Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 4783

बजट का काम शुरू, वित्त मंत्रालय के अधिकारियों-कर्मचारियों का संपर्क बंद

नई दिल्ली। मोदी 2.0 सरकार अपना पहला बजट पेश करने की तैयारी कर रही है और ऐसे में सोमवार से वित्त मंत्रालय में ‘क्वैरंटाइन’ लागू हो जाएगा जिसके तहत बजट बनाने में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों पर बाहरी लोगों से संपर्क पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी 5 जुलाई को बजट पेश होने तक लागू रहेगी। इस अवधि में आगंतुकों तथा मीडिया को वित्त मंत्रालय में नहीं आने दिया जाएगा।

सीतारमण का पहला बजट
आम चुनावों से पहले 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया गया था। उसमें सरकार को सीमित अवधि के लिए खर्चों की राशि मंजूर की गई थी। नई सरकार सत्ता संभाल चुकी है। नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे समय में पूर्ण बजट पेश करने जा रही हैं जब आर्थिक वृद्धि दर सुस्त पड़कर पांच साल के निचले स्तर पर आ गिरी है।

नई वित्त मंत्री के सामने ये चुनौतियां
ऐसे में वित्त मंत्री सीतारमण को अपने पहले बजट में अर्थव्यवस्था में सुस्ती, वित्तीय क्षेत्र के संकट मसलन बढ़ते डूबे कर्ज और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में नकदी के संकट, रोजगार सृजन, निजी निवेश, निर्यात में सुधार, कृषि क्षेत्र के संकट और सार्वजनिक निवेश बढ़ाने के उपायों पर ध्यान देना होगा। नवगठित 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 17 जून से 26 जुलाई तक चलेगा। आर्थिक समीक्षा 2019-20 चार जुलाई को पेश की जाएगी और अगले दिन बजट पेश होगा।

बजट टीम में ये सभी
सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन भी शामिल हैं। आधिकारिक टीम की अगुवाई वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग कर रहे हैं। इस टीम में व्यय सचिव गिरीश चंद्र मुर्मू, राजस्व सचिव अजय भूषण पाण्डेय, दीपम के सचिव अतनु चक्रवर्ती और वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार शामिल हैं।

गोपनीयता की कवायद
पूरी बजट प्रक्रिया को गोपनीय रखने के लिए नॉर्थ ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्थ होगी। निगरानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाएंगे और मंत्रालय में ज्यादातर कंप्यूटरों पर ई-मेल की सेवा ब्लॉक रहेगी। क्वैरनटाइन की अवधि के दौरान मंत्रालय में प्रवेश या बाहर निकलने के सभी रास्तों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। दिल्ली पुलिस के सहयोग से खुफिया ब्यूरो (आईबी) के लोग बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों के कमरों में जाने वाले लोगों पर निगाह रखेंगे।

रितिक रोशन की फिल्म ‘Super 30’ का ट्रेलर रिलीज, देखिए

मुंबई। रितिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म की एक झलक पाने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे और यह ट्रेलर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरता दिखाई दिया है। ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया म्यूजिक सीन्स में जान डालता दिखाई देता है।

ट्रेलर से साफ है कि ‘सुपर 30’ के जरिए रितिक रोशन एक बार फिर दमदार वापसी करने वाले हैं। बिहार के स्थानीय डायलेक्ट को पकड़ते हुए उन्होंने जिस तरह से डायलॉग डिलिवरी दी है वह शानदार है। रितिक अपने किरदार में इतने डूबे नजर आ रहे हैं कि आप उनके इमोशन्स को महसूस कर सकेंगे।

रितिक की इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत दिल को छू जाती है। गरीबी में पलने वाले ऐसे बच्चे पेट पालने के लिए हर तरह का काम करते हैं लेकिन उनके अंदर भी एक सपना होता है जिसे संसाधनों की कमी हकीकत में तब्दील नहीं होने देती।

गरीबी, संघर्ष व कड़ी मेहनत से बुरी स्थितियों से खुद ऊपर उठाने वाला आनंद कुमार ऐसे बच्चों को फ्री में पढ़ाने और उनके सपनों को पूरा करने का जिम्मा उठाते हैं। हालांकि उनकी इस राह में कई रोड़े खड़े होते दिखते हैं।

बता दें कि, ‘सुपर 30’ बिहार के मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।रितिक की यह फिल्म 12 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।

सोना फिर से महंगा, चांदी 250 रुपये उछली, जानिए आज के दाम

नई दिल्ली/ कोटा । सोने के भाव में आज दूसरे दिन भी तेजी देखी गई है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव आज मंगलवार को 175 रुपये की वृद्धि के साथ 33,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। कारोबारियों के अनुसार ताजा घरेलू मांग के कारण भाव में यह वृद्धि हुई है।

सोने के साथ ही चांदी में भी आज 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसके दाम 37,750 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। कारोबारियों के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली करने के कारण भाव में यह वृद्धि आई। वैश्विक स्तर की बात करें तो सोना न्यूयॉर्क में 1,324 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि चांदी 14.79 डॉलर प्रति औंस पर नर्म ही रही।

कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स और खुदरा व्यापारियों की मांग आने से सोने की कीमतों में यह बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 175 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 33,370 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 175 रुपये की ही बढ़ोतरी के साथ 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। हालांकि, गिन्नी सोने की कीमत 26,700 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

उधर चांदी में भी मंगलवार को 250 रुपये की तेजी देखी गई और इसके भाव 37,750 रुपये प्रति किलोग्राम रहे। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी भी 162 रुपये बढ़कर 36,626 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

कोटा सर्राफा
चांदी 37500 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना केटबरी 33100 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38600 रुपये प्रति तोला।
शुद्ध 33270 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38800 रुपये प्रति तोला।

सैमसंग का ‘दुनिया का पहला’ QLED 8K टीवी लॉन्च, कीमत 60 लाख रुपये

नई दिल्ली। सैमसंग भारत में अपना टीवी लाइनअप अपडेट कर रहा है। कंपनी ने कई टीवी लॉन्च किए हैं और इनमें 8K रेजॉलूशन वाले QLED टीवी भी शामिल हैं। इन नए 8K QLED टीवी को 65 इंच, 75 इंच, 82 इंच, 98 इंच स्क्रीन साइज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। भारतीय मार्केट के लिए QLED रेंज में ही कई टीवी अनाउंस किए गए हैं। इन 8K TV में एआई अपस्केलिंग टेक्नॉलजी, Bixby वॉइस कमांड और वन कनेक्ट बॉक्स जैसे ढेरों फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता
सैमसंग 8K QLED टीवी की कीमत 75 इंच स्क्रीन के लिए 10,99,900 रुपये, 82 इंच स्क्रीन के लिए 16,99,900 रुपये और 98 इंच मॉडल के लिए 59,99,900 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके 65 इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत से जल्द पर्दा उठाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि ये मॉडल्स अगले महीने (जुलाई) से मार्केट में उपलब्ध होंगे।

साथ ही लॉन्च हुए बाकी मॉडल्स की बात करें तो कंपनी की 2019 QLED टीवी रेंज में 65 इंच Q90 वेरियंट 3,99,900 रुपये में मिलेगा। वहीं, 55 इंच और 75 इंच Q80 वेरियंट के लिए कीमत क्रमवार 2,09,900 और 6,49,900 रुपये रखी गई है। 55 इंच और 65 इंच Q70 वेरियंट्स को क्रम से 1,69,900 रुपये और 2,79,900 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा Q60 मॉडल्स के लिए 43 इंच स्क्रीन की कीमत 94,900 रुपये और 82 इंच स्क्रीन की कीमत 7,49,900 रुपये रखी गई है। सैमसंग के 8K QLED टीवी और नॉन-8K QLED टीवी सैमसंग स्मार्टप्लाजा, बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, सैमसंग के ऑफिशल ऑनलाइन स्टोर और बाकी ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Samsung QLED TV के स्पेसिफिकेशंस
सैमसंग के नए 8K QLED टीवी में कुछ दमदार स्पेसिफिकेशन और फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 8K एआई आधारित अपस्केलिंग है जो कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर बिना किसी लॉस के दिखाता है। टीवी में क्वालकॉम प्रोसेसर 8K हैवी कंटेंट को स्क्रीन साइज के हिसाब से सेट करते हुए बड़ी स्क्रीन पर भी स्मूद दिखाने के लिए दिया गया है। टीवी में क्वांटम एचडीआर विडियो और तस्वीरों में ढेरों कलर्स दिखाने के लिए दिया गया है।

