Kota Mandi: लिवाली कमजोर रहने से कोटा मंडी में लहसुन, धान, सरसों, सोयाबीन के भाव में गिरावट

136

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को लिवाली कमजोर रहने से गेहूं 25 रुपये, सोयाबीन 100 रुपये, धान 50 रुपये, सरसों 50 रुपये, लहसुन 1500 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 40000 कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 1500 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं लस्टर 2425 से 2525, गेहूं एवरेज 2550 से 2620 गेहूं बेस्ट 2600 से 2775 मक्का लाल नई 2000 से 2250 देशी लाल बेस्ट 2150 से 2300, मक्का सफेद 2100 से 2400, जौ 1700 से 2000, बाजरा नया 1900 से 2150, ज्वार शंकर 2300 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) 3400 से 3600 धान सुगन्धा 2700 से 3150 धान (1718) 3800 से 4081 धान पूसा (DP) 3600 से 4050 रुपये प्रति क्विंटल।

चना देशी बेस्ट 5000 से 5200, चना मौसमी 5000 से 5200, चना पेप्सी 5000 से 5200 चना एवरेज 4500 से 5000, उड़द 5800 से 8501, मूंग 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 15000, सोयाबीन 4000 से 4650, सरसों 4700 से 5150, अलसी 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेन डेमेज 5400 से 5600 धनिया बादामी 5800 से 6100 धनिया ईगल 6200 से 6300 धनिया रंगदार 6500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 7500 से 20000, मैथी 4500 से 5200, ग्वार 4500 से 5000 कलौंजी 14000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।