मजबूत ग्लोबल संकेतों से सेंसेक्स 40,200 और निफ्टी 11,800 के के पार

0
747

मुंबई। मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते घरेलू बाजार में शानदार तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 383.56 अंक ऊपर 40,262.51 पर और निफ्टी 110.40 अंक ऊपर 11,849.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 650 अंकों से ज्यादा की बढ़त है। इसमें विप्रो का शेयर 4% ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा टीसीएस औक टेक महिंद्रा के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की बढ़त है। जबकि सरकारी कंपनी गेल का शेयर 1% नीचे है।

बुधवार को बाजार का हाल
कल बाजार में ऑटो और बैंकिंग शेयरों में हल्की बढ़त रही थी। निफ्टी में दोनों इंडेक्स 100-100 अंकों की तेजी साथ बंद हुए थे। निफ्टी में बजाज ऑटो का शेयर 3% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। अंत में बीएसई 304.38 अंक ऊपर 39,878.95 पर और निफ्टी 76.45 अंक ऊपर 11,738.85 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.91% की बढ़त के साथ 530.70 अंक ऊपर 28,303.50 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 1.88% ऊपर 11,503.20 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.74% की बढ़त के साथ 3,419.45 अंकों पर बंद हुआ था।

जबकि यूरोपियन शेयर मार्केट में बुधवार को बिकवाली रही। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC और रूस के MICEX इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, जर्मनी का DAX इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान का निक्केई इंडेक्स 215 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% नीचे कारोबार कर रहा है।