सैमसंग का दावा है कि इन टीवी की स्क्रीन में 3.3 करोड़ पिक्सल दिए गए हैं, जिनका मकसद शार्प और साफ इमेज दिखाना है। एआई आधारित 8K अपस्केलिंग फीचर इसी हिसाब से सिर्फ विडियो ही नहीं, बल्कि मशीन लर्निंग के साथ मिलकर ऑडियो की क्वॉलिटी को भी ओरिजनल सोर्स या फॉरमेट से बूस्ट कर देता है। BixBy वॉइस सपॉर्ट के साथ ही यूजर्स को टीवी में गूगल असिस्टेंट का सपॉर्ट भी दिया गया है। इनमें फार फील्ड वॉइस कैपेबिलिटी फीचर भी वन रिमोट कंट्रोल में मिलेगा, जिसकी मदद से अलग-अलग कमरों से टीवी को वॉइस कमांड देकर कंट्रोल किया जा सकेगा।

ऐम्बिऐंट मोड के अलावा नए टीवी में कंपनी का वन इनविजिबल केनेक्शन भी वन कनेर्ट बॉक्स के साथ दिया गया है, इसकी मदद से ढेरों तारों और केबल्स में नहीं उलझना पड़ता और टीवी को साफ लुक मिलता है। सभी केबल टीवी के वन कनेक्ट बॉक्स से जुड़ जाते हैं, जिससे केवल एक केबल टीवी तक जाता है। यह सिंगल केबल भी सेमीट्रांसपैरंट है और नजर नहीं आता। बता दें, यह फंक्शन नया नहीं है और पिछले साल लॉन्च हुए प्रीमियम सैंमसंग टीवी में भी देखने को मिला था।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 184 अंक फिसला, निफ्टी भी लुढ़का

नई दिल्ली। इस समय अपने उच्चतम स्तर पर चल रहे भारतीय शेयर बाजार मुनाफावसूली के कारण कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 184 अंकों की गिरावट के साथ 40,083 अंकों पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 66 अंकों की गिरावट के साथ 12,021 अंकों पर बंद हुआ। सेंसेक्स में ऑटो और टेक कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

ये हैं टॉप गेनर
सेंसेक्स में आईडीबीआई बैंक 7.72 फीसदी, वबाग 5.04 फीसदी, हेरीटेज फूड 4.77 फीसदी, बलरामपुर चीनी मिल्स 4.70 फीसदी, एडवांस्ड एन्जाइम टेक्नोलॉजी 4.55 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे। निफ्टी में डॉ. रेड्डीज लैब 1.54 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.26 फीसदी, यूपीएल 0.98 फीसदी, सिप्ला 0.91 फीसदी, वीईडीएल 0.88 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहे।

ये हैं टॉप लूजर
सेंसेक्स में वक्रांगी 8.32 फीसदी, जूबिलेंट 5.75 फीसदी, डीबीएल 5 फीसदी, मनपसंद बेवरेजेस 4.91 फीसदी, इंडिया सीमेंट 4.85 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे। निफ्टी में जी एंटरटेनमेंट 2.95 फीसदी, एचसीएल टेक्नोलॉजी 1.92 फीसदी, इंफोसिस 1.15 फीसदी, बीपीसीएल 1.03, टीसीएस 1.03 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहे।

डिजिटल पेमेंट हो सकता है सस्ता, शिकायतों के लिए ऑनलाइन सेंटर

नई दिल्ली। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणि के नेतृत्व वाली उच्चस्तरीय समिति ने देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सुझाव जारी किए हैं। इसके तहत डिजिटल लेनदेन पर लगने वाले शुल्क को हटाने, चौबीस घंटे RTGS और NEFT की सुविधा देने और पॉइंट ऑफ सेल मशीन के आयात को शुल्क मुक्त करने समेत कई सुझाव दिए गए हैं। साथ ही कार्ड से पेमेंट पर लगने वाली इंटरचेंज फीस में 15 बेसिस प्वाइंट कटौती करने की बात कही है।

