नई दिल्ली। Stock Market Closed, May 18,2026: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को आईटी और एफएमसीजी शेयरों में दबाव के कारण गिरावट के साथ बंद हुआ।
निफ्टी-50 में दिन के अंत में 4.30 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 23,654.70 पर बंद हुआ। निफ्टी50 में बजाज फाइनेंशियल, टेक महिंद्रा और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। सेंसेक्स 135.03 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 75,183.36 पर बंद हुआ।
ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। सेक्टर वार बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी रियल्टी और निफ्टी सीमेंट ने बेहतर प्रदर्शन किया।

