Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 4795

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, मिलेगी 18 हजार की सब्सिडी

0

नई दिल्ली। इंजीनियरिंग क्षेत्र की बड़ी कंपनी Greaves Cotton ने हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Zeal लॉन्च किया है। कंपनी ने कहा है कि फेम-2 योजना के तहत इसे 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इससे यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीयों के लिए एक बेहतर विकल्प होगा। सब्सिडी के बाद इस हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत करीब 66 हजार रुपये होगी।

एम्पियर जील की टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इसे फुल चार्ज करने में 5.5 घंटे का समय लगता है। स्कूटर पर दिए गए बॉडी ग्राफिक्स और एलईडी हेडलाइट्स इसके लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं।

जील इलेक्ट्रिक स्कूटर में ड्यूल स्पीड मोड (इकॉनमी और पावर) दिए गए हैं। इसमें पावरफुल अक्सेलरेशन है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर 14 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। स्कूटर में एंटी थेफ्ट अलार्म भी दिया गया है। स्कूटर पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

बता दें कि जील स्कूटर को एम्पियर वीइकल्स ने बनाया है, जो ग्रिव्स कॉटन की सहायक कंपनी है। इसके कुछ अन्य कम स्पीड और कम दाम वाले स्कूटर्स पहले से उपलब्ध हैं। एम्पियर के इलेक्ट्रिक वीइकल्स एक से तीन साल तक की वारंटी के साथ आते हैं। कंपनी देश में 300 से ज्यादा ग्रिव्स रिटेल स्टोर्स और 5 हजार से ज्यादा आउटलेट के माध्यम से आफ्टर-सेल्स सर्विस देती है।

सैमसंग गैलेक्सी M40: लॉन्च से पहले कीमत और फीचर्स लीक

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग 11 जून को अपनी M सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M40 भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। गैलेक्सी M40 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने वाला M सीरीज का पहला फोन होगा। फोन में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा।

गैलेक्सी M40 के ट्रिपल रियर कैमरे में एक 32 मेगापिक्सल का रियल कैमरा दिया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐंड्रॉयड पाई पर चलने वाले इस फोन में 128GB स्टोरेज के साथ सुपर ऐमोलेड डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। सैमसंग के ई-कॉमर्स पार्टनर ऐमजॉन ने कन्फर्म किया है कि गैलेक्सी M40 एक्सक्लूसिव तौर पर ऐमजॉन पर मिलेगा। बात की जाए कीमत की तो गैलेक्सी M40 का कीमत 20,000 से कम होगी।

बता दें कि सैमसंग इस सीरीज के तहत 3 स्मार्टफोन गैलेक्सी M10, गैलेक्सी M20 और गैलेक्सी M30 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। सैमसंग Galaxy M10 और M20 दोनों ही स्मार्टफोन Android Oreo पर बेस्ड Samsung एक्सपीरियंस 9.5UI पर चलते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए हाल ही में ऐंड्रॉयड पाई अपडेट रोल आउट किया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी M10 में 6.2 इंच का फुल HD+ इंफीनिटी V डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, Galaxy M20 में 6.3 इंच का फुल HD+ इंफीनिटी V डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग Galaxy M10 में 3,400 mAh की बैटरी दी गई है और यह फोन 1.6GHz ऑक्टा कोर Exynos 7870 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गा है। वहीं, इसके रियर में 13 और 5 मेगापिक्सल के कैमरे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M30 में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED इंफीनिटी U डिस्प्ले दिया गया है। ऑक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर के साथ इसके दो वेरियंट 4GBरैम+64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GBरैम+128GB इंटरनल स्टोरेज पेश किए गए हैं। इनकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है।

सैमसंग की M सीरीज के सारे स्मार्टफोन्स ऐमजॉन पर एक्सक्लूसिव रूप से उपलब्ध हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में Galaxy A सीरीज भी लॉन्च की थी। इस सीरीज के तहत A10, A20, A30, A50, A70 और A80 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है।

Whatsapp ने रोल आउट किए तीन नए फीचर्स, जानिए

नई दिल्ली। Whatsapp अपने प्लेटफार्म पर लगातार बदलाव करता रहता है। पिछले कुछ महीनों में Whatsapp के कई नए फीचर्स पर काम करने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इसमें डार्क मोड, ऑथेंटिकेशन फीचर और PIP मोड सम्मिलित हैं। Whatsapp अब इनमे से कुछ फीचर्स को अपनी Android ऐप में रोल-आउट कर रहा है।

