शीजान खान 4 दिन के पुलिस रिमांड पर, तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप

332

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए को-एक्टर शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। रविवार को शिजान को मुंबई के वसई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 4 दिन के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है

तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने देर रात शीजान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वालिव पुलिस ने बताया, ‘टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के को-एक्टर शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया।‘ अब एक्टर को वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तुनिषा सेट पर शूटिंग कर रही थीं। टी ब्रेक के बाद वह वापस सेट पर नहीं लौटीं। उन्होंने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है और ना ही अभी तक सुसाइड के पीछे की साफ वजह पता चली है। अब पुलिस इस मामले में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है।

शीजान पर परेशान करने का आरोप: बताया जा रहा है तुनिषा और शीजान एक दूसरे को डेट कर रहे थे। तुनिषा ने सोशल मीडिया पर शीजान के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया था जिसकी वजह से वह परेशान रहने लगी थीं। तुनिषा के रिश्तेदारों ने शीजान पर परेशान करने का आरोप लगाया है। दोनों सोनी सब के टीवी सीरियल ‘अली बाबा‘ में साथ काम कर रहे थे।

मौत से पहले का आखिरी वीडियो: मौत से कुछ घंटे पहले भी तुनिषा सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। वह शो के सेट पर मेकअप कराती हुई नजर आईं। उनका यह वीडियो वायरल हो गया है। तुनिषा ने टीवी सीरियल ‘अली बाबा‘ के अलावा ‘इंटरनेट वाला लव‘, ‘शेर ए पंजाब महाराजा रंजीत सिंह‘, ‘इश्क सुभानअल्लाह‘ में काम किया है।