Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 179

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने 51 भामाशाह एवं समाजसेवियों का किया सम्मान

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में दादाबाड़ी छोटा चौराहे पर स्थित गौतम वाटिका में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल थे। परम विशिष्ट अतिथि कोटा के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में, कोटा नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता डॉ. विवेक राजवंशी, पूर्व विधायक पूनम गोयल, समाजसेवी संदीप चांदीवाला, नवल किशोर गर्ग दादाबाड़ी अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष सुनील गर्ग मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं मंगलमय गणेश वंदना के साथ किया गया। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों के द्वारा समाज के भामाशाह एवं उत्कृष्ट समाजसेवीयों का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम के अवसर पर मंचासीन अतिथियों का समिति की ओर से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता सेवा और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। परम विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद गोयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सेवा सहयोग एवं समर्पण की भावना के लिए जाना जाता रहा है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं और समाज को एकजुट बनाए रखते हैं। इस अवसर पर अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में झालावाड़, अंता, बारां, बूंदी, कोटा संभाग सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजनों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया। जिसमें आत्मीयता एवं सम्मान की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम में संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमोद अग्रवाल, सत्यनारायण गर्ग जैन, डॉ. राहुल मित्तल, जगदीश प्रसाद जैन, मनोज गोयल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, आरके गोयल, श्रीमती कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, राजदुलारी गोयल, मधु गुप्ता, जयश्री अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, सरिता मित्तल, संगीता गर्ग, कृष्ण गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

राजपूत समाज ने बांटी 30 जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को पेंशन व राशन किट

कोटा। संगठन में शक्ति के संदेश को साकार करते हुए राजपूत समाज कोटा द्वारा कंसुआ स्थित एक मैरिज गार्डन में होली मिलन समारोह के साथ पेंशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक सरोकार और सहयोग की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली।

आयोजक रविन्द्र सिंह हाड़ा नरेश एवं विवेक सिंह सिसौदिया ने बताया कि समाज के सहयोग से 30 महिलाओं को प्रतिमाह ₹800 की पेंशन दी गई। तीन परिवारों की आर्थिक सहायता से शुरू हुआ यह अभियान आज 30 जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं तक पहुंच चुका है।

अब तक संगठन द्वारा 24 सिलाई मशीनों का वितरण कर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीन भेंट कर सहयोग करें।

मार्च 2026 की पांचवीं पेंशन किस्त के रूप में 30 महिलाओं को राशि प्रदान की गई। वहीं राजभंवर ट्रस्ट द्वारा सभी लाभार्थियों को राशन किट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि यह पहल मातृशक्ति को संबल देने का प्रयास है, जिससे उन्हें यह भरोसा मिले कि समाज उनके साथ खड़ा है। अजीत सिंह माथनी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायी बताते हुए इसकी सराहना की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी) कोटा गोपाल सिंह कानावत ने युवाओं को अधिकाधिक सरकारी सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। शिक्षाविद महेंद्र सिंह चौहान ने शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई, जबकि तरुणा सोलंकी ने हाड़ौती भाषा के संरक्षण पर जोर दिया।

कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह भकरावदा, विवेक सिंह क्यारदा कलां, विरेन्द्र सिंह पिथोरागढ़, राजेश सिंह परिहार, टीकम सिंह बालूपा, भवानी सिंह छपावदा, मुकेश सिंह मलारना, हरिओम भदोरिया, महावीर सिंह बैंगना, बुधराज सिंह लोढ़ागुढ़ा , हेमलता कोटड़ादीपसिंह, शंभू सिंह कानावत, गोपाल सिंह भदौरिया, महावीर सिंह शेखावत, अमित सिंह दिबियापुरा, अजमेरा सिंह, भंवर सिंह नाहरगढ़, प्रताप सिंह देंगनी, कमल सिंह कापरेन, दीपेंद्र सिंह धिरोली, रविराज सिंह चमलासा, नरेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. बलवीर सिंह, भरत सिंह उनियारा, ब्रजराज सिंह पलायथा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

