रुपये में मजबूती से सोना हुआ सस्ता, जानिए आज के भाव

1268

नई दिल्ली/कोटासर्राफा बाजार में सोने की कीमत में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। सोने में शुक्रवार को 131 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोना 41,453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। रुपये में मजबूती के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को सोना 41,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की कीमत में शुक्रवार को उछाल दर्ज किया गया है। चांदी में शुक्रवार को 89 रुपये की तेजी आई है। इस उछाल से चांदी का भाव 47,554 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। गौरतलब है कि चांदी गुरुवार को 47,465 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी के चलते चांदी के भाव में यह बढ़त दर्ज की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के दाम में भी 131 रुपये की गिरावट आई है। हाजिर रुपये में बजट से पहले एक डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की मजबूती आई है।

भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एक डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 71.41 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो सोने और चांदी दोनों ही मामूली बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहे थे। इससे सोना 1,577 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

कोटा सर्राफा
चांदी 46800 रुपये प्रति किलोग्राम।
सोना कैडबरी 40950 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 47760रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 41150 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 48000रुपये प्रति तोला।
(टैक्स एवं अन्य खर्चे अलग )