जेईई मेन-2023 परिणाम: टॉप एक हजार में मोशन के 72 विद्यार्थी

115

कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम -जेईई-मेन 2023 सेशन-2 का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। इसमें जनरल और ओबीसी केटेगिरी के टॉप एक हजार में मोशन के 72 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग केटेगिरी के टॉप एक हजार में मोशन के दस विद्यार्थी हैं।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि जेईई मेन 2023 के अंतिम परीक्षा परिणाम में मोशन के होनहारों ने फिर सफलता का परचम लहराया है। मोशनाइट्स ने एक बार फिर अपनी कड़ी मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कुछ भी असंभव नहीं है।

विद्यार्थियों ने निरंतर श्रेष्ठ परिणाम देते हुए संस्थान की शानदार शैक्षणिक पृष्ठभूमि को बनाए रखा है। अभी तक प्राप्त हुए परिणामों के अनुसार मोशन के 8497 में से 5993 विद्यार्थियों ने जेईई (मेन)-2023 एग्जाम क़्वालिफ़ाइ कर जेईई एडवांस एग्जाम की आहर्ता हासिल की है। हमारे 70.53 फीसदी विद्यार्थी सफल रहे हैं। इस तरह इस बार भी मोशन का सफलता पर्सेंटेज शानदार रहा है। मोशन के 498 विद्यार्थियों ने टॉप दस हजार में अपनी जगह बनाई है।

टॉपर्स का अभिनंदन
इस अवसर पर संस्थान में खुशी का माहौल रहा। मोशन के द्रोणा कैम्पस में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। जॉइंट डायरेक्टर और जेईई डिवीजन के हेड रामरतन द्विवेदी, अकेडमिक हेड निखिल श्रीवास्तव एवं अन्य फैकल्टीज ने चयनित विद्यार्थियों और टॉपर्स का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के परिणाम में मोशन के सितारों ने अपनी और फेकल्टीज की मेहनत के दम पर जोरदार चमक बिखेरी है।

सही दिशा में मेहनत की जाए तो हर सफलता संभव
परीक्षा परिणाम से सफल विद्यार्थी बेहद खुश हैं। उनके परिवार में भी जश्न का माहौल है। अपने अनुभव साझा करते हुए इन टॉपर्स ने खास बातचीत में कहा कि परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र सिर्फ निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत है। यदि लक्ष्य के अनुरूप स्मार्ट वर्क और कड़ी मेहनत की जाए तो हर सफलता संभव है। जो भी पढ़ते हैं, उसे समय-समय पर रिवाइज करना भी जरूरी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग के फेकल्टीज, निदेशक व माता-पिता को दिया। सफल विद्यार्थियों में ज्यादातर किसी आईआईटी से इंजीनियरिंग कर कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। ऐसे में अब जेइइ एडवांस्ड के लिए प्रतिदिन सेल्फ स्टडी, डेली पेपर प्रेक्टिस के साथ ही प्रत्येक विषय में फैकल्टीज के साथ डाउट एवं कॉन्सेप्ट डिस्कशन की प्लानिंग है।

सभी कैटेगरी की कट-ऑफ बढ़ी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी-एनटीए की ओर से जेईई मेन के परिणाम के साथ ही ऑल इंडिया रैंक और कट ऑफ जारी की गई। जनरल कैटेगरी में 90.7788642, ईडब्ल्यूएस में 75.6229025, ओबीसी एनसीएल में 73.6114227, एससी 51.9776027, एसटी 37.2348772 व पीडब्ल्यूडी 0.0013527 रही है। मोशन-कोटा के फाउंडर तथा सीईओ नितिन विजय ने बताया कि ऑफलाइन पढ़ाई तथा प्रश्न पत्रों का स्तर सामान्य होने के कारण इस वर्ष सभी कैटेगरी की कट-ऑफ बढ़ गई है। जनरल-केटेगरी की कटऑफ में लगभग 2%-का इजाफा हुआ है।ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस तथा एससी एवं एसटी-कैटेगरी की कट आफ में क्रमशः 6%,12%,8% एवं 11% की वृद्धि हुई है।

जेईई-एडवांस्ड की तुलनात्मक कट-ऑफ

जनरल-कैटेगरी

वर्ष-2019 : 89.7548849
वर्ष-2020 : 90.3765335
वर्ष-2021 : 87.8992241
वर्ष-2022 : 88.4121383
वर्ष-2023 : 90.7788642

ओबीसी-एनसीएल केटेगरी
वर्ष-2019 : 74.3166557
वर्ष-2020 : 72.8887969
वर्ष-2021 : 68.0234447
वर्ष-2022 : 67.0090297
वर्ष-2023 : 73.6114227

ईडब्ल्यूएस-कैटेगरी
वर्ष-2019 : 78.2174869
वर्ष-2020 : 70.2435518
वर्ष-2021 : 66.2214845
वर्ष-2022 : 63.1114141
वर्ष-2023 : 75.6229025

एससी-कैटेगरी
वर्ष-2019 : 54.0128155
वर्ष-2020 : 50.1760245
वर्ष-2021 : 46.8825338
वर्ष-2022 : 43.0820954
वर्ष-2023 : 51.9776027

एसटी-कैटेगरी
वर्ष-2019 : 44.3345172
वर्ष-2020 : 39.0696101
वर्ष-2021 : 34.6728999
वर्ष-2022 : 26.7771328
वर्ष-2023 : 37.2348772