Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 4796

सनी लियोनी और मंदाना करीमी हॉरर कॉमिडी में नजर आएंगी

बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोका कोला’ साइन की है। इस फिल्म में वह सनी लियोनी के साथ नजर आएंगी। फिल्म में मंदाना नेगेटिव भूमिका निभाएंगी। प्रसाद ततिकेनी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सनी लियोनी की मुख्य भूमिका है। लगभग पिछले डेढ़ साल से परदे से दूर रहने के बाद अपने काम पर वापस लौटी मंदाना ने अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मंदाना बताती हैं, ‘मैंने कई दौर के ऑडिशन के बाद इस फिल्म को हासिल किया हैं। लगभग पिछले डेढ़ साल से मैंने किसी फिल्म में कोई काम नहीं किया हैं। महेंद्र धारीवाल और परमदीप सिंह संधू द्वारा निर्मित इस फिल्म को अगले महीने जून में दिल्ली और नोएडा में शूट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग एक ही शेड्यूल में पूरी की जाएगी।

मंदना बताती हैं, ‘मैं आपको बतादूं कि मैंने ऐसा काम, पहले कभी भी नहीं किया है। फिल्मों में काम पाने के लिए मैंने बहुत सारा वजन कम कर लिया है और इस फिल्म के लिए मैंने अपने बाल भी छोटे करवा लिए हैं।’ मंदाना आगे बताती हैं कि सनी लियोनी के साथ उनकी पहली मुलाकात बिग बॉस के घर पर हुई थी। सनी के साथ वह कुछ इवेंट्स पर भी काम कर चुकी हैं। सनी की तारीफ करते हुए मंदाना ने कहा कि सनी के साथ उनका काम दर्शकों को सरप्राइज कर देगा।

‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘मैं और चार्ल्स’ और ‘रॉय’ जैसी फिल्मों के बाद मंदाना ने पर्सनल प्रॉब्लम्स के कारण एक्टिंग से ब्रेक लिया था। वह बताती हैं, ‘मेरे करियर के चरम पर जब सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था, तब मैंने शादी कर ली और मेरे पति गौरव गुप्ता मुझे काम नहीं करने देना चाहते थे। चीजें वर्कआउट नहीं हुईं और हम अलग हो गए। अब एक बार फिर से मैं काम पर वापस आ गई हूं और शूटिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती।’

प्रत्यर्पण मामले में ब्रिटेन की अदालत में पेश किया जायेगा नीरव मोदी को

लंदन। भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को लंदन की एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वह 2 अरब डालर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी तथा मनी लांड्रिंग मामले में भारत प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ मामला लड़ रहे हैं। इसी महीने वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पिछली सुनवाई के दौरान चीफ मजिस्ट्रेट एम्मा आर्बुथनोट ने 48 वर्षीय मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उसके बाद से वह दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।

जमानत लेने का यह उसका तीसरा प्रयास था। उन्हें न्यायाधीश आर्बुथनोट के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश किया जाएगा। इस दौरान उनके प्रत्यर्पण से जुड़ी सुनवाई के लिये एक व्यापक समयसीमा निर्धारित किये जाने की संभावना है।

इससे पहले न्यायाधीश ने उनकी जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि धोखाधाड़ी बड़ी है और जमानत राशि दोगुनी कर 20 लाख पौंड करने के बावजूद उसके आत्मसमर्पण करने में विफल रहने को लेकर चिंता दूर नहीं होती है। मोदी को लंदन पुलिस ने प्रत्यर्पण वारंट पर लंदन के मेट्रो बैंक से गिरफ्तार किया था। वह उस समय एक नया बैंक खाता खोलने का प्रयास कर रहा था। तब से वह जेल में है।

48 MP कैमरे वाले OnePlus 7 की सेल 4 जून से, जानिए कीमत

नई दिल्ली। OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए थे। वनप्लस 7 प्रो की सेल तो लॉन्च के महज एक दिन बाद ही शुरू हो गई थी और अब करीब 2 हफ्ते बाद वनप्लस 7 की सेल डेट भी सामने आ गई है।

कंपनी ने बताया है कि OnePlus 7 ऐमजॉन पर 4 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर्स पर इसके लिए रजिस्ट्रेशन पहले से ही शुरू हो चुके हैं। ऐमजॉन पर वनप्लस 7 के लिए एक अलग पेज भी नजर आ रहा है, जहां नोटिफाई मी का ऑप्शन नजर आ रहा है। लॉन्च ऑफर के तहत रिलायंस जियो की ओर से यूजर्स को 9,300 रुपये का बेनिफिट भी दिया जाएगा।

