मगज-तरबूज में जनवरी माह में कीमतों में तेजी संभव, जानिए क्यों

0
124

नई दिल्ली। उत्पादक केन्द्रों की मंडियों सहित खपत केन्द्रों पर भी मगज-तरबूज का स्टॉक कम माना जा रहा है। लेकिन हाजिर में मांग का अभाव होने के कारण कीमतों में गिरावट बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि हाल-फिलहाल आयात की भी कोई संभावना नहीं है। और देसी नए मालों की आवक भी अक्टूबर माह में आएगी अतः जनवरी माह में मांग निकलने के साथ ही कीमतों में तेजी संभव है।

बहरहाल आज जोधपुर मंडी में मगज तरबूज 7 स्टार सूडान का भाव 730 रुपए एवं देसी 5 स्टार का भाव 700 रुपए पर बोला गया है। जबकि चालू माह के शुरू में 7 स्टार का भाव 800 रुपए एवं 5 स्टार का भाव 775 रुपए चल रहा था। सूत्रों का कहना है चालू माह के दौरान कीमतों में नरमी बनी रहेगी।