदांता, एशियएन पेंट्स, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ बजाज आटो तथा इन्फोसिस में एक प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

बाजार में सकारात्मक रुझानों का आलम यह रहा कि सेंसेक्स 2.49 फीसदी के उछाल के साथ खुला। वहीं, निफ्टी भी 2.15 फीसदी के उछाल के साथ खुला। बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 946.24 अंकों (2.49%) की तेजी के साथ 38,877.01 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 244.75 अंकों (2.15%) की बढ़त के साथ 11,651.90 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 38,892.89 का ऊपरी स्तर तो 38,668.85 का निचला स्तर छुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 37,930.77 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 11,407.15 पर बंद हुआ था। सातवें चरण का चुनाव खत्म होने के बाद रविवार को आए ज्यादातर एग्जिट पोल में एनडीए को 287 से 340 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत है और यह उससे अधिक है। ब्रोकरेज फर्म इडलवाइज में इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के को-हेड गौतम श्रॉफ ने कहा, ‘हमें एफपीआई डेटा पर करीबी नजर रखनी होगी, लेकिन ऐसा लगता है कि 23 मई को परिणाम आने तक बाजार मजबूत बना रहेगा।’

सुबह 9.27 बजे बीएसई पर 27 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो चार कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, एनएसई पर 44 कंपनियों के शेयरो में लिवाली, जबकि छह कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई।

इन शेयरों मे रही तेजी
बीएसई पर एसबीआई के शेयर में सर्वाधिक 4.44 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 4.25 फीसदी, एलऐंडटी में 4.20 फीसदी, रिलायंस में 3.63 फीसदी और इंडसइंड बैंक के शेयर में 3.51 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं, एनएसई पर भी एसबीआई के शेयर में सर्वाधिक 5.01 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 4.54 फीसदी, इंडियाबुल हाउजिंग फाइनैंस में 4.35 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स में 4.34 फीसदी और एलऐंडटी के शेयर में 4.27 फीसदी की तेजी देखी गई।

इनमें रही गिरावट
बीएसई पर बजाज ऑटो के शेयर में सर्वाधिक 2.12 फीसदी, इन्फोसिस में 0.97 फीसदी, टीसीएस में 0.21 फीसदी और एचसीएल टेक में 0.02 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर जी लिमिटेड के शेयर में सर्वाधिक 3.60 फीसदी, डॉ. रेड्डी में 3.40 फीसदी, टेक महिंद्रा में 2.55 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.31 फीसदी और इन्फोसिस के शेयर में 1.36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

अच्छा रहा बाजार का प्रदर्शन
एग्जिट पोल के पिछले हफ्ते में एशियाई देशों में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। पिछले गुरुवार और शुक्रवार को आई तेजी का इसमें बड़ा योगदान रहा। 17 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी में 1 पर्सेंट से अधिक तेजी आई। सेंसेक्स 37,930.77 और निफ्टी 11,407.15 अंकों पर बंद हुआ।

कपिल का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने भारत और विदेशों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर दर्ज किया है। इस बात की जानकारी सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी गई है।

चैनल ने सर्टिफिकेट शेयर कर लिखा, “हम सभी के लिए यह गर्व भरा लम्हा है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा इंडिया और अब्रॉड में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडियन और एनीमल राइट्स को प्रमोट के लिए सम्मानित किए जाने पर हम कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को बधाई देते हैं।”

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ ने दी पहचान
38 साल के कपिल शर्मा ने बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन कई शोज में काम किया है। उन्हें असली पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से मिली थी। 2013 में शुरू हुआ यह शो 2016 तक चला। इसके बाद वो द कपिल शर्मा शो, फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा होस्ट कर चुके हैं। फिलहाल, वो द कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन में नजर आ रहे हैं।

कभी शो पर आने को तैयार नहीं थे स्टार्स
कपिल का शो आज बॉलीवुड सेलेब्स के प्रमोशन का सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। एक वक्त था, जब इस पर आने के लिए कोई भी एक्टर तैयार नहीं था। तब गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र उनके पहले मेहमान बने थे। इस बात का खुलासा खुद कपिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

कपिल ने कहा था, “वैसे तो सभी गेस्ट्स सपोर्टिव रहे और सबके साथ खूब मजा आता है। लेकिन एक इंसान है, जिन्हें बहुत मानता हूं और वे हैं धरम पाजी (सुपरस्टार धर्मेंद्र)। जब मैंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शुरू किया था तो वाकई कोई भी स्टार इसका हिस्सा नहीं बनना चाहता था। लेकिन वे मेरे शो पर आए। मुझे उनसे ढेर सारा प्यार और सराहना मिली।”

JEE एडवांस्ड का ऐडमिट कार्ड आज होगा रिलीज, ऐसे करें डाउनलोड

नई दिल्ली। आईआईटी में एडमिशन के लिए होने वाले जॉइंट एंट्रेंस एग्‍जामिनेशन (JEE) अडवांस्‍ड का ऐडमिट कार्ड इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी (IIT) रुढ़की 20 मई को सुबह 10 बजे रिलीज करेगी। यह ऐडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिलीज किया जाएगा।

ऑफिशल शेड्यूल के मुताबिक, ऐडमिट कार्ड 27 मई तक वेबसाइट पर उपलब्‍ध होगा। 1.73 लाख कैंडिडेट्स जिन्‍होंने एंट्रेंस एग्‍जाम के लिए रजिस्‍टर किया है, को ऐडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट लेना होगा। इसके बिना एग्‍जाम हॉल में एंट्री नहीं होगी।

ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्‍टेप्‍स:
स्‍टेप 1: ऑफिशल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
स्‍टेप 2: होमपेज पर jee advanced admit card 2019 लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप 3: रजिस्‍ट्रेशन नंबर के जरिए लॉग-इन करें।
स्‍टेप 4: अब यहां ऐडमिट कार्ड शो होगा।
स्‍टेप 5: इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।

ऐडमिट कार्ड से जुड़ी बातें
ऐडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, फोटोग्राफ, सिग्‍नेचर, डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और स्‍टूडेंट की कैटिगरी जैसी डीटेल्‍स होंगी।

क्‍या है JEE Advanced
JEE-Mains का एग्‍जाम देशभर के इंजिनियरिंग कॉलेजों में ऐडमिशन के लिए कंडक्‍ट कराया जाता है। वहीं, JEE-Advanced का एग्‍जाम उन लोगों के लिए होता है जो आईआईटी में ऐडमिशन लेना चाहते हैं। JEE-Advanced के एग्‍जाम में बैठने के लिए JEE-Mains को क्लियर करना अनिवार्य होता है।