सेंसेक्स 206 अंक की बढ़त के साथ 57,801 पर खुला, निफ्टी 17,200 के पार

0
107

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला लेकिन अब इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 206 अंक की बढ़त के साथ 57,801 पर खुला था जो अब करीब 100 पॉइंट की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 67 अंको की बढ़त के साथ 17,289 पर खुला था। निफ्टी में भी अब करीब 30 पॉइंट की गिरावट है।

अमेरिकी में तेजी, एशियन मार्केट में गिरावट
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो अमेरिकी बाजार S&P 500 गुरुवार को 63.92 (1.43%) की बढ़त के साथ 4,520.16 पर बंद हुआ था। वहीं एशियन मार्केट में आज गिरावट का रुख है। हॉन्ग कॉन्ग के बाजार हैंगसैंग में करीब 1.60% की गिरावट है। जापान के इंडेक्स निक्केई में 0.31%, चीन के बाजार शंघाई में 0.76% की गिरावट है। ऑस्ट्रेलियाई बाजार में 0.44% की बढ़त है।

चार प्रमुख इंडेक्स में बढ़त
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, फाइनेंशियल इंडेक्स और बैंक में बढ़त रही। इसके 50 में से केवल 24 शेयर तेजी में और बाकी 25 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में बाजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, भारतीय एयटेल और टाट स्टील रहे।