एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को हार्ट अटैक, हॉस्पिटल में एडमिट

0
240

मुंबई। Annu Kapoor Heart Attack: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और होस्ट अन्नू कपूर को गुरुवार को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें आनन-फानन में गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि वो ठीक हो रहे हैं। बता दें कि अन्नू कपूर इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है।

जानकारी के मुताबिक, अन्नू कपूर को गुरुवार की सुबह सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप के मुताबिक अन्नू कपूर को चेस्ट प्रॉब्लम की वजह से एडमिट कराया गया है। उन्हें कार्डियोलॉजी में डॉ. सुशांत वट्टल के तहत भर्ती कराया गया है। इस समय वो स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं।

अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को हुआ था। उनका जन्म का नाम अनिल कपूर था। वो एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर, डायरेक्टर, रेडियो जॉकी और टीवी होस्ट रहे हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के साथ-साथ टीवी सीरियल्स में काम किया है।

एक एक्टर, फिल्ममेकर, डायरेक्टर और सिंगर के रूप में उनका करियर 40 साल से भी ज्यादा है। एक्टिंग के अलावा अन्नू ‘सुहाना सफर विद अन्नू कपूर’ नाम से रेडियो शो भी करते हैं, जो 92.7 बिग FM पर एयर होता है। उन्होंने अपने करियर में नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवॉर्ड और टीवी एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं।