खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर 4.59 प्रतिशत पर

0
485

नयी दिल्ली। खाने का सामान सस्ता हाने से खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में तेजी से घटकर 4.59 प्रतिशत रह गयी। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने नवंबर में 6.93 प्रतिशत रही थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार खाद्य मुद्रस्फीति दिसंबर 2020 में घटकर 3.41 प्रतिशत रह गयी जो एक महीने पहले 9.5 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है।