आईबीए द्वारा पीएलआई में भेदभाव पर बैंक कर्मियों ने बेज लगा कर कार्य किया

कोटा। bank employees protest: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकार एवं आईबीए द्वारा पीएलआई में एकतरफा भेदभाव पूर्ण कार्यवाही के विरोध में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सोमवार को बेज लगा कर विरोध व्यक्त किया।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस कोटा के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि डीएफएस एवं आईबीए ने एकतरफा विभाजनकारी कदम उठाते हुए बैंको के बड़े अधिकारियों को पीएलआई को बहुत बड़ा हिस्सा बैंकों के एमडी, कार्यकारी निदेशकों तथा स्केल चार तथा उच्च पदों वाले अधिकारियो में वितरित करते हुए अन्य कर्मियों के साथ भेदभाव किया है।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ किए गए समझौते के विरुद्ध कार्य किया है। इसलिए आंदोलनात्मक कदम उठाया गया है, जिसमें देशभर के के सभी बैंक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बेज लगा कार्य किया।

संयोजक पाटोदी ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यदि पीएलआई के मुद्दे में सरकार तथा आईबीए द्वारा उकसाने वाला कोई कदम उठाया तो हड़ताल का आव्हान भी किया सकता है।

Kota Mandi: वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया 100 रुपये ऊंचा बिका

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडेक्स पर वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को धनिया 100 रुपये तेज बिका। नई फसल की आवक बढ़ने से गेहूं 20 रुपये और चना 50 रुपये मंदा बिका। देसावरी लिवाली से लहसुन 1000 रुपये ऊंचा बिका। लिवाली निकलने से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपये उछल गई।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडेक्स पर अप्रैल का धनिया वायदा 110 रुपये तेज होकर 11598 रुपये, मई वायदा 120 रुपये चढ़कर 11720 रुपये और जून वायदा 450 रुपये उछल कर 12170 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब एक लाख कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं पुराने 2130 से 2350, गेहूं नया 2200 से 2525, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1650, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3251, धान (1509) 3200 से 3800, धान (1847) 3200 से 3701, धान (1718-1885) 3900 से 4300, धान (पूसा-1) 3600 से 4050, धान (1401-1846) 3800 से 4100, धान दागी 1500 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5670, सरसों 5800 से 6950, अलसी 6000 से 6700, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6500, उड़द 4500 से 8150, चना देशी पुराना 4700 से 5051, चना मौसमी नया 5000 से 5200, चना पेप्सी 4800 से 5201, चना डंकी 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना देशी 5000 से 5281 रुपये प्रति क्विंटल।

नया लहसुन 1500 से 11500, मैथी 4000 से 5200, मैथी नयी 5300 से 5600, धनिया बादामी पुराना 7500 से 9800, धनिया ईगल 10200 से 10800, धनिया नया 8500 से 10500, धनिया रंगदार 11000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

जटिल स्पाइन फ्रैक्चर का ईथॉस हॉस्पिटल में सफल ऑपरेशन, मरीज को मिली जिंदगी

कोटा। Business News: आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विशेषज्ञता के समन्वय से कोटा स्थित ईथॉस हॉस्पिटल में रीढ़ की हड्डी के तीन माह पुराने जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नई जीवन आशा प्रदान की गई।

झालावाड़ निवासी 45 वर्षीय मरीज लंबे समय से कमर में तीव्र दर्द, चलने में कठिनाई तथा दोनों पैरों में दर्द एवं झनझनाहट की समस्या से पीड़ित था। जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पूर्व एक हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी के L1 वर्टिब्रा में गंभीर फ्लेक्शन-डिस्ट्रैक्शन फ्रैक्चर हो गया था। प्रारंभिक स्तर पर बिना सर्जरी उपचार की सलाह दी गई, किन्तु समय के साथ स्थिति बिगड़ती चली गई।

बाद में मरीज ने स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. गौरव मेहता से परामर्श लिया। विस्तृत जांच में फ्रैक्चर अस्थिर पाया गया, जिससे भविष्य में स्थायी विकृति एवं पैरों में कमजोरी का खतरा था।

मरीज का वजन अधिक होने के कारण पारंपरिक ओपन सर्जरी में जटिलताओं की आशंका को देखते हुए चिकित्सकों ने मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (MIS) तकनीक का चयन किया। सर्जरी के दौरान T11 से L3 तक स्क्रू फिक्सेशन कर रीढ़ को स्थिर किया गया। यह प्रक्रिया छोटे चीरे से संपन्न की गई, जिससे रक्तस्राव न्यूनतम रहा और रिकवरी शीघ्र हुई।

डॉ. मेहता के अनुसार सर्जरी के पश्चात मरीज के कमर दर्द, पैरों में दर्द एवं झनझनाहट में पूर्ण सुधार हुआ है और वह सामान्य रूप से चलने-फिरने लगा है।

संस्थान के निदेशक प्रदीप दाधीच ने बताया कि समय पर सटीक निदान और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से रीढ़ से संबंधित जटिल मामलों का भी सफल उपचार संभव हो रहा है।