डिजिटल भुगतान के संबंध में सुझाव देने के लिए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले महीने नीलेकणि की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति बनायी थी। समिति ने कहा कि सरकारी एजेंसियों को डिजिटल भुगतान करने पर ग्राहकों से कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। वहीं इस तरह के लेनदेन से जुड़ी शिकायतों के समाधान की ऑनलाइन प्रणाली बनाने का भी सुझाव दिया है।

डिजिटल भुगतान की तैयारी
रिजर्व बैंक की जारी एक रपट में भी कहा गया है कि समिति ने डिजिटल भुगतान प्रणाली पर निगरानी के लिए सरकार और आरबीआई से पर्याप्त व्यवस्था करने और ब्लॉक, पिनकोड इत्यादि के आधार पर एकीकृत जानकारी रखने का सुझाव दिया है जो सभी कंपनियों को मासिक आधार पर उपलब्ध हों ताकि वह अनिवार्य संयोजन कर सकें।

NEET Result 2019 कल होगा जारी, जानिए पूरी डीटेल

नई दिल्ली। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी कल यानी 5 जून को NEET Result 2019 की घोषणा करेगी। हालांकि यह संभावित तारीख है और रिजल्ट को तय समय से पहले भी घोषित किया जा सकता है रिजल्ट आज शाम तक भी घोषित हो सकता है इसलिए समय-समय पर NTA की ऑफिशल वेबसाइट को चेक करते रहें।

आवेदक रिजल्ट को एनटीए नीट की ऑफिशल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाकर देख पाएंगे। एनटीए ने NEET Answer Key 2019 पिछले महीने जारी कर दी थी। इसपर आपत्ति जताने की अंतिम तारीख 31 मई 2019 थी। नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 और 20 मई को नीट परीक्षा 2019 का आयोजन किया था। इस परीक्षा में 15,19,375 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

NTA NEET 2019 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2018 से हुई थी जो 11 नवंबर 2019 तक चली थी। परीक्षा के ऐडमिट कार्ड 14 अप्रैल 2019 को जारी कर दिए गए थे। परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था।

आंसर की जारी होने के बाद अब कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है ऑफिशल ब्रोशर के मुताबिक रिजल्ट 5 जून को जारी किया जाएगा। हालांकि एनटीए के पुराने रिकॉर्ड को देखें तो रिजल्ट समय से पहले जारी किया जा सकता है।

ऑफर्स के साथ गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 की पहली सेल आज

नई दिल्ली।चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी ब्लैक शार्क ने बीते दिनों भारत में अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 लॉन्च किया है। इस गेमिंग डिवाइस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव है और ऑनलाइन यहीं से खरीदा जा सकेगा। यह डिवाइस में नो-कॉस्ट ईएमआई और कई बैंकिंग ऑफर्स मिल रहे हैं। ब्लैक शार्क 2 को चीन में मार्च में लॉन्च किया गया था। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाला यह डिवाइस कई गेमिंग रिलेटेड फीचर्स और अपग्रेड्स के साथ आता है।

भारत में कीमत और ऑफर्स
ब्लैक शार्क 2 का बेस वेरियंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले टॉप ऐंड वेरियंट की कीमत 49,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्रोजन सिल्वर, ग्लोरी ब्लू और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया गया है। सेल ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन तो मिल ही रहा है, ऐक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।

Black Shark 2 के स्पेसिफिकेशंस
ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में बेहतरीन गेमिंग के लिए फ्लैगशिप प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SoC के अलावा Adreno 640 GPU दिया गया है, जिससे हैवी गेम्स लैग नहीं करते और स्मूद स्मार्टफोन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। ब्लैक शार्क 2 में डायरेक्ट टच मल्टीलेयर लिक्विड कूलिंग मिलती है, जिससे हैवी और ऑनलाइन गेम्स लंबे वक्त तक खेलने पर भी स्मार्टफोन गर्म नहीं होता है। डिवाइस में 6.39 इंच का फुल एचडी+ (1080×2340) AMOLED डिस्प्ले 403ppi शार्पनेस और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो ब्लैक शार्क 2 में रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें से 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.75 अपर्चर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर f/2/2 अपर्चर के साथ दिया गया है। ब्लैक शार्क 2 का रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम सपॉर्ट के साथ आता है। डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। ब्लैक शार्क 2 में लंबे पावर बैकअप के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है।