Whatsapp ने आज के अपडेट में अपनी Android बीटा ऐप में तीन नए फीचर्स रोल-आउट किए हैं। इसमें से पहला वॉयस मैसेज फीचर है। WABetaInfo के अनुसार, WhatsApp बीटा, एंड्राइड वर्जन 2.19.86 में अब यह फीचर उपलब्ध है। यह फीचर अब लेटेस्ट बीटा वर्जन्स पर उपलब्ध है।

जिन्हें इस फीचर के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें की यह फीचर क्या काम करता है। अब तक Whatsapp यूजर्स को हर वॉयस मैसेज को सुनने के लिए उस पर टैप करना होता था। ऐसा यूजर्स को तब भी करना पड़ता था जब सभी वॉयस मैसेज एक के बाद एक हो और उसमें बीच में कोई इमोजी, वीडियो या टेक्स्ट आदि ना हो।

अब, एक के बाद एक आए वॉयस मैसेज अपने आप प्ले हो जाएंगे। यूजर्स को बस पहले वॉयस मैसेज को सुनने के लिए टैप करना होगा। उसके बाद के सभी वॉयस मैसेज अपने आप प्ले हो जाएंगे। इसके बाद फॉरवार्डिंग इन्फो फीचर है। पिछले कुछ समय में हमने काफी सुना की Whatsapp फेक न्यूज को अपने प्लेटफार्म पर फैलने से रोकने के लिए काम कर रही है।

कंपनी ने अब एंड्राइड बीटा वर्जन 2.19.154 पर फॉरवार्डिंग इन्फो फीचर रोल-आउट कर दिया है। यह फीचर यह बताता है की एक मैसेज को कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है।अंत में, Whatsapp ने एक ऐसा विकल्प को रोल-आउट किया है, जिसमें फॉरवर्ड या अपलोड किए गए ऑडियो मैसेज का नाम दीखता है।

यह फीचर तब काम नहीं करता जब आप Whatsapp ऑडियो मैसेज होल्ड कर के सेंड करते हैं। किसी भी ऑडियो फाइल को फॉरवर्ड करने या किसी और सोर्स से भेजने पर यह फीचर काम करता है ।

बेरोजगारों से प्रशिक्षण के नाम पर मोटी रकम हड़पने वाले ठग पकड़े

जयपुर/कोटा । बेरोजगारों युवकों से एमएनसी (मल्टीनेशनल कंपनियों) व सरकारी प्रोजेक्टों से प्रशिक्षण का आश्वासन देकर मोटी रकम हड़पने वाले दो शातिर ठगों को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की श्याम नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया। उनसे ठगी गई रकम बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

डीसीपी (साउथ) योगेश दाधीच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुंजन अग्रवाल (35) निवासी मण्डावा, झुन्झुनू हाल वार्ड नं0 40, नारायण विहार कॉलोनी, पीपराली रोड जिला सीकर है। वह जयपुर में सैलीब्रेट होम, जयसिंहपुरा भांकरोटा में रहता है। यह कार्रवाई एसीपी नेमसिंह चौहान व थानाप्रभारी हुकुम सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई। किसी भी बड़ी कंपनी या सरकारी संस्थान से कोई एग्रीमेंट नहीं था, फिर भी उनके साथ अनुबंध होना बताकर की ठगी

दूसरा आरोपी विजय सिंह चौधरी उर्फ विजय चौधरी उर्फ मंत्री जाट (29) निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश हाल विनायक रेजीडेंसी, हरनाथपुरा कालवाड़ रोड, करधनी जयपुर में रहता है। इन दिनों विजय चौधरी हाथोज, कालवाड़ रोड पर रह रहा था। ये पहले भी इसी प्रकार के मुकदमों में गिरफ्तार हो चुके है। इनसे ठगी की रकम बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।

डीसीपी दाधीच के मुताबिक आरोपी गुंजन अग्रवाल एवं विजय सिंह चौधरी के द्वारा L &T, जिन्दल, टाटा, मोदीमील, रिलायंस जैसी बड़ी कम्पनियों एवं सरकारी संस्थानों के साथ सीएसआर में (कोपरेट सोशियल रेस्पोंसबिलिटी) एग्रीमेंट होना बताते थे। इसके बाद 16 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों से संपर्क करते थे।

