महावीर जयंती पर शेयर बाजार में आज कारोबार बंद

120

मुंबई। शेयर बाजार में मंगलवार 4 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहने से कारोबार बंद है। इस हफ्ते शेयर बाजार में दो दिन छुट्टी रहेगी। शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) के दिन बाजार में गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। ऐसे में अब इस हफ्ते बुधवार और गुरुवार को ही ट्रेडिंग होगी। इसके अलावा अगले हफ्ते शुक्रवार (14 अप्रैल 2023) को बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

2023 में किस-किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
ईद उल फितर (रमजान ईद), 21 अप्रैल, 2023 शुक्रवार
महाराष्ट्र दिवस, 01 मई, 2023 सोमवार
ईद उल अजहा (बकरीद) 28 जून, 2023 बुधवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2023 मंगलवार
गणेश चतुर्थी 19 सितंबर, 2023 मंगलवार
महात्मा गांधी जयंती 02 अक्तूबर, 2023 सोमवार
दशहरा 24 अक्तूबर, 2023 मंगलवार
दिवाली वलि प्रतिपदा 14 नवंबर, 2023 मंगलवार
गुरुनानक जयंती 27 नवंबर, 2023 सोमवार
क्रिसमस 25 दिसंबर, 2023 सोमवार