48MP कैमरा वाले OnePlus 7 की सेल आज शुरू होगी

नई दिल्ली।पिछले महीने चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 7 Pro के साथ ही OnePlus 7 को भी लॉन्च किया था। वनप्लस 7 प्रो जहां प्रीमियम वेरियंट है और इसकी सेल शुरू हो चुकी है, वहीं बेस वेरियंट वनप्लस 7 की सेल आज से शुरू हो रही है।

यह स्मार्टफोन वनप्लस 7 प्रो के मुकाबले सस्ता जरूर है, लेकिन वैसे ही फीचर्स के साथ आता है। बड़ा अंतर दोनों के कैमरा सेटअप में है क्योंकि वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और वनप्लस 7 में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। इसी तरह प्रीमियम डिवाइस में तीन और वनप्लस 7 में दो सेंसर्स वाला रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

लॉन्च ऑफर्स: वनप्लस 7 स्मार्टफोन ऐमजॉन, वनप्लस की ऑफिशल साइट और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म ऐमजॉन और वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे से यह सेल शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन खरीदने पर रिलायंस जियो की ओर से 9,300 रुपये का फायदा यूजर्स को मिलेगा।

वहीं, एसबीआई डेबिट या क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काफंट दिया जा रहा है। इलके अलावा तीन महीने तक के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन तो खरीददारों को मिलेगी ही, एक्सचेंज ऑफर और 70 प्रतिशत गारंटी एक्सचेंज प्राइस जैसे ऑप्शन भी बायर्स को मिलेंगे।

OnePlus 7 की कीमत : वनप्लस 7 के दो वेरियंट खरीदे जा सकेंगे। इनमें से 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह डिवाइस मिरर ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशंस :वनप्लस 7 स्मार्टफोन में 6.41 इंच का फुल एचडी प्लस ऑप्टिक ऐमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 1080×2340 पिक्सल है। फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 6 प्रोटेक्शन दिया गया है।

ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर चलने वाले इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर मिलता है। बात की जाए कैमरा की तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें से एक 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए इसमें प्रो वेरियंट की तरह ही 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। वनप्लस 7 के दो वेरियंट 6GB रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम/256 GB के साथ आए हैं और इनमें 3700mAh की बैटरी 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ मिलती है।

गिरावट के साथ खुला बाजार, 109 अंक लुढ़का सेंसेक्स और निफ्टी 12,053 पर

मुंबई। मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बीएसई के 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109.27 अंकों (0.27%) की गिरावट के साथ 40,158.35 पर खुला। वहीं, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.90 अंकों (0.30%) की गिरावट के साथ 12,052.65 पर खुला।

सोमवार को सेंसेक्स 553.42 अंकों (1.39%) की शानदार तेजी के साथ 40,267.62 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 165.75 अंक (1.39%) की बड़ी बढ़त के साथ 12,088.55 के रेकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ था।

शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 19 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 11 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर 31 कंपनियों के शेयरों में लिवाली तो 19 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखी गई। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स 28.46 अंकों (0.07%) की गिरावट के साथ 40,239.16 पर तो निफ्टी 1.30 अंकों (0.01%) की मामूली तेजी के साथ 12,089.85 पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर यस बैंक के शेयर में सर्वाधिक 1.84 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 1.47 फीसदी, एनटीपीसी में 1.39 फीसदी, पावरग्रिड में 1.06 फीसदी तथा एलऐंडटी के शेयर में 1.01 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। जबकि एनएसई पर डॉ. रेड्डी के शेयर में 2.14 फीसदी, टाटा मोटर्स डीवीआर में 1.32 फीसदी, यस बैंक में 1.20 फीसदी, एलऐंडटी में 1.13 फीसदी और वेदांता लिमिटेड के शेयर में 1.10 फीसदी की तेजी देखी गई।

इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में सर्वाधिक 2.01 फीसदी, टीसीएस में 2 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.75 फीसदी, एशियन पेंट में 1.31 फीसदी और बजाज ऑटो में 1.13 फीसदी की गिरावट देखी गई। एनएसई पर जी लिमिटेड के शेयर में सर्वाधिक 2.34 फीसदी, एचसीएल टेक में 2.03 फीसदी, इन्फोसिस में 1.10 फीसदी, बीपीसीएल में 0.97 फीसदी और टीसीएस के शेयर में 0.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।