OnePlus 7 की खासियत
वनप्लस 7 में 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 1080×2340 पिक्सल है। फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 6 प्रोटेक्शन दिया गया है। ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है।

बात की जाए फटॉग्रफी की तो इसमें 2 रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से एक 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया है। सेल्फी के लिए इसमें प्रो वेरियंट की तरह ही 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। फोन में कंपनी ने 3,700mAh की बैटरी दी है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। कंपनी ने इसके दो वेरियंट 6GB रैम / 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम/256 GB स्टोरेज वेरियंट पेश किया है।

OnePlus 7 की कीमत
OnePlus 7 के 6GB रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB रैम/256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। वनप्लस 7 मिरर ग्रे और रेड कलर में उपलब्ध होगा।

जेवराती मांग से सोना महंगा, चांदी 225 रुपए गिरी, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा वैश्विक स्तर पर दाेनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को सोने में 100 रुपए की तेजी देखी गई थी। लिहाजा दो दिनों में सोने की कीमत में 250 रुपए बढ़ गई। हालांकि औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पड़ने से इस दौरान चांदी 225 रुपए की गिरावट में 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 5.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.30 डॉलर की तेजी के साथ 1,284.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच जारी तनातनी के कारण वैश्विक आर्थिक विकास की गति सुस्त पड़ने की आशंका के कारण पीली धातु की चमक बढ़ी है। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत बने रहने के कारण यह बढ़त सीमित रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी हाजिर 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

वैश्विक तेजी के बीच घरेलू जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए चमककर 33,030 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए पर टिकी रही।

औद्योगिक मांग की सुस्ती से चांदी हाजिर 225 रुपए फिसलकर 37,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा 155 रुपए की गिरावट लेकर 36,175 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 79 हजार और 80 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

कोटा सर्राफा
चांदी 37200 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 32800 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38260 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32970रुपये प्रति दस ग्राम , सोना 38460 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 247 अंक गिरकर 39,502 पर बंद, निफ्टी 11,861 पर

नई दिल्ली। पीएम मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद 247 अंकों की गिरावट के साथ 39502 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 67 अंकों की गिरावट के साथ 11861 पर बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को दिन के शुरुआती कारोबार में शेयर मार्केट में तेजी देखी गई थी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,749.73 पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक निफ्टी 4 अंकों की बढ़ोतरी के बाद 11,928.75 पर खुला था।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को भारती इंफ्राटेल, सन फार्मा, गेल, टीसीएस और एचसीएल टेक के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील और सिप्ला के स्टॉक्स शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, पीएसयू बैंक, इंफ्रा, एनर्जी एफएमसीजी और मेटल शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में होगा पीएम मोदी का शपथग्रहण, 6000 मेहमान होंगे शामिल

0

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं। गुरुवार की शाम राष्ट्रपति भवन में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें करीब 6000 मेहमान शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। हालांकि पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोबिंद की इच्छा के मुताबिक समारोह को काफी सादगी से मनाया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में होगा। यह जगह किसी राष्ट्राध्यक्ष के गार्ड ऑफ ऑनर के लिए होती है। यह चौथा मौका होगा, जब दरबार हाल नहीं, बल्कि फोरकोर्ट में प्रधानमंत्री का शपथग्रहण समारोह होगा। दरबार हाल में करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था होती है।

चौथी बार फोर कोर्ट में होगा शपथग्रहण समारोह
चंद्रशेखर देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने पहली बार साल 1990 में फोरकोर्ट में शपथग्रहण किया था। इसके बाद 1998 में वाजपेयी का यहां शपथग्रहण हुआ था। इसके बाद तीसरी बार 2014 में पीएम मोदी का शपथ ग्रहण हुआ। यह चौथा मौका है, जब पीएम मोदी फिर से इस फोरकोर्ट में शपथग्रण करने जा रहे हैं। साल 2014 में पीएम मोदी के शपथग्रहण में शार्क देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 4000 मेहनमान शपथ ग्रहण में शामिल हुए।

वेज और नॉनवेज खाने का होगा प्रबंध
शपथग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए वेज और नॉनवेज दोनों तरह का खाना और नाश्ता परोसा जाएगा। यह खाना काफी सादा और हल्का रहेगा। खाने में दाल रायसीना परोसी जाएगी। यह राष्ट्रपति भवन की खास दाल है, जिसे पकने में 48 घंटों का वक्त लगता है। ऐसे में इसे पकाने की शुरुआत मंगलवार रात से शुरू हो गयी है।

