भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव: सामूहिक अहिंसा पदयात्रा 20 अप्रैल को

39

कोटा। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत जैन समाज द्वारा दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत 20 अप्रैल को सकल जैन समाज द्वारा अहिंसा पदयात्रा घटोत्कच चौराहा से दानबाडी व 21 को भव्य शोभायात्रा सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा तलवंडी जैन मंदिर से दशहरा मैदान तक आयोजित की जाएगी।

सकल जैन जैन समाज के मुख्य संयोजक जेके जैन व संयोजिका रेखा हिंगड ने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित सकल दिगम्बर जैन समाज की पदयात्रा में समस्त जैन समाज के लोग शामिल होकर एकता का परिचय देंगे। महावीर के संदेशों का घर-घर पहुंचाने का आव्हान करेंगे। तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में दिगम्बर व श्वेताम्बर जैन समाज कोटा महानगर में अहिंसा पदयात्रा का आयोजन सुबह 7 बजे घटोकच्छ चौराहा से दानबाडी तक किया जाएगा।

पदयात्रा संयोजक विजय दुगेरिया ने बताया कि अंहिसा पदयात्रा घटोकच्छ सर्किल से प्रारंभ होकर, महावीर नगर तृतीय चौराहा, महावीर नगर द्वितीय, तलवंडी सर्किल, जवाहर नगर होती हुई भगवान महावीर के जयकारों के साथ दानबाडी पहुंचेगी, जहां वह सभा में परिवर्तित होगी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका निशा जैन वेद ने बताया कि 20 अप्रैल शाम को 8 महिला मण्डल द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर 21 अप्रैल को महावीर दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष अशोक पहाड़िया व मंत्री प्रकाश सामरिया ने बताया शोभायात्रा की तैयारियों के लिए समितियों का गठन किया जा रहा है। जैन परिवारो के घरों पर जैन ध्वज भेंट किए जा रहे है।

सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता व महामंत्री विनोद टोरडी ने बताया कि समाज द्वारा शोभायात्रा को भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शोभायात्रा में विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य आदित्य सागर जी महाराज ससंघ व गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ भी शामिल होंगी।

यह रहेगा शोभायात्रा का स्वरूप
शोभायात्रा के संयोजक रितेश सेठी व प्रकाश बज ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 7.00 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी से प्रारंभ की जाएगी। शोभायात्रा में लगभग हजारो की संख्या में लोग शामिल होंगे। श्री जी की प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के साथ सुसज्जित कर रथ में रवाना किया जाएगा, जिनके पीछे जैन समाज के लोग महावीर के जयकारों के साथ आगे चलेंगे। शोभायात्रा में सौधर्म इंद्र, ईशान इंद्र, कुबेर, सारथी व चवर डुलाने वाले रथ में सवार होकर चलेंगे। महिला केसरिया रंग की साड़ी व पुरुष सफेद कुर्ते पजामे में शामिल होंगे। शोभायात्रा में श्वेत अश्व, ऊंट गाडी, 24 बग्गियां, महावीर के संदेश की सजीव झांकियां शामिल होंगी। 108 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। शोभायात्रा में महिला बैंड सहित 4 बैंड शामिल होगे। बग्गियों में इन्द्र-इन्द्राणी, नृत्य करते युवक-युवतियों की टोली, पाठशाला के बच्चे, चार डीजे मधुर भजनों की स्वर लहरियां बिखेरते निकलेंगे।

यह रहेगा मार्ग
प्रसार मंत्री राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि शोभायात्रा तलवंडी जैन मंदिर से प्रारंभ होकर परशुराम सर्किल, सुवी नेत्र चिकित्सालय होती हुई जवाहर नगर के मार्ग पर समाप्त होगी। जिसमें जैन ध्वज लिए समाज के लोग शामिल होंगे। जवाहर नगर से दानबाडी होती होती हुई शोभायात्रा सीएडी सर्किल से दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।