फिल्‍म ‘गली बॉय’ ऑस्‍कर के लिए नामित

960

नई दिल्ली। शनिवार का दिन बॉलीवुड के लिए एक अच्‍छी खबर लेकर आया। ऑस्‍कर जैसे प्रतिष्ठित पुस्‍कार के लिए भारत की एक फिल्‍म का नामांकन किया गया है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को भारत की ओर से 92 वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक फिल्म के तौर पर नामित किया गया है। यह फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर के बैनर तले बनी है। इसका जोया अख्तर ने निर्देशन किया है।

इस बारे में फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी हैl उन्होंने लिखा है, ’92 वें ऑस्कर अवार्ड में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर गली बॉय का चुनाव हुआ हैl अपना टाइम आएगा। फिल्म फेडरेशन, जोया अख्तर, रीमा कागती, रितेश सिधवानी, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलीन को इसके लिए अभिनंदनl’

यह है फिल्‍म की कहानी
इस फिल्म में रणवीर सिंह के जीवन की कठिनाइयों को भी दर्शाया गया हैl साथ ही यह भी दर्शाया गया है कि वह किस प्रकार इस पर विजय पाते हैंl इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अहम भूमिका हैl फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया था। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म को लोगों ने बहुत सराहा थाl