पायलट व धारीवाल की बैठक, मेयर पद की पात्रता पर नहीं बनी सहमति

0
721

जयपुर। राजस्थान में नगर निकायों के सभापति व मेयर पद के लिए पात्रता को लेकर जारी विवाद के बीच स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने बुधवार रात यहां उपमुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बंद कमरे में बैठक की।

पायलट ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे मिलने आए थे और अपने विभाग द्वारा किए गए निर्णय से अवगत कराया। मैंने अपना पक्ष उनके सामने रख दिया।’’ पायलट ने कहा कि वह पार्षद का चुनाव नहीं लड़ने वालों को सम्बद्ध नगर निगमों और नगर पालिकाओं में मेयर/ सभापति पद का चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं।

पायलट ने कहा, ‘‘ मैं इस फैसले के खिलाफ हूं। अब मंत्रालय (धारीवाल) को फैसला करना है। अगर यह कदम सही नहीं है तो सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।’’