बिकवाली से सेंसेक्स 1400 अंक फिसला, निवेशकों के 6.84 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

0
275

मुंबई। हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 494 अंक टूटकर 56,517 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 161 अंक की गिरावट के साथ 16,824 अंकों पर खुला। यह गिरावट शेयर बाजार में बढ़ती चली गई। कुछ ही देर के कारोबार में एक ऐसा वक्त आया कि सेंसेक्स 1400 अंकों तक टूट गया। इस गिरावट की वजह से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 252.43 करोड़ रुपये हो गया है। यानी निवेशकों के करीब 6.84 लाख करोड़ रुपये देखते ही देखते स्वाहा हो गए। वहीं निफ्टी कुछ ही देर के कारोबार में 400 अंकों अंक तक गिर गया।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल सनफार्मा ही बढ़त में हैं। बाकी इसके 29 शेयर्स में भारी गिरावट है। टाटा स्टील 3% से ज्यादा गिरा है। जबकि SBI, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एयरटेल, टेक महिंद्रा जैसे शेयर 3-3% से ज्यादा टूटे हैं।

मारुति, रिलायंस और टाइटन भी टूटे
इसी तरह मारुति, NTPC, कोटक बैंक, रिलायंस, ITC, टाइटन के शेयर भी 2-2% से ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स के करीबन सभी इंडेक्स गिरावट में हैं। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 318 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 16,67 पर पहुंच गया है।

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 48 शेयर्स गिरावट में हैं और केवल 2 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। इसका मिड कैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स काफी ज्यादा टूटकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 3%, मिडकैप इंडेक्स 3%, नेक्स्ट 50 2.59 और फाइनेंशियल इंडेक्स 2.50% टूट गया है।

टाटा मोटर्स 4 पर्सेंट टूटा
इसके प्रमुख गिरावट में टाटा मोटर्स का शेयर 4, JSW 4, टाटा स्टील 3.50, SBI 3.32 और इंडसइंड बैंक 3% टूटे हैं। सिप्ला और विप्रो बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुक्रवार को 889 पॉइंट्स टूटकर 57,011 पर बंद हुआ था।। इंडसइंड बैंक का शेयर 4.71% टूटा था। मार्केट कैप 4.55 लाख करोड़ रुपए घटा था।

गिरावट के प्रमुख कारण
गिरावट का मुख्य कारण ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले, विदेशी निवेशकों द्वारा बिकवाली और सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाए जाने की आशंका है। पिछले 40 दिनों में विदेशी निवेशकों (FII) ने बाजार से 80 हजार करोड़ रुपए निकाल लिए हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अचानक 0.15 से 0.25% रेट बढ़ा कर चौंका दिया है।