इसके बाद इन बेरोजगार युवक युवतियों को विभिन्न प्रकार के सिलाई, कम्पयुटर, ब्यूटीशियन, रिटेल मैनेजमैंट, नर्सिंग आदि के प्रशिक्षण /कोर्स के बाद अच्छा पे आउट देने के बहाने लाखों रुपये हड़पते है। एडिशनल डीसीपी अवनीश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूरे राजस्थान में सेंटर चला रखे हैं, जबकि इनका किसी कम्पनी या सरकारी संस्थाओं से कोई कॉट्रेक्ट नहीं है।

इनके द्वारा चलाये गये सभी प्रोग्राम/प्रशिक्षण फर्जी पाये गये है। आरोपी गुंजन अग्रवाल एन्टरप्राईजेज स्किल एसेसमेन्ट फीस डवलमेंट के अलावा अन्य प्रोग्राम चलाने के बहाने आरोपी विजय चौधरी (डायरेक्टर एमबीपी कम्पनी) के साथ मिलकर लोगों को झूठा आश्वासन देकर ठगते है। ये लोग एनएफटी के जरिये लाखों रूपये का भुगतान प्राप्त कर चुके है।

इसी चौधरी ने कोटा के एक युवक को L & T में नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग के लिए 10 हजार रुपये ठग लिए थे। ठगी के शिकार युवक ने बताया कि यह गिरोह nokari.com से बेरोजगारों के डाटा एकत्रित कर उन्हें इंटरव्यू के लिए कॉल करते थे।

मोदी आज दूसरी बार लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, 20 नए चेहरे बन सकते हैं मंत्री

0

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार गुरुवार को दूसरी बार शपथ लेगी। समाराेह में नेपाल, भूटान, मॉरिशस के प्रधानमंत्री, श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार के राष्ट्रपति, थाईलैंड, किर्गिस्तान के प्रमुख शामिल होंगे। पिछली बार सार्क देशों के प्रमुख शामिल हुए थे, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल था। इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काे नहीं बुलाया गया है।

सूत्राें के मुताबिक इस बार 65 मंत्री हो सकते हैं। इनमें 20 नए चेहरे संभव हैं। 2014 में 45 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। हालांकि बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 हो गई थी। समारोह में शामिल होने के लिए सभी मुख्यमंत्रियाें काे न्योता दिया गया है। पर प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने समारोह में आने से मना कर दिया है।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह ने न्याेता स्वीकार कर लिया है। समारोह में करीब 8 हजार मेहमान शामिल होंगे। अमित शाह 24 जनवरी 2016 को भाजपा के दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए थे। 23 जनवरी 2019 को उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। चुनाव तक के लिए कार्यकाल बढ़ाया गया है। भाजपा में किसी को दो बार से अधिक अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है। इसलिए कयास है कि शाह मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

चूंकि भाजपा सरकार दूसरी पारी में विकास के एजेंडे पर फोकस करना चाहती है, इसलिए सूत्रों का मानना है कि वित्त मंत्रालय ऐसे व्यक्ति को मिलेगा जो विकास का एजेंडा चला सके। इसके लिए सबसे विश्वस्त और मजबूत नेता की जरूरत है। इसलिए भी पूरी संभावना है कि शाह वित्तमंत्री बनाए जाएंगे।

पुरानी टीम के 5 नाम लगभग तय
गृह मंत्रालय के लिए राजनाथ सिंह का नाम तय माना जा रहा है। उधर, विदेश और रक्षा मंत्रालय के लिए नितिन गडकरी व निर्मला सीतारमण के नाम की चर्चा है। उधर, रेल मंत्रालय के लिए पीयूष गोयल की दावेदारी मजबूत है। स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है।

इन नए चेहरों को मिल सकती है जगह

अपराजिता सारंगीओडिशा
बृजेंद्र सिंहहरियाणा
विजय चौथायीवालामोदी की विदेश यात्राओं का मैनेजमेंट संभाला
अर्जुन मुंडाझारखंड
सुनील सोरेनझारखंड
अर्जुन सिंहबंगाल
दिलीप घोषबंगाल
जॉन बार्लाबंगाल
लॉकेट चटर्जीबंगाल
शांतनु ठाकुरबंगाल
किशन रेड्डीतेलंगाना
अरविंद कुमारतेलंगाना
दीया कुमारीराजस्थान
अनुराग ठाकुरहिमाचल