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी की जल्द होगी भारत में एंट्री, जानिए स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली। Honda City Next Generation: होंडा सिटी के फेसलिफ्ट का सभी को लंबे समय से इंतजार है। इस वक्त मार्केट में 5th जेनरेशन होंडा सिटी मौजूद है और कंपनी इसे सेकेंड फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है।

फेसलिफ्ट के लॉन्च की टाइमलाइन के बारे में कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। इसी बीच इसके अपडेटेड वर्जन के स्पाई शॉट्स सामने आए हैं। ये स्पाई शॉट्स लॉन्च से पहले ब्राजील में क्लिक किए गए हैं।

इनमें फेसलिफ्टेड होंडा सिटी के रियर लुक को देखा जा सकता है। हालांकि, सेडान पूरी तरह से कैमौफ्लाज्ड है, लेकिन इसके बावजूद भी इसके लुक के बारे में काफी कुछ पता चल रहा है। इन स्पाई शॉट्स को autossegredos ने शेयर किए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

बम्पर
इन फोटो को Kaio Giovanelli को कैप्चर किया है। इसमें कार का पिछला हिस्सा दिख रहा है। बम्पर पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी लग रहा है। इसके अलावा कार में नए हेडलाइट्स और ग्रिल लगाए जाने की बात कही जा रही है। उम्मीद है कि इन्हें ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे कार का ओवरऑल डिजाइन नई सिविक जैसे ग्लोबल मॉडल्स की बराबरी में आ जाए। स्पाई फोटोज को देखकर कहा जा सकता है कि कार के रियर में एलईडी टेल लैंप और टेलगेट हैं जो मौजूदा मॉडल से मिलते-जुलते हैं।

इंटीरियर
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार के इंटीरियर केवल अपहोल्स्ट्री को अपग्रेड किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि कंपनी इसमें 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी ऑफर कर रही है। यह एक फेसलिफ्ट है और इसलिए कार के ओवरऑल डाइमेंशन में बदलाव होने की संभावना कम है। केबिन का स्पेस और कंफर्ट भी मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले लगभग वैसा ही रहेगा।

खास बात यह है कि हाइब्रिड सिटी (सिटी ई:एचईवी) को भी जल्द ही एक फेसलिफ्ट दिया जाएगा। होंडा अपने मिड-साइज्ड वीइकल्स के लिए एक नया अफोर्डेबल हाइब्रिड सिस्टम डिवेलप कर रहा है। इसका यूज सिटी और एलिवेट की अपकमिंग जेनरेशन्स में किया जाएगा। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि फेसलिफ्ट में इस टेक्नोलॉजी का यूज होगा या नहीं।

नेक्स्ट जेनरेशन होंडा सिटी
रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा सिटी का नेक्स्ट जेनरेशन साल 2028 में आएगा। सिटी के नेक्स्ट जेनरेशन में डिजाइन में बड़े बदलाव होंगे और इसका केबिन पूरी तरह से नया और टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इससे भी जरूरी बात यह है कि यह नए PF2 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने की उम्मीद है। यह प्लेटफॉर्म काफी हद तक लोकली मैन्युफैक्चर्ड होगा। यह ज्यादा कॉस्ट इफेक्टिव भी होगा और इसका इंजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले कम कॉम्प्लेक्स यानी जटिल और अधिक किफायती होगा।

50MP सेल्फी कैमरे व AI फीचर्स वाले Lava के इस फोन पर 14000 रुपये तक की छूट

नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है, जिसका नाम Agni Upgrade Days रखा गया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने Agni सीरीज के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त एक्सचेंज डील दे रही है, जिससे यूजर्स अपने पुराने फोन को बदलकर नया 5G फोन काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

आज के समय में स्मार्टफोन तेजी से अपडेट हो रहे हैं और हर कोई चाहता है कि उसके पास लेटेस्ट फीचर्स वाला फोन हो। ऐसे में Lava का यह ऑफर यूजर्स के लिए एक बेहतरीन मौका बनकर सामने आया है, जिसमें 14,000 रुपए तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल रहा है।इस ऑफर के तहत Lava Agni 4 को सिर्फ 10,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Lava Agni 4 पर ऑफर
Lava Agni 4 को लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत 10,999 रुपए में ख़रीदा का जा सकता है। इस ऑफर के तहत यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके नए Agni फोन पर 14,000 रुपए तक का फायदा ले सकते हैं। बता दें कि Lava Agni 4 के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 24999 रुपये में लॉन्च किया गया है।

यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने पुराने फोन से अपग्रेड करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते। यह ऑफर Amazon पर लाइव है और यूजर्स इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ 30 मार्च तक ही वैलिड है, यानी यूजर्स के पास इसका फायदा उठाने के लिए सीमित समय है। इसलिए अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह सही मौका हो सकता है।

फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन

  • Lava Agni 4 को प्रीमियम लुक देने के लिए इसमें मेटल फ्रेम और मैट AG-ग्लास बैक दिया गया है। फोन में 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसकी वजह से स्क्रीन तेज धूप में भी साफ दिखाई देती है। साथ ही, IP64 रेटिंग होने के कारण यह धूल और हल्के पानी के छींटों से भी सुरक्षित रहता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज और स्मूद एक्सपीरियंस देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है।
  • Lava Agni 4 कैमरा के मामले में भी काफी दमदार है। इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन Android 15 पर चलता है और 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का भरोसा भी मिलता है।
  • इस फोन की सबसे खास बात इसका Vayu AI फीचर है, जो एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह होम स्क्रीन पर मौजूद रहता है और वॉयस व विजुअल इंटेलिजेंस, कॉल समरी, टेक्स्ट हेल्प, Circle to Search और 100 से ज्यादा शॉर्टकट फीचर्स देता है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ईरान के साथ शांति का संदेश, शेयर मार्केट में कल होगी बल्‍ले-बल्‍ले

नई दिल्‍ली। Us-Iran War: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति का संदेश दिया है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर बताया कि ईरान के साथ उनकी बहुत अच्‍छी और सार्थक बातचीत हुई है।

इसके चलते ईरान के एनर्जी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर अमेरिका के सभी हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का फैसला लिया गया है। ट्रंप के इस ऐलान के साथ ही गिफ्ट निफ्टी में बंपर उछाल आया।

यह करीब 5.15 बजे 836 अंक यानी 3.72 फीसदी उछलकर 23301 पर पहुंच गया। यह खबर भारतीय शेयर बाजारों के बंद होने के बाद आई। उम्‍मीद है कि इसकी प्रतिक्रिया कल सुबह बाजार खुलते ही मिलेगी।

इसके पहले स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स ने 1,837 अंक का गोता लगाया। जबकि एनएसई निफ्टी 602 अंक लुढ़क गया। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त होने के कोई संकेत नहीं होने के साथ वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से घरेलू बाजार में गिरावट रही।

इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को चौंकाने वाली खबर दी। उन्‍होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच समाधान के संबंध में बहुत अच्छी और सार्थक बातचीत हुई है। इसके चलते उन्होंने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अमेरिका के सभी हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है।

ग‍िफ्ट न‍िफ्टी में आया तेज उछाल
इसके तुरंत बाद गिफ्ट निफ्टी उछल गया। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट आई। ये दोनों ही बड़े सकारात्‍मक संकेत हैं। मंगलवार को शेयर बाजार इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

अब तक युद्ध के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर पूंजी निकासी और रुपये की विनिमय दर में गिरावट ने शेयर बाजारों को काफी नुकसान पहुंचाया है।

नकली किन्नरों का गैंग पकड़ा, बददुआ के डर से हर महीने लाखों की वसूली

जयपुर। एक संगठित और सुनियोजित तरीके से काम कर रहे नकली किन्नरों के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube को अपना “ट्रेनिंग सेंटर” बना रखा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह न सिर्फ आम लोगों को डराकर वसूली करता था, बल्कि असली किन्नरों की पहचान और परंपराओं का भी दुरुपयोग कर रहा था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने YouTube पर वीडियो देखकर किन्नरों की बोलचाल, हाव-भाव, आशीर्वाद देने की शैली और यहां तक कि बद्दुआ देने का तरीका भी सीखा। साड़ी-ब्लाउज, मेकअप, नकली बाल और शरीर की बनावट तक को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह “रोल” तैयार किया जाता था।

जांच में सामने आया है कि सैकड़ों वीडियो देखकर यह गिरोह खुद को असली किन्नरों जैसा पेश करने में माहिर हो गया था। यह गिरोह खासतौर पर उन वाहनों को निशाना बनाता था, जिनमें परिवार, महिलाएं या बच्चे मौजूद होते थे।

जयपुर-अजमेर हाईवे और शहर के प्रमुख रेड लाइट सिग्नलों पर सक्रिय यह गिरोह गाड़ी रुकते ही पहुंच जाता था और “बहुआ” या बद्दुआ देने के नाम पर पैसे मांगता था।

नवविवाहित जोड़ों और नई गाड़ियों को विशेष रूप से टारगेट किया जाता था। हाथों में मेहंदी या शादी के संकेत दिखते ही रकम की मांग कई गुना बढ़ा दी जाती थी।

अगर कोई व्यक्ति पैसे देने से मना करता, तो गिरोह के सदस्य गाली-गलौज पर उतर आते थे। कई मामलों में गाड़ियों के शीशे पीटना, सड़क पर बैठ जाना और कपड़े उठाकर अभद्र हरकतें करना भी उनकी रणनीति का हिस्सा था। पुलिस के अनुसार, यह सब सुनियोजित तरीके से किया जाता था ताकि पीड़ित डरकर तुरंत पैसे दे दे।

गिरोह के हर सदस्य के लिए रोजाना लगभग 5 हजार रुपये की वसूली का टारगेट तय था। इस हिसाब से यह गिरोह हर महीने लाखों रुपये की अवैध कमाई कर रहा था। वसूली का बड़ा हिस्सा नशे और ऐशो-आराम में खर्च किया जाता था, जबकि कुछ हिस्सा गिरोह के सरगना को “गुरु दक्षिणा” के रूप में दिया जाता था।

असली किन्नर की भूमिका भी आई सामने
जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने एक असली किन्नर को अपना सरगना बना रखा था। महिला किन्नर माही सैनी गिरोह को असली किन्नरों के रहन-सहन और तौर-तरीकों की ट्रेनिंग देती थी। इसके बदले में उसे वसूली का हिस्सा दिया जाता था। यह खुलासा पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि इससे गिरोह की कार्यप्रणाली और ज्यादा संगठित नजर आती है।

9 आरोपी गिरफ्तार
वैशाली नगर एसीपी अनिल शर्मा के अनुसार, 16 मार्च को करणी विहार थाना पुलिस ने इस गिरोह पर कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें माही सैनी सहित कई आरोपी शामिल हैं, जो अलग-अलग नामों से काम करते थे। पुलिस कार्रवाई के बाद जयपुर-अजमेर हाईवे पर सक्रिय अन्य नकली किन्नर गिरोह भी फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं।

Stock Market: सेंसेक्स 1836 अंक टूटकर बंद, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये डूबे

ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम से सहमा बाजार, निफ्टी 22512 अंक पर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed March 23, 2026 : वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन यानी सोमवार (23 मार्च) को बड़ी गिरावट में बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512 बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के ईरान को अल्टीमेटल के बाद दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा। ट्रम्प ने शनिवार देर रात चेतावनी दी कि अगर ईरान 48 घंटे के अंदर हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (समुद्री रास्ता) पूरी तरह से नहीं खोलता, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा। इसके अलावा इंडेक्स हैवीवेट एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट का भी बाजार पर नेगेटिव असर पड़ा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बड़ी गिरावट लेकर 73,732 पर खुला। खुलते ही इंडेक्स में बिकवाली और बढ़ गई। कारोबार के दौरान यह 72,558 अंक तक गिर गया था। अंत में 1836.57 अंक या 2.46 फीसदी की गिरावट लेकर 72,696.39 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 22,824 पर खुला और खुलते ही 22700 के नीचे फिसल गया। इंट्रा-डे ट्रेड में यह 22,471.25 लो तक गया। अंत में 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत गिरकर 22,512 पर बंद हुआ।

टॉप लूजर्स एंड गेनर्स
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। ट्रेंट लिमिटेड, अल्ट्रा सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा सबसे ज्यादा गिरे। दूसरी तरफ, एचसीएल टेक, पावर ग्रिड और टेक महिंद्रा हरे निशान में रहे।

ब्रोडर मार्केटस का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से भी कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 3.69 प्रतिशत और 4.16 प्रतिशत गिर गए। सेक्टोरल मोर्चे पर निफ्टी कंस्ट्रक्शन ड्यूरेबल में 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह सबसे अधिक नुकसान में रहने वाला इंडेक्स रहा। निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मेटल सेक्टर का प्रदर्शन भी खराब रहा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी आईटी सेक्टर ने सबसे कम नुकसान के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

निवेशकों के ₹13 लाख करोड़ डूबे
निवेशकों की संपत्ति में करीब 13 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों का असर बाजार पर पड़ा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,15,03,541 करोड़ रुपये रह गया। यह शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 428.78 लाख करोड़ रुपये था।