कोरियाई टेंडर से तिल में फिर तेजी के आसार

मुकेश भाटिया
कोटा ।
बीते दो -ढाई माह से भी अधिक समय से तिल का कारोबार एक दायरे में ही शिफ़्ट हो गया है,गुजरात की मंडियों ग्रीष्मकालीन तिल्ली की फ़सल की शुरुआत हो गयी है। इसके बावजूद, हाल ही घोषित कोरियाई टेंडर को देखते हुए तिल की कीमतों एक बार फ़िर अच्छी तेजी बनने के आसार दिखने लगे हैं।

खरीफ सीजन की तिल्ली फ़सल लगभग समाप्त हो गयी है। जानकार लगभग स्टॉक 10-12 मीट्रिक टन बचने के अनुमान लगा रहे हैं । गर्मी में मुख्य रूप से गुजरात में आने वाली तिल की फ़सल में दाने कम बैठने की आशंका से उत्पादन पूर्व निर्धारित 30 हज़ार टन के अनुमान से कमज़ोर रहने की खबरें मिल रही है, गुजरात के अलावा महाराष्ट्र व दक्षिण भारत के भी कुछ क्षेत्रों में भी तिल फ़सल कमज़ोर ही सही, लेकिन तैयार हो चुकी है। उसका उत्पादन 22/24 हजार टन से अधिक रहने की गुँजाइश नही दिखाई दे रही है।

इस तरह रबी व खरीफ सीजन की तिल को मिलाकर का तिल की उपलब्धता 32/33 हजार टन की रहेंगी। खरीफ सीजन में आने वाली मुख्य फ़सल को आने में अभी काफी समय बकाया है।जबकि 10 हजार मीट्रिक टन का निर्यात टेण्डर अगले जून माह के पहले सप्ताह में होने वाला है। खपत के लिए अभी चार माह से भी अधिक का समय बकाया है। तिल का कुल उत्पादन बीते सीजन में मुश्किल से 3.5/3.8 लाख टन के करीब रहने का अनुमान है।

जानकार मानते है कि नई फ़सल से पूर्व ही पुराना स्टॉक लगभग निबट चुका था। जिसके चलते सीजन में ही हलिंग क्वालिटी माल ग्वालियर बाजार में 123/124 रुपए प्रति किलो बिक गया था,वह अब घटकर 114 रुपए के आसपास रह गये हैं। वर्तमान में छतरपुर लाइन में 111/112 रुपए के आसपास व्यापार हो रहा है। मुंबई में 115/116 रुपए तक क्वालिटीनुसार व्यापार हो रहा हैं।

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए नई फसल के प्रेशर पर भी हल्के करैक्शन की ही संभावना बन रही है, जबकि ख़रीफ़ सीजन की नई फसल आने में अभी चार माह से आधी कस समय का बकाया हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए 15 जून के बाद एक बार फिर घरेलू मंडियों में शॉर्टेज बनने की आशंका उभर में आ जाएगी। जिससे क़ीमतों में नयी फसल से पूर्व एक वार फ़िर अच्छी तेजी आने की उम्मीद बनने लगी है। हालाँकि आगे की स्थिति मानसून पर निर्भर करेगी।…

80 लाख छोटे कारोबारियों को मुफ्त सॉफ्टवेयर देगा जीएसटीएन

0

नई दिल्ली। व्यापारियों-कारोबारियों को राहत देने के लिए जुटा गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (जीएसटीएन) ने अब लघु और मध्यम कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। जीएसटीएन ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह ऐसे छोटो और मध्यम कारोबारियों को मुफ्त में अकाउंटिंग और बिलिंग सॉफ्टवेयर प्रदान करेगा। इस सुविधा का लाभ उन एमएसएमई कारोबारियों को मिलेगा जिनका सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपए तक होगा। इससे करीब 80 लाख छोटे कारोबारी लाभान्वित होंगे।

जीएसटीएन की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर कारोबारियों को इनवॉयस और अकाउंट स्टेटमेंट तैयार करने, सूची बनाने और जीएसटी रिटर्न तैयार करने में मदद करेगा। जीएसटीएन का कहना है कि यह सॉफ्टवेयर जीएसटी की आधिकारिक वेबसाईट www.gst.gov.in पर डाउनलोड टैब पर उपलब्ध है।

जीएसटीएन ने 1.5 करोड़ तक के सालाना टर्नओवर वाले छोटे और मध्यम कारोबारियों की मदद के लिए आठ सॉफ्टवेयर प्रदाताओं के साथ साझेदारी की है। बिलिंग और अकाउंटिंग में मददगार यह सॉफ्टवेयर छोटे कारोबारियों को मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बयान में कहा गया है कि इस सुविधा से करीब 80 लाख एमएसएमई कारोबार लाभान्वित हो रहे हैं।

