रजत जयंती गणेश महोत्सव में 1125 दीपकों से हुई भव्य महाआरती, चढ़ाया छप्पनभोग

0
6

कोटा। श्री गणेश मित्र मंडल समिति, छावनी द्वारा आयोजित 25वें रजत जयंती श्री गणेश महोत्सव 2026 के अंतर्गत छावनी रामचंद्रपुरा स्थित गोयल धर्मशाला के सामने विशाल एवं भव्य गणपति पांडाल सजाया गया है।

महोत्सव के दौरान पांडाल में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है, जहां रोजाना श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। गणेश मित्र मंडल के गणेश पांडाल में गुरुवार को महाआरती का आयोजन किया गया।

इस दौरान पांडाल 1125 दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। महाआरती के समय उपस्थित सभी भक्तों ने अपने हाथों में प्रज्वलित दीपक लेकर एक साथ भगवान गणपति की आरती उतारी।

श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए ‘गणपति बप्पा मोरया’ के गगनभेदी जयकारों से गोयल धर्मशाला के सामने स्थित विशाल पांडाल पूरी तरह गुंजायमान हो गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश को छप्पन भोग भी धराया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

समिति के अध्यक्ष ऋतुराज कौशिक, उपाध्यक्ष पंडित लालचंद शर्मा, सचिव अंशु श्रृंगी तथा संरक्षक कन्हैयालाल शाक्यवाल ने बताया कि रजत जयंती वर्ष होने के कारण इस बार के आयोजन को विशेष और भव्य रूप दिया गया है।

समिति के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के सफल संचालन में नवल किशोर, महेश शाक्यवाल, सतीश शाक्यवाल, भारत अग्रवाल, ऋतिक गुप्ता, करण शाक्यवाल, नीरज शाक्यवाल, दीपमाला, आरती शाक्यवाल, ममता शाक्य, संजू देवी और कीर्ति शाक्यवाल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ऊर्जा और समर्पण भाव से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।