कोटा नगर निगम चुनाव: बीजेपी 57, कांग्रेस 39 और 4 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा

0
9

कोटा। Kota Nagar Nigam Electction Update News नगर निगम कोटा और सुकेत नगर पालिका के चार बूथ पर बुधवार को हुई रिपोलिंग का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी को दो वार्ड में जीत मिली है, जबकि दो वार्ड में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है।

नगर निगम कोटा की बात की जाए तो वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश चुनाव जीत गई हैं। इसी तरह वार्ड नंबर 44 में भाजपा के प्रेम सिंह गौड़ और वार्ड 87 में पुष्पा चौधरी चुनाव जीत गई हैं। ऐसे नगर निगम कोटा के चुनाव में 100 सीटों का पूरा परिणाम घोषित हो गया है। जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी को 57, कांग्रेस को 39 और 4 सीटों पर निर्दलीय चुनाव जीते हैं। निर्वाचन आयोग ने नगर निगम में महापौर और उपमहापौर की चुनाव प्रक्रिया होल्ड पर डाल दी थी।

सुकेत नगर पालिका: पहले भाजपा और कांग्रेस के 10-10 के साथ चार निर्दलीय थे, लेकिन अब वहां वार्ड नंबर 4 के रिपोलिंग के परिणाम में कांग्रेस जीत गई है। ऐसे में कांग्रेस 11 पर आ गई है, जबकि भाजपा 10 पर है। यहां 25 वार्ड में बहुमत 13 पर है, जिसके आधार पर चार निर्दलीय के हाथ में अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की चाबी है। इसी के साथ सुकेत नगर पालिका में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया होल्ड पर थी, जिसे अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर शुरू करवाया जाएगा।