यह सुविधाएं देता है यह सॉफ्टवेयर
जीएसटीएन के बयान के अनुसार, यह सॉफ्टवेयर कारोबारियों को बेसिक फीजर्स जैसे सेल/परजेज/कैश लेजर, सूचियों का प्रबंधन, सप्लायर/कस्टमर मास्टर्स, इनवॉइस का निर्माण, जीएसटी रिटर्न तैयार करने जैसी सुविधाएं मुफ्त देता है। इसके अलावा यह सॉफ्टवेयर बैंक खाते से मिलान और खाते की प्राप्ति जैसी अतिरिक्त सुविधाएं कुछ फीस लेकर प्रदान करता है।

जीएसटीएन के चीफ एक्जीक्यूटिव प्रकाश कुमार का कहना है कि इन प्रयासों से एमएसएमई को डिजिटल सिस्टम अपनाने में मदद मिलेगी। इन सॉफ्टवेयर की मदद से जीएसटी के अनुपालन का बोझ कम होगा और उनकी दझता में सुधार होगा। जीएसटी काउंसिल ने इस साल जनवरी में एमएसएमई को मुफ्त सॉफ्टवेयर देने के प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।

तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 66 अंक बढ़ कर 39,750 पर

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजार में बुधवार को तेजी देखी गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 39,749.73 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक संवेदी सूचकांक निफ्टी 4 अंकों की बढ़ोतरी के बाद 11,928.75 पर खुला।

ये हैं टॉप गेनर्स
बी
एसई में एजिस लॉजिस्टिक लिमिटेड 8.65 फीसदी, वेंकी 66.35 फीसदी, मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड 4.15 फीसदी, राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड 20.35 फीसदी, अशोक बिल्डकॉन 4.30 फीसदी। वहीं एनएसई में ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 5.26 फीसदी, येसबैंक 4.50, इंफोसिस 2.56 फीसदी, कोलइंडिया 2.29 फीसदी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 1.95 फीसदी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर्स
बीएसई में मनपसंद बेवरेजेस 7 फीसदी, स्पाइसजेट 8.80 फीसदी, 3M इंडिया लिमिटेड 1,084 फीसदी, सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड 0.85 फीसदी, जिंदल स्टेनलैस 2.25 फीसदी। वहीं एनएसई में भारती इंफ्राटेल 4.06 फीसदी, बजाज-ऑटो 3.09 फीसदी, हीरो मोटरकोर्प 2.56 फीसदी, ग्रासिम 2.54 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.74 फीसदी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

रोबॉट अब इंसानों की तरह लिखेंगे, देखिये वीडियो

नई दिल्ली।रोबॉट अब तक इंडस्ट्रियल प्रॉडक्शन से लेकर चौकीदारी तक के काम में ही लोगों की मदद करते रहे हैं, लेकिन अब ये पढ़ाई-लिखाई के काम भी कर सकेंगे। वह दिन दूर नहीं है, जब रोबॉट लोगों को स्केच तैयार करने या कुछ लिखने में भी मदद करेंगे। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की ओर से तैयार किए गए रोबॉट का उद्देश्य भाषाओं और स्केच को सीखाना और उन पर काम करना है।

जापानी अक्षरों को सीखने के बाद अब रोबॉट 10 भाषाओं को पढ़ने और कॉपी करने में सक्षम हैं। इनमें ग्रीक, हिंदी और अंग्रेजी जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। असल में रोबॉट एक अल्गोरिदम के जरिए भाषाओं को समझता है और यह जानता की किसी अक्षर को लिखने के लिए उसे कहां और कैसे पेन चलाना है।

शोधकर्ताओं की टीम का नेतृत्व करने वाले आत्सुनोबी कोतानी ने कहा, ‘एक बार किसी शब्द या स्केच को देखने के बाद रोबॉट उसे पूरी तरह से उतार सकता है। यह काम वह बिना रुके कर सकता है।’ यही नहीं रोबॉट की लिखाई ऐसी है कि किसी के लिए यह समझना भी मुश्किल हो सकता है कि इसे किसी इंसान ने नहीं लिखा है।

रोबॉट हिंदी में नमस्ते जैसे शब्दों के अलावा मोना लिजा के स्केच को भी तैयार कर सकता है। फिलहाल यह 10 भाषाओं में हेलो जैसे शब्द लिख सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रोबॉट को अन्य तमाम शब्द समझाने का भी प्रयास किया जा रहा है।