जदयू-शिवसेना के दो सदस्य मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच जदयू के सदस्यों को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर चर्चा हुई। उधर, राम विलास पासवान को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। लोकसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट जीतने वाली एआईएडीएमके के सांसद को भी मंत्री पद मिल सकता है।

इंदौर किराना : ग्राहकी में सुधार से हल्दी सुर्ख

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बुधवार को शक्कर, खोपरा गोला- खोपरा बूरा, हल्दी सहित अन्य किराना जिन्सों में ग्राहकी सुधार लिए रही।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में बुधवार को चार गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 198 से 212 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 2250 से 4250 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3150 से 3160 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर बाजार: कपास्या तेल और पाम तेल के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में बुधवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल पांच रुपये, पाम तेल सात रुपये एवं कपास्या तेल के भाव में पांच रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति 10 kilogram की भाव वृद्धि हुई। तिलहन में रायडा 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3350 सोयाबीन 3750 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1050 से 1070, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 765 से 767, सोयाबीन साल्वेंट 730 से 735, पाम तेल 640 से 645 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1910, बुरहानपुर 1910, अकोला 2875 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 705 से 710, महाराष्ट्र 700 से 705, तथा गुजरात 720 से 725 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर मंडी: चना, मसूर, मूंग के साथ तुअर में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 50 रुपये, मसूर 25 रुपये, मूंग 50 रुपये, तुअर (अरहर) 50 रुपये और बटला (मटर) के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल (मंगलवार की तुलना में) की कमी हुई। उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। दालों में चना दाल 100, मूंग दाल 100, तुअर दाल 100 एवं उड़द की दाल के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट लिए रहे। मांग कमी से गेहूं में 30 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को 15 हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4400 से 4425, चना (देसी) 4300 से 4325, डबल डॉलर 5200 से 5400, मसूर 4100 से 4125, हल्की 3750 से 3800, बटला (मटर) 4200 से 4300, मूंग 5900 से 6000, हल्की 5400 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5500 से 5700, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6050 से 6100, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4100 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7100 से 7300, तुअर दाल फूल 7500 से 7700, तुअर दाल बोल्ड 7900 से 8100, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5650 से 5850, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5300 से 5400मूंग दाल 7650 से 7850, मूंग मोगर 8450 से 8650 उड़द दाल 7300 से 7500, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1720 से 1820, गेहूं 147- 1870 से 2070, गेहूं लोकवन 1770 से 2070, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

कोटा मंडी : वायदा तेज होने से हाजिर में धनिया मजबूत

कोटा। वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को धनिया 50 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत रहा। आवक 3000 बोरी की रही। आवक की कमी से गेहूं 25 रुपये क्विंटल तेज बिका। कमजोर उठाव से उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। मंडी में सभी जिंस का मिलाकर 50,000 बोरी का कारोबार हुआ।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडेक्स पर जून का धनिया वायदा 95 रुपये तेज होकर 7310 रुपये, जुलाई वायदा 83 रुपये बढाकर 7395 रुपये और अगस्त वायदा 100 रुपये उछलकर 7519 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं लस्टर 1700 से 1775 गेहु एवरेज 1825से 1881 लोकवान 1905 से 1950 पी डी 1750 से 1900 गेहूं टुकडी 1875 से 2000 मक्का 2000 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 3300 पूसा 1 2500 से 3201 पूसा 4 (1121)3600 से 4300 धान लाजवाब (1509) 3000 से 3505 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 3881सरसों 3400 से 3700अलसी 4000 से 4601 तिल्ली 9000 से 10000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 4000 से 4601 कलौजी 8500 से 10500 धनिया बादामी 5500 से 6200 ईगल 6000 से 6601 रंगदार नया 7000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 1400 से 6100 रुपये प्रति क्विंटल बिका ।

मूंग 3500 से 5200 उड़द 2000 से 4201 चना 3600 से 4225 चना कांटिया 4100 चना काबुली 3500से 4500 चना पेप्सी 3800 से 4250 चना मौसमी 3000 से 4250 मसूर 3800 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।