Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4804

ख्वाजा के दर पहुंची रानी, मर्दानी 2 की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

अजमेर/कोटा । फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपने भाई राजा मुखर्जी के साथ रूहानी सुकून हासिल करने के लिए महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह जियारत को पहुंचीं। उन्होंने गरीब नवाज की मजार पर मखमल की चादर और अकीदत के फूल पेश कर ‘मर्दानी 2’ की कामयाबी की मन्नत मांगी।

रानी मुखर्जी तीसरी बार दरगाह जियारत को पहुंचीं। उनके पिता राम मुखर्जी की भी गरीब नवाज में गहरी आस्था है। इस परिवार के लोग बराबर दरगाह आते रहे हैं। मुखर्जी ने रमजान में जियारत का प्रोग्राम इसीलिए बनाया कि इन दिनों दरगाह में भीड़ नहीं होती।

रानी और राजा मुखर्जी ने आस्ताना शरीफ पहुंच कर गरीब नवाज की मजार पर अकीदत का नजराना पेश किया। खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने उन्हें जियारत कराई, दस्तारबंदी की और तबर्रुक भेंट किया। बाद में मुखर्जी परिवार के सदस्य देग की जियारत को पहुंचे और लंगर के लिए नजराना डाला।

ज्ञातव्य है कि रानी मुखर्जी पिछले 25 दिन से राजस्थान में मर्दानी 2 की शूटिंग में व्यस्त है। इसके पहले कोटा में 41 डिग्री तापमान में शूटिंग की। यहाँ नयापुरा इलाके में कलादीर्घा में थाने का सीन फिल्माया गया। रानी इस फिल्म में पुलिस इन्स्पेक्टर शिवानी शिवाजी की भूमिका में है।

कोटा में फिल्म की शूटिंग के दौरान रानी मुखर्जी।

कोटा में सीवी गार्डन, कोचिंग एरिया, गुमानपुरा और रामपुरा बाजार, कुन्हाड़ी एवं केशवराय पाटन में कई सीन शूट किये। कहानी के मुताबिक रानी पुलिस की भूमिका में एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाने कोटा आती है। 16 दिन बाद यशराज फिल्म्स की टीम कोटा से जयपुर चली गई। अब वहां पर इस फिल्म की शूटिंग जारी है।

कोटा मंडी: कमजोर उठाव से गेहूं 20 रुपये मंदा बिका

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर उठाव से गेहूं 20 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। लहसुन की आवक10000 कट्टे की हुई। मंडी में सभी जिंसों का मिलाकर करीब 80,000 बोरी का कारोबार हुआ ।

गेहूं लस्टर 1700 से 1760 गेहूं एवरेज 1825 से 1881 लोकवान 1905 से 1950 पीडी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2050 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3200 पूसा 1 2500 से 3201 पूसा 4 (1121) 3300 से 4151 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3605 सोयाबीन 3000 से 3900 सरसों 3400 से 3700 अलसी 4000 से 4600 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4801 कलौजी 8500 से 11100 धनिया बादामी 5500 से 6400 ईगल 6000 से 6901 रंगदार नया 7200 से 8700 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 1400 से 6500 बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4501 चना 3600 से 4300 चना कांटिया 4150 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3800 से 4400 चना मौसमी 3000 से 4400 मसूर 3800 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

मोदी के सत्ता में आने से निवेशकों की पूंजी 75 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नयी दिल्ली।नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद देश के शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी 75.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। इस दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 61 प्रतिशत चढ़ा है।

शेयर बाजार के 16 मई, 2014 से आज की तारीख तक के विश्लेषण से पता चलता है कि इस दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 60.89 प्रतिशत या 14,689.65 अंक चढ़ा है। बृहस्पतिवार को सुबह कारोबार के दौरान सेंसेक्स 40,124.96 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक पहुंचा था।

16 मई, 2014 से 23 मई, 2019 के दौरान बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 75 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 150.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को कारोबार बंद होने के समय बंबई शेयर बाजार की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1,50,25,175.49 करोड़ रुपये रहा।

इंदौर बाजार: मूंगफली तेल और कपास्या खली में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल के भाव में 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की वृद्धि दर्ज की गई। तिलहन में सोयाबीन 50 रुपये एवं रायडा 50 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर बिका। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी की तेजी हुई।

तिलहन सरसों 3800 से 3850 रायडा 3400 से 3450 सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 728, पाम तेल 645 से 648 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1830, बुरहानपुर 1830, अकोला 2725 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना: ग्राहकी निकलने से खोपरा गोला में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को ग्राहकी सुधार से खोपरा गोला के भाव में दो रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला 190 से 205 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2250 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3090 से 3100 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : मांग घटने से मूंग और चना दाल 100 रुपये क्विंटल सस्ती

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को चना 50 रुपये, मसूर 50 रुपये, तुअर (अरहर) 100 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। दालों में मांग घटने से मूंग दाल 100 रुपये, मूंग मोगर 100 रुपये और चना दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को सात हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4550 से 4600, चना (देसी) 4450 से 4500, डबल डॉलर 5200 से 5500, मसूर 4250 से 4275, हल्की 3950 से 4000, बटला (मटर) 4450 से 4500, मूंग 6300 से 6400, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5600 से 5800, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6100 से 6300, उड़द 5400 से 5500, हल्की 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7500 से 7700, तुअर दाल फूल 7900 से 8100, तुअर दाल बोल्ड 8300 से 8500, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400 चना दाल 5850 से 6050, आयातित चना दाल 5500 से 5200 मसूर दाल 5400 से 5500 मूंग दाल 7950 से 8150, मूंग मोगर 8450 से 8650 उड़द दाल 7400 से 7600, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 299 अंक टूटा, निफ्टी 11657 पर बंद

मुंबई। लोकसभा चुनाव परिणाम में अकेले बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने से शेयर बाजार में आई उछाल कारोबार बंद होने तक गिरावट में तब्दील हो गई। कारोबार के आखिरी वक्त में निवेशकों ने मुनाफावसूली का मन बनाया और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 298.82 अंक (0.76%) टूट गया। सेंसेक्स आज 38,811.39 के आंकड़े पर बंद हुआ। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 80.85 अंक (0.69%) लुढ़ककर 11,657.05 पर बंद हुआ।

बाजार बंद होने तक सेंसेक्स के 15 शेयरों में तेजी रही जबकि शेष 16 शेयर टूट गए। वहीं, निफ्टी के 23 शेयर हरे जबकि शेष 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट आई, उनकी लिस्ट में वेदांता (5.53%), आईटीसी (3.69%), एचडीएफसी बैंक (2.94%), टाटा मोटर्स (2.48%) और बजाज फाइनैंस (2.02%) टॉप 5 पर रहे। वहीं, निफ्टी के टॉप पांच बड़ी गिरावट वाले शेयरों में वेदांता (5.59%), आइशर मोटर्स (4.19%), आईटीसी (3.80%), हिंडाल्को (3.18%) और बजाज फिनसर्व लि. (2.60%) शामिल रहे।

गुरुवार को दिनभर के कारोबार में सबसे बड़ी तेजी हासिल करने वाले शेयरों की लिस्ट में इंडसइंड बैंक (5.23%), कोल इंडिया (1.56%), यस बैंक (1.53%), हीरो मोटोकॉर्प (1.51%) और पावर ग्रिड (1.29%) टॉप 5 पर रहे। उधर, निफ्टी के सबसे अधिक बढ़त वाले टॉप 5 शेयरों में अडानी पोर्ट्स (5.84%), जी एंटरटेनमेंट (5.55%), इंडसइंड बैंक (5.20%), ग्रासिम (3.46%) और सिप्ला (2.21%) शामिल रहे।

आज घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद होने पर निफ्टी मीडिया और निफ्टी रीयल्टी को छोड़कर निफ्टी के सारे सेक्टोरल इंडिसेज लाल निशान में रहे। इससे पहले आज सेंसेक्स 791 अंक और निफ्टी 163.40 अंक मजबूत होकर खुला और मतगणना के रुझानों में बीजेपी के बहुमत मिलते देख दोनों ने क्रमशः 40,000 और 12,000 का रेकॉर्ड स्तर छू लिया।

सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी में तेजी, जानिए आज के भाव

नयी दिल्ली/ कोटा दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ जबकि सोने के भाव में स्थिरता देखी गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत में तेजी आयी।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1,276 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 14.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुयी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपये घटकर क्रमश: 32,670 रुपये और 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही। चांदी हाजिर की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 66 रुपये की हानि के साथ 36,234 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चांदी 37500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32750 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38200 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32910 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38380 रुपये प्रति तोला।

एनडीए को बहुमत से सेंसेक्स रेकॉर्ड 40 हजार तो निफ्टी 12 हजार पार

मुंबई। सात चरणों में समाप्त हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए के बहुमत की तरफ बढ़ने से उत्साहित शेयर बाजार ने गुरुवार को इतिहास रच दिया। सेंसेक्स ने पहली बार 40 हजार का ऐतिहासिक आंकड़ा छुआ, तो निफ्टी ने भी 12 हजार का आंकड़ा पार कर रेकॉर्ड बनाया।

सुबह 10.45 बजे सेंसेक्स ने 897.50 अंकों (2.29%) की तेजी के साथ 40,007.71 का स्तर छू दिया, वहीं निफ्टी ने 265.25 अंकों (2.26%) के उछाल के साथ 12,003.15 आंकड़ा छुआ। बाजार की रेकॉर्ड चाल को देखते हुए विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया भी 14 पैसे बढ़कर 69.51 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

बीएसई के 31 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 551.67 अंकों (1.41%) की तेजी के साथ 39,661.88 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 163.40 अंकों (1.39%) की तेजी के साथ 11,901.30 पर खुला।

मोदी सरकार के केंद्र की सत्ता में लौटने की आश्वस्तता को लेकर निवेशक बाजार में भारी लिवाली कर रहे हैं। बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में धुआंधार लिवाली हो रही है। इसके अलावा, ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों को भी निवेशक हाथोंहाथ ले रहे हैं। साथ ही बाजार के वोलेटिलिटी इंडेक्स में 26 फीसदी की गिरावट आई है।

41,500 पार कर सकता है सेंसेक्स
बाजार की नई ऊंचाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैपिटलएम के रिसर्च के हेड रोमेश तिवारी ने कहा कि रुझान बीजेपी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं, इसलिए बाजार नई ऊंचाइयां छू सकता है और सोमवार को बाजार में शुरू हुई तेजी आगे भी बरकरार रह सकती है। इस तरह, सेंसेक्स 4,1500 और निफ्टी 12,300 के आंकड़े को छू सकता है और इस स्तर पर मुनाफावसूली देखी जा सकती है।

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 5 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। जबकि, एनएसई पर 48 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तो 2 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई। सुबह 10.21 बजे सेंसेक्स 807.32 अंकों (2.06%) के उछाल के साथ 39,917.53 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 236.30 अंकों (2.01%) की तेजी के साथ 11,974.20 पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर इंडसइंड बैंक के शेयर में सर्वाधिक 6.35 फीसदी, एसबीआई में 6.18 फीसदी, पावरग्रिड में 2.58 फीसदी, यस बैंक में 8.02 फीसदी और एक्सिस बैंक के शेयर में 2.14 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। एनएसई पर भी इंडसइंड बैंक के शेयर में सर्वाधिक 5.54 फीसदी, सन फार्मा में 3.46 फीसदी, बजाज ऑटो में 2.51 फीसदी, बीपीसीएल में 2.35 फीसदी और आयशर मोटर्स के शेयर में 1.83 फीसदी की तेजी देखी गई।

इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर वेदांता लिमिटेड के शेयर में 0.36 फीसदी और ओएनजीसी के शेयर में 0.11 फीसदी कि गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर टेक महिंद्रा के शेयर में सर्वाधिक 2.98 फीसदी, इंडिया बुल हाउजिंग फाइनैंस में 2.94 फीसदी, इंफ्राटेल में 2.52 फीसदी, यस बैंक में 1.49 फीसदी और जी लिमिटेड के शेयर में 1.35 फीसदी की गिरावट देखी गई।

ओम बिरला 2.65 लाख वोटों से विजयी, आति‍शबाजी कर मनाया जीत का जश्न

कोटा। लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक काअसर कोटा में भी देखने को मिला है। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला दूसरी बार लगातार सांसद का चुनाव जीते हैं। उन्होंने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी रामनारायण मीणा को 2.50 लाख वोटों से हरा दि‍या है। उनकी जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर आति‍शबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

हालांकि‍ हर विधानसभा क्षेत्र से पांच पांच बूथों के वोटों की गिनती वीवीपैट की पर्चियों से मिलान करके की जाएगी, इसलिए ऑफिशियली घोषणा देरी से होगी। बि‍रला को 763091 वोट मि‍ले हैंं, जबकि‍ रामनारायण मीणा को 497603 मत मि‍ले हैं।

ऐसे बनाई बि‍रला ने बढ़त
इससे पलहे बि‍रला ने सुबह से ही अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुई थी। दोपहर 2.36 बजे तक बिरला 2 लाख 42 हजार 771 वोटों से लीड बनाए हुए हैं। अभी तक 117116 वोटों की गिनती हो चुकी है और 189225 वोटों की गिनती होना अभी बाकी है। बिरला को अब तक 687161 वोट तथा कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 4 लाख 44 हजार 390 वोट मिले हैं। ज्ञातव्य के बिरला तीन बार विधायक और दूसरी बार लगातार सांसद का चुनाव जीते हैं।