JEE Main Result: जेईई मेन पहले सेशन का रिजल्ट कल, डायरेक्ट लिंक से ऐसे देखें

74

नई दिल्ली। JEE Main 2024 Session 1st Result: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन) पहले सेशन परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी को घोषित होना है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, एनटीए की ओर से रिजल्ट के टाइम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जती है कि वे पोर्टल पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें नतीजों के बारे में मालूम हो सके। रिजल्ट जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकेंगे। परिणाम की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आवेदन संख्या और जन्म तिथि एंटर करना होगा। हैं।

इन तिथियों में हुई थी परीक्षा: एनटीए ने जेईई मेन 2024 परीक्षा का आयोजन 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। जेईई परीक्षा की अवधि तीन घंटे की थी। वहीं, अब 12 फरवरी, 2024 को रिजल्ट जारी होगा।

डायरेक्ट लिंक से ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले उम्मीदवार परिणाम देखने क लिए आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in 2024 पर जाएं।
  • अब जेईई मेंस 2024 परिणाम जनवरी सत्र” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब, जेईई मेन्स 2024 का परिणाम देखने के लिए “सबमिट” पर क्लिक करें। नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जांएगे।
  • अब आप उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन: जेईई मेन दूसरे सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2024 है। सत्र 2 परीक्षा की तारीख 4 से 15 अप्रैल, 2024 है। इसके लिए एडमिट कार्ड चंद दिन पहले रिलीज किए जाएंगे।