कितना उगेगा आलू, प्याज, टमाटर सैटेलाइट से पता चलेगा

660

नई दिल्ली।  देश में पहली बार बागवानी फसलाें की पैदावार का आकलन सीधे सैटेलाइट के जरिए किया जाएगा। कृषि मंत्रालय में बागवानी सलाहकार ममता सक्सेना ने बताया कि इससे आलू, प्याज, टमाटर समेत 7 फसलों की कीमतों में अब ज्यादा उछाल या गिरावट नहीं होगी।

अभी पैदावार अधिक होने पर किसानों को सस्ती कीमत में फसल बेचनी पड़ती है। कम होने पर लोगों को महंगे दामों में खरीदनी पड़ती है। कृषि मंत्रालय के महलानोबिस नेशनल क्राॅप फाॅरकास्ट सेंटर ने दाे वर्षों में देश के 184 जिलों में 7 बागवानी फसलों का वैज्ञानिक तरीके से सैटेलाइट के जरिए अध्ययन किया है। इसकी रिपोर्ट तैयार हो रही है।

अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। वर्ष 2018-2019 से इसी तकनीक की मदद से पैदावार का आंकलन किया जाएगा। केंद्र सरकार फसलों के आकलन के लिए पूरी तरह राज्य सरकारों पर निर्भर है। सभी राज्य सरकारें केंद्र को रिपोर्ट भेजती हैं। इन रिपोर्टस् को केंद्र सरकार कंपाइल कर पैदावार का अनुमान लगाती है।

इन राज्यों में होगा आकलन
केला- आंध्रप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र तमिलनाडु
आम- आंध्रप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, बिहार, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश
सिट्रस- आंध्रप्रदेश, गुजरात, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तेलंगाना
आलू- बिहार, गुजरात, पंजाब, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल
प्याज- गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश
टमाटर- आंध्रप्रदेश, बिहार कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडीशा, तेलंगाना व प. बंगाल
मिर्च